होली में कार पर पड़ा पक्का रंग? ये 4 गलतियां कर दीं तो पेंट हो जाएगा खराब, हो जाएगा हजारों का खर्च

Holi Car Paint Protection: होली का त्योहार खुशियों और रंगों से भरा होता है, लेकिन कई बार यही रंग आपकी कार के लिए परेशानी बन जाते हैं। ऐसे में अगर आपकी कार पर रंग लग जाए तो क्या नहीं करना चाहिए।
Holi paint stick to your car Making these 4 mistakes can ruin your paint and cost you thousands.
Car in holi (Source. Pinterest)
Published on: 
Updated on: 

Car Paint Protection In Holi: होली का त्योहार खुशियों और रंगों से भरा होता है, लेकिन कई बार यही रंग आपकी कार के लिए परेशानी बन जाते हैं। अक्सर लोग दोस्तों और रिश्तेदारों के घर कार से जाते हैं और शरारती बच्चे पक्का रंग डाल देते हैं। डार्क कलर कार पर असर कम दिखता है, लेकिन सफेद या हल्के रंग की कार पर दाग जिद्दी हो सकते हैं। ऐसे में घबराहट में की गई छोटी गलती आपकी कार के पेंट को परमानेंट नुकसान पहुंचा सकती है। आइए जानते हैं किन गलतियों से हर हाल में बचना चाहिए।

सूखे कपड़े से रगड़ना पड़ सकता है भारी

अगर कार पर सूखा गुलाल या गहरा रंग लगा है, तो उसे कभी भी सूखे कपड़े से झाड़ने या रगड़ने की गलती न करें। सूखे रंग में धूल या महीन कण मौजूद हो सकते हैं, जो रगड़ते ही पेंट की ऊपरी क्लियर कोट पर बारीक खरोंचें यानी 'स्वर्ल मार्क्स' बना देते हैं। इससे कार की चमक फीकी पड़ सकती है। सही तरीका यह है कि पहले हल्के पानी की बौछार से रंग को ढीला करें, फिर धीरे-धीरे साफ करें।

नेल पॉलिश रिमूवर या थिनर? बिल्कुल नहीं!

रंग जल्दी हटाने के चक्कर में कई लोग घर में रखे नेल पॉलिश रिमूवर, पेट्रोल या थिनर का इस्तेमाल कर लेते हैं। यह सबसे खतरनाक गलती है। ये रसायन इतने तेज होते हैं कि रंग के साथ-साथ कार का असली पेंट भी उखाड़ सकते हैं, जिससे स्थायी दाग पड़ सकते हैं। हमेशा कार-स्पेसिफिक शैम्पू या 'क्ले बार' का ही इस्तेमाल करें। थोड़ी सावधानी आपको हजारों रुपये के रिपेंट खर्च से बचा सकती है।

कड़े ब्रश और स्क्रब से बन सकते हैं गहरे निशान

गहरे रंग को हटाने के लिए बर्तन धोने वाले स्क्रब या सख्त ब्रश का इस्तेमाल कभी न करें। नई कारों का पेंट काफी संवेदनशील होता है और सख्त रेशों से गहरे स्क्रैच पड़ सकते हैं। इसकी जगह माइक्रोफाइबर कपड़े का उपयोग करें। यह मुलायम होता है और बिना खरोंच डाले रंग के कणों को साफ करता है।

धूप में कार धोना भी है नुकसानदेह

रंग लगी कार को सीधी धूप में खड़ी करके धोना भी बड़ी गलती है। गर्मी के कारण पानी और शैम्पू जल्दी सूख जाते हैं, जिससे पेंट पर सफेद धब्बे बन सकते हैं। साथ ही तेज धूप में रंग पेंट की परत में गहराई तक चिपक सकता है। हमेशा कार को छांव में पार्क करें और बॉडी ठंडी होने के बाद ही सफाई शुरू करें। होली का मजा लें, लेकिन अपनी कार की चमक भी बचाए रखें। सही तरीके अपनाकर आप पेंट को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com