Dhamaal 4 Collection Day 12: हॉलीवुड के तूफान के बीच ‘धमाल 4’ का धमाका, 12वें दिन भी अजय देवगन ने छापे करोड़ों
Dhamaal 4 BO Collection Day 12: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' की आंधी के बावजूद, अजय देवगन की 'धमाल 4' का जलवा जारी है। 12वें दिन फिल्म के कलेक्शन में बंपर उछाल देखने को मिला है।
- Written By: यति सिंह
'धमाल 4' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Ajay Devgn Dhamaal 4 Collection Day 12: दुनियाभर के सिनेमाघरों में इस समय हॉलीवुड की नई फिल्म ‘द ओडिसी’ की चर्चा है। इसके बावजूद भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अभिनेता अजय देवगन की फेमस कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘धमाल 4’ की पकड़ बेहद मजबूत बनी हुई है। दर्शक ‘धमाल-4’ का लुत्फ उठाने के लिए भारी संख्या में सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। हफ्ते के शुरुआती दिनों में कमाई में हल्की सुस्ती के बाद, 12वें दिन यानी बीते मंगलवार को फिल्म ने शानदार वापसी की है।
वर्किंग डेज होने के बावजूद दर्शकों के क्रेज में कोई कमी नहीं दिखी। इंदर कुमार के डायरेक्शन में बनी धमाल-4 के कलेक्शन में सोमवार की तुलना में लगभग 23.1 फीसदी की भारी बढ़त दर्ज की गई है। मंगलवार को फिल्म ने करीब 4 करोड़ रुपये का कारोबार किया। किसी भी फिल्म के दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिन के हिसाब से इन आंकड़ों को काफी मजबूती देखी जा रही है।
दुनियाभर के बाजार में फिल्म ने गाड़े झंडे
बीते मंगलवार यानी रिलीजिंग के 12वें दिन भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 131.75 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि विदेशी बाजारों में भी अजय देवगन की फिल्म का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
सिंगिंग के साथ एक्टिंग में भी आजमाया हाथ, मुकेश की आवाज आज भी करोड़ों संगीत प्रेमियों के दिलों में है जिंदा
अमिताभ बच्चन ने अस्पताल और ICU वाले ब्लॉग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरी कोई सर्जरी नहीं हुई, मैं बिल्कुल ठीक हूं
Preity Zinta Reaction: छात्रों के समर्थन में उतरीं प्रीति जिंटा, सोनम वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील
अरिजीत सिंह ने छात्रों के समर्थन में उठाई आवाज, लाठीचार्ज पर सरकार और पुलिस को लेकर किया तीखा पोस्ट
फिल्म धमाल-4 ने अब तक ओवरसीज मार्केट से करीब 22.30 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। मिला-जुला रिव्यू मिलने के बावजूद, फिल्म ने महज 12 दिनों के अंदर दुनियाभर में कुल 179.10 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
बॉक्स ऑफिस पर पस्त हुए कई बड़े रिकॉर्ड
‘धमाल 4’ की इस लगातार होती कमाई ने हाल ही में सिनेमाघरों में आई कई बड़ी फिल्मों के सफर पर फुल स्टॉप लगा दिया है। फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख और अरशद वारसी के साथ-साथ जावेद जाफरी, रवि किशन और अंजलि आनंद की बेहतरीन टाइमिंग दर्शकों को खूब हंसा रही है।
सिनेमाघरों में धमाल-4 के इस शानदार प्रदर्शन के बाद अब फैंस इसके ओटीटी पर आने का इंतजार कर रहे हैं। खबर के अनुसार, इस फिल्म के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीदे हैं।
ये भी पढ़ें: अरमान मलिक ने 4 साल की उम्र में शुरू की संगीत की ट्रेनिंग, रियलिटी शो से लेकर बॉलीवुड तक बनाया बड़ा नाम
पुरानी फिल्मों का बाजार अब सिमटने लगा है
सिनेमाघरों में पहले से मौजूद आलिया भट्ट की जासूसी थ्रिलर ‘अल्फा’ और अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का जादू फीका पड़ चुका है। दोनों ही फिल्मों की दैनिक कमाई अब लाखों में सिमट कर रह गई है।
अगर दुनियाभर के आंकड़ों पर नजर डालें तो ‘अल्फा’ का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 94.46 करोड़ रुपये तक पहुंच सका है। वहीं दूसरी ओर ‘वेलकम टू द जंगल’ ने लंबे सफर के बाद 194.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
