-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Dharmendra Hema Malini Throwback Video Viral Emotional
मौत से 4 महीने पहले हेमा मालिनी संग थिरके थे धर्मेंद्र, वायरल वीडियो देख फैंस हुए इमोशनल
- Written By: स्नेहा मौर्या
Dharmendra Throwback Video: धर्मेंद्र और हेमा मालिनी का चार महीने पहले रिकॉर्ड हुआ एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस भावुक हो गए हैं।

हेमा मालिनी, धर्मेंद्र (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Hema Malini And Dharmendra Old Video: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में गिने जाते हैं। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के साथ-साथ उनकी रियल लाइफ बॉन्डिंग भी हमेशा फैंस का दिल जीतती रही है। इन दिनों यह स्टार कपल एक बार फिर चर्चा में है, वजह है उनका एक पुराना लेकिन बेहद इमोशनल वीडियो, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह वीडियो आरजे अनिरुद्ध चावला द्वारा शेयर किया गया है, जिसमें धर्मेंद्र और हेमा मालिनी साथ में थिरकते और मस्ती करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो करीब चार महीने पहले रिकॉर्ड किया गया था। वीडियो में दोनों ट्विनिंग करते दिख रहे हैं और उनका खुशमिजाज अंदाज फैंस को भावुक कर रहा है।
वायरल वीडियो में हेमा मालिनी संग डांस करते नजर आए धर्मेंद्र
दरअसल, वायरल क्लिप में धर्मेंद्र अपनी फिल्म ‘आस पास’ का पोस्टर हाथ में पकड़े नजर आते हैं। बैकग्राउंड में फिल्म का मशहूर गाना ‘दरिया में फेंक दो चाबी’ चल रहा है, जिस पर वह झूमते दिखाई देते हैं। हेमा मालिनी भी उनके साथ उसी धुन पर थिरकती नजर आती हैं। दोनों की केमिस्ट्री और सादगी लोगों का दिल छू रही है।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स के फोन किए जब्त, फिर रखी ऐसी शर्त कि हर किसी की बढ़ गई धड़कन, सामने आएगा बड़ा सच
फूलों का गुलदस्ता हाथ में, बनारसी साड़ी और डायमंड ज्वेलरी का जलवा, सारा तेंदुलकर की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस
Money Follows Brother से छाए रवि किशन, बोले- जेन जी ने मुझे अपना मान लिया, दिल से शुक्रिया
टॉक्सिक में कियारा आडवाणी के इंटीमेट सीन पर मचा बवाल, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ऐसे किया पत्नी का खुलकर सपोर्ट
आरजे अनिरुद्ध चावला ने वीडियो के साथ एक भावुक नोट भी लिखा। उन्होंने बताया कि यह मुलाकात तब हुई थी जब वह अपने कनाडा कॉन्सर्ट टूर से पहले धर्मेंद्र से आशीर्वाद लेने गए थे। उन्होंने लिखा कि यह पल उनके लिए बेहद खास और यादगार रहा, जिसे वह हमेशा संजोकर रखेंगे।
ये भी पढ़ें- अक्षय कुमार ने दिखाई दरियादिली, ऑटो ड्राइवर के इलाज की ली जिम्मेदारी, एक्सीडेंट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
फैंस ने सोशल मीडिया पर दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कई यूजर्स ने कमेंट किया कि धर्मेंद्र और हेमा मालिनी को साथ देखकर पुराने सुनहरे दिन याद आ गए। एक यूजर ने लिखा, “इन्हें देखकर लगता है प्यार कभी बूढ़ा नहीं होता।” वहीं दूसरे ने कहा, “बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ी।”
गौरतलब है कि धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी ने दशकों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया है। यह वायरल वीडियो एक बार फिर साबित करता है कि उनकी बॉन्डिंग और चार्म आज भी लोगों को उतना ही भावुक कर देता है, जितना पहले किया करता था।
Dharmendra hema malini throwback video viral emotional
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दुबई मॉल में खो गया सोने का कंगन, सफाई कर्मचारी ने लौटाकर जीता भारतीय महिला का दिल; वीडियो वायरल
Aug 09, 2026 | 10:21 PMरोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स के फोन किए जब्त, फिर रखी ऐसी शर्त कि हर किसी की बढ़ गई धड़कन, सामने आएगा बड़ा सच
Aug 09, 2026 | 10:17 PMCM योगी ने सिद्धार्थनगर को दी बड़ी सौगात, 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास; विपक्ष पर कसा तंज
Aug 09, 2026 | 10:08 PMAI के चश्मे से आजादी का जश्न, अगर 1947 में सोशल मीडिया या एआई होता, तो कैसी होती स्वतंत्रता आंदोलन की तस्वीरें
Aug 09, 2026 | 09:56 PMITBP Medical Officer Recruitment 2026: डॉक्टरों के लिए 282 पदों पर भर्ती, 8 सितंबर 2026 तक आवेदन करें
Aug 09, 2026 | 09:54 PMजीत के लिए चाहिए थे 23 रन…गंभीर ने सिराज को भेजा बल्लेबाजी के लिए, फिर हुई छक्कों की बरसात- देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 09:37 PMUP Anganwadi Vacancy 2026: इटावा में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के 102 पदों पर भर्ती, 12वीं पास महिलाएं करें आवेदन
Aug 09, 2026 | 09:36 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM













