-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Delhi Crime Season 3 Trailer Shefali Shah Huma Qureshi Netflix Release Date
‘दिल्ली क्राइम 3’ में शेफाली शाह का नया मिशन, मानव तस्करी के काले जाल से टकराएंगी ‘मैडम सर’
- Written By: स्नेहा मौर्या
Delhi Crime 3 Series: मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ‘दिल्ली क्राइम’ के तीसरे सीजन का फैंस इंतजार कर रहे थे और अब आखिरकार दमदार टीजर जारी कर रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया गया है।

दिल्ली क्राइम 3 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Delhi Crime 3 Teaser: वेब सीरीज ‘दिल्ली क्राइम’ ने अपने पहले दो सीजन से दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी थी। अब इसके तीसरे पार्ट का इंतजार खत्म हो गया है। मेकर्स ने आखिरकार ‘दिल्ली क्राइम 3’ की रिलीज डेट और टीजर जारी कर दिया है, जिसने फैंस में एक बार फिर रोमांच बढ़ा दिया है। यह सीरीज 13 नवंबर 2025 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
‘दिल्ली क्राइम 3’ का टीजर एक बेहद गंभीर और सामाजिक मुद्दे…मानव तस्करी को केंद्र में रखता है। इस बार वर्तिका सिंह (शेफाली शाह) एक ऐसे अपराध की जांच करती नजर आएंगी, जो न सिर्फ दिल्ली बल्कि सीमाओं के पार फैला हुआ है। उनका सामना होगा ‘दीदी’ नाम की महिला से, जिसका किरदार हुमा कुरैशी निभा रही हैं। दीदी इस सीजन की मास्टरमाइंड हैं, जो मानव तस्करी के अंधेरे साम्राज्य को संचालित करती है।
शेफाली शाह ने साझा किया अपना अनुभव
वर्तिका सिंह के किरदार में वापसी को लेकर शेफाली शाह ने कहा “मैडम सर के रूप में लौटना हमेशा भावनात्मक होता है। वर्तिका इस बार ऐसे दुश्मन से लड़ रही हैं, जो समाज की छाया में छिपा हुआ है। मानव तस्करी किसी एक व्यक्ति का अपराध नहीं बल्कि पूरे सिस्टम की बीमारी है।”
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई की मूसलाधार बारिश से सितारों के घर भी नहीं बचे, अमिताभ बच्चन से लेकर अशनूर कौर तक प्रभावित
‘सिया के साथ रिया जैसा बर्ताव न करें’ कहकर घिरे डायरेक्टर संजय गुप्ता, सोशल मीडिया पर हुई तीखी आलोचना
‘गदर’ की शूटिंग के दौरान घबरा जाती थीं अमीषा पटेल, सनी देओल ने सीन समझाकर एक टेक में कराया शॉट पूरा
अंशुला कपूर बनने जा रही हैं दुल्हन, रोहन ठक्कर संग लेंगी सात फेरे, बोनी कपूर ने कंफर्म किया वेडिंग डेट
उन्होंने आगे कहा कि इस सीजन में उनका किरदार एक ऐसी लड़ाई लड़ता है, जो असंभव सी लगती है, लेकिन फिर भी वो हार नहीं मानतीं…अगर एक भी जान बच जाए, तो वो जीत है।
हुमा कुरैशी बनीं ‘दीदी’
हुमा कुरैशी पहली बार इस सीरीज में नकारात्मक भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा “दीदी का किरदार बेहद जटिल है। वह एक साथ पीड़ित भी है और अपराधी भी। उसके अंदर की कड़वाहट और कंट्रोल ने मुझे इस रोल की ओर खींचा।”
ये भी पढ़ें- ‘खलीफा’ में आमिर अली की भूमिका निभाएंगे पृथ्वीराज सुकुमारन, अगले साल होगी रिलीज
दमदार स्टार कास्ट
इस सीरीज में शेफाली शाह और हुमा कुरैशी के अलावा रसिका दुगल, राजेश तैलंग, मीता वशिष्ठ, अंशुमान पुष्कर, सयानी गुप्ता, केली दोरजी और जया भट्टाचार्य जैसे प्रतिभाशाली कलाकार हैं। निर्देशन की कमान तनुज चोपड़ा ने संभाली है, जो पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में अपना कौशल दिखा चुके हैं।
आपको बता दें, ‘दिल्ली क्राइम 3’ का प्रीमियर 13 नवंबर 2025 को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर किया जाएगा। टीजर देखकर साफ है कि यह सीजन अपने पिछले दोनों हिस्सों से भी ज्यादा गहरा, सस्पेंस से भरा और सोचने पर मजबूर करने वाला होगा।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Delhi crime season 3 trailer shefali shah huma qureshi netflix release date
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
Jul 02, 2026 | 06:43 PMबच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 06:35 PMसाकीनाका मैनहोल हादसे पर भड़कीं मेयर रितु तावड़े; वार्ड ऑफिसर, जेई और एई समेत 4 लोगों के सस्पेंशन का दिया आदेश
Jul 02, 2026 | 06:27 PMगुलाबी मीनाकारी से चमकी काशी की पहचान, लाखों के चेस सेट की विदेशों में जबरदस्त डिमांड
Jul 02, 2026 | 06:26 PMमुंबई की मूसलाधार बारिश से सितारों के घर भी नहीं बचे, अमिताभ बच्चन से लेकर अशनूर कौर तक प्रभावित
Jul 02, 2026 | 06:25 PMमहाराष्ट्र में जाति सत्यापन के लिए AI और ब्लॉकचेन का होगा इस्तेमाल, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Jul 02, 2026 | 06:18 PMवो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
Jul 02, 2026 | 06:14 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM













