लंबे बाल और हाथ में बंदूक, रणवीर सिंह के नए पोस्टर ने बढ़ाया उत्साह, जानें कब रिलीज होगा धुरंधर 2 का ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer Release Date: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर-2’ का ट्रेलर 7 मार्च को सुबह 11:01 बजे रिलीज होगा। अभिनेता ने नए पोस्टर के साथ यह घोषणा की है, जिसमें उनका खतरनाक लुक नजर आ रहा है।
Ranveer Singh Film Dhurandhar 2 Trailer Release
धुरंधर-2 का ट्रेलर (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ranveer Singh Film Dhurandhar 2 Trailer Release: साल 2026 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल धुरंधर 2 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म के लीड एक्टर रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए घोषणा की है कि फिल्म का ट्रेलर 7 मार्च को रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर रिलीज की खबर के साथ ही फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

रणवीर सिंह ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म के पांच नए पोस्टर साझा किए हैं। इन पोस्टरों में उनका दमदार और खतरनाक अवतार देखने को मिल रहा है। लंबे बाल, हाथ में बंदूक और तीखे एक्सप्रेशन के साथ अभिनेता का लुक बेहद प्रभावशाली नजर आ रहा है। पोस्टर शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा कि तैयार हो जाइए… ट्रेलर कल, 7 मार्च को सुबह 11:01 बजे रिलीज होगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।

पैन इंडिया लेवल पर रिलीज होगी फिल्म

मेकर्स ने पुष्टि की है कि धुरंधर 2 को पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म हिंदी के साथ-साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी दुनिया भर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स ने रणवीर सिंह के नए लुक की जमकर तारीफ की है और इसे उनके करियर का सबसे दमदार अवतार बताया है।

कहानी में दिखेगी जबरदस्त टक्कर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार फिल्म की कहानी पहले भाग से आगे बढ़ेगी। फिल्म में रणवीर सिंह का किरदार हमजा अली और अर्जुन रामपाल द्वारा निभाया गया मेकर इकबाल के बीच जोरदार टकराव देखने को मिलेगा। पहले भाग में रहमान डकैत की मौत दिखाई गई थी, लेकिन दूसरे भाग में उसकी कहानी का कनेक्शन भी देखने को मिलेगा। यही वजह है कि मेकर्स ने कहानी को पहले पार्ट से जोड़ते हुए आगे बढ़ाने की योजना बनाई है।

बॉक्स ऑफिस पर नहीं होगा बड़ा क्लैश

दिलचस्प बात यह है कि 19 मार्च को धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगभग सोलो रिलीज होने वाली है। पहले इसकी टक्कर टॉक्सिक से होने की संभावना थी, जिसमें यश मुख्य भूमिका में हैं। हालांकि, फिल्म टॉक्सिक की रिलीज डेट आगे बढ़ाकर 4 जून कर दी गई है। माना जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय हालात और वैश्विक बाजार में अनिश्चितता के चलते मेकर्स ने यह फैसला लिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com