अपने बच्चे को कान्हा बनाते हो लेकिन कृष्ण का रंग पसंद नहीं, बेटे को 'कलुआ' बुलाने पर भड़की देवोलीना

Devoleena Bhattacharjee: देवोलीना भट्टाचार्जी के बेटे जॉय को सोशल मीडिया पर किसी ने कलुआ कहकर बुलाया, देवोलीना का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने ट्रोल को करारा जवाब दिया है।
Devoleena Bhattacharjee Slams Trolls on Calling her son joy KALUA
बेटे को 'कलुआ' बोलने वाले पर भड़की देवोलीना, लगाई ऐसी फटकार, बोलती हुई बंद
Published on: 
Updated on: 

StartFragment

Devoleena Bhattacharjee Slams Trolls: देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने बेटे जॉय के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की। जहां मां और बेटे के बीच बेहद प्यारा बॉन्ड नजर आ रहा था। लोगों ने उनके बेटे और उनकी तारीफ की। वहीं एक यूजर ने उनके बेटे के रंग पर सवाल किया और वह उसके लिए कलुआ शब्द का इस्तेमाल करते हुए नजर आई। इस बात पर देवोलीना का गुस्सा भड़क उठा और देवोलीना ने सोशल मीडिया पर इसका करारा जवाब दिया है।

देवोलीना ने महिला यूजर के सोशल मीडिया हैंडल का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसने उनके बेटे को कलुआ कहकर मजाक उड़ाया था। देवोलीना ने अपने इंस्टा स्टोरी पर स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि यह खुद को कट्टर सनातनी बताते हैं, अपने बच्चों को कान्हा के अवतार में सजाते हैं, लेकिन उन्हें कान्हा के रंग से ही प्रॉब्लम है।

देवोलीना ने ट्रोल को दिया तगड़ा जवाब

देवोलीना ने उनके बेटे जय का मजाक उड़ाने वाली महिला यूजर के स्क्रीनशॉट को अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा करते हुए बताया है कि यह क्लासिक एग्जांपल है कि बच्चे बड़े होकर इन जैसे बनते हैं घर पर जो सीखेंगे देखेंगे बड़े होकर वही करेंगे इन्हें ऐसी ही पेरेंटिंग और ब्रिंगिंग मिल रही है उन्होंने आगे लिखा कि दिन रात राम नाम कोई धार्मिक नहीं बन जाता रावण भी शिव भक्त था

Devoleena Bhattacharjee Slams Trolls

अंग्रेजों की औलाद से की ट्रोल की तुलना

जिस महिला के सोशल मीडिया हैंडल के स्क्रीनशॉट को देवोलीना ने शेयर किया है, उस महिला ने देवोलीना के बच्चे को कलुआ कहकर उसका मजाक उड़ाया था। देवोलीना ने स्क्रीनशॉट के माध्यम से दिखाने की कोशिश की है कि जिस महिला ने देवोलीना के बच्चे का मजाक कलुआ कह कर उड़ाया वह अपने बच्चे को जन्माष्टमी के दिन कान्हा बना कर सजाती हैं, लेकिन उन्हें भगवान श्री कृष्ण का काला रंग पसंद नहीं है, फिर भी वह अपने बच्चों को कान्हा बनाती हैं और खुद को सनातनी भी कहती हैं। देवोलीना ने ऐसे लोगों के लिए लिखा है कि इनका जन्म ब्रिटेन में होना चाहिए था। यह अंग्रेजों की औलाद है, जिन्हें काला रंग पसंद नहीं है।

EndFragment

Navbharat Live
navbharatlive.com