धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, रणवीर सिंह के खूंखार अवतार ने बढ़ाया फैंस का उत्साह
Dhurandhar 2 Trailer Released: धुरंधर 2 का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में रणवीर सिंह का पहले से ज्यादा खतरनाक और शक्तिशाली अवतार देखने को मिल रहा है, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
- Written By: सोनाली झा
धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज (फोटो-सोशल मीडिया)
Dhurandhar The Revenge Official Hindi Trailer: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज का दमदार ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। करीब 3 मिनट 25 सेकेंड के इस ट्रेलर ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। फिल्म में रणवीर सिंह एक बार फिर हमजा और जसकिरत सिंह के किरदार में नजर आ रहे हैं और इस बार उनका अंदाज पहले से ज्यादा खतरनाक और आक्रामक दिखाई दे रहा है।
ट्रेलर सामने आते ही फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया है। एक्शन, सस्पेंस और कई ट्विस्ट से भरे इस ट्रेलर ने दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ा दी हैं। धुरंधर 2: द रिवेंज के ट्रेलर में दिखाया गया है कि रहमान डकैत की मौत के बाद अब ल्यारी पर किसका राज होगा। कहानी में यह सवाल उठाया गया है कि उस इलाके का नया बादशाह कौन बनेगा।
धुरंधर 2 का दमदार ट्रेलर
ट्रेलर देखकर ऐसा लगता है कि रणवीर सिंह का किरदार अब ल्यारी पर राज करता नजर आएगा। एक सीन में पाकिस्तान के लोग उनकी जीत का जश्न मनाते दिखते हैं, जबकि ल्यारी के लोग उनकी असली पहचान जानकर हैरान रह जाते हैं। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। ट्रेलर में कहानी को लेकर कई रहस्यमय मोड़ दिखाए गए हैं, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है।
सम्बंधित ख़बरें
‘धुरंधर’ सिंगर जैस्मीन सैंडलस की हरकत पर बवाल, लोगों ने लगाया ठगने का आरोप, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही ट्रोल
जन्मदिन विशेष: 50 के हुए युवाओं के पसंदीदा लेखक चेतन, जानें कैसे सिनेमाई पर्दे पर उनकी कहानियों ने रचा इतिहास
नाबालिगों को शराब परोसने पर भड़कीं Isha Koppikar, पब-प्रशासन पर उठाए सवाल
कभी करते थे नौकरी, आज हैं करोड़ों दिलों की धड़कन, बैंक अधिकारी से Shivaji Satam कैसे बने ‘एसीपी प्रद्युम्न’?
स्टार कास्ट भी है दमदार
इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा कई बड़े कलाकार भी नजर आने वाले हैं। इनमें अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी, सारा अर्जुन और गौरव गेरा शामिल हैं। खबर है कि पहले पार्ट में रहमान डकैत का किरदार निभाने वाले अक्षय खन्ना भी फिल्म में फ्लैशबैक सीन्स में दिखाई दे सकते हैं।
कहानी में मिलेगा कई सवालों का जवाब
फिल्म का पहला पार्ट धुरंधर काफी चर्चा में रहा था। इसमें 26/11 हमले समेत कई घटनाओं को कहानी का हिस्सा बनाया गया था। अब दूसरे पार्ट में हमजा यानी रणवीर सिंह उन घटनाओं का बदला लेते नजर आएंगे। साथ ही फिल्म में उनके अतीत की झलक भी दिखाई जाएगी कि कैसे वह एक आम इंसान से खतरनाक भारतीय जासूस बने।
ओपनिंग डे पर 100 करोड़ का अनुमान
ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि धुरंधर 2 रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ओपनिंग डे पर 100 करोड़ रुपये तक की कमाई कर सकती है। फिलहाल इसके सामने बड़ी फिल्मों की ज्यादा टक्कर नहीं है। हालांकि उस्ताद भगत सिंह 19 मार्च को रिलीज होने वाली है, लेकिन हिंदी बेल्ट में उसका असर सीमित माना जा रहा है।
