क्या सच में सोनम वांगचुक के समर्थन में खड़ी हुई दीपिका, रणवीर के कहने पर डिलीट की इंस्टाग्राम स्टोरी
Deepika Padukone Instagram Story: दीपिका पादुकोण के नाम पर सोशल मीडिया पर कथित स्टोरी वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि दीपिका ने सोनम वांगचुक के समर्थन में इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट की थी।
- Written By: अपूर्वा नायक
दीपिका पादुकोण इंस्टाग्राम स्टोरी (सौ. डिजाइन फोटो )
Deepika Padukone Viral Instagram Story: बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक दीपिका पादुकोण इस समय चर्चा का विषय बन चुकी है। दीपिका को लेकर कई बड़े दावे किए जा रहे हैं, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी है।
दरअसल इन दिनों दीपिका पादुकोण को लेकर सोशल मीडिया पर ये दावा किया जा रहा है कि वे खुलकर सोनम वांगचुक का समर्थन कर रही है। दावा किया जा रहा है कि उन्होंने सोनम वांगचुक के समर्थन में एक स्टोरी पोस्ट की थी और बाद में किसी कारण से उसे डिलीट भी कर दिया। हालांकि इस दावे को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है।
क्या है दीपिका की इंस्टाग्राम स्टोरी का वायरल सच?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और रेडिट पर दीपिका की इंस्टाग्राम स्टोरी से जुड़ा एक स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है। इस स्क्रीनशॉट को दीपिका के द्वारा डिलीट की गई इंस्टाग्राम स्टोरी बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि इस वायरल इंस्टाग्राम स्टोरी में दीपिका ने खुलकर नरेंद्र मोदी की सरकार का विरोध किया है और सोनम वांगचुक को समर्थन दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
Diljit Dosanjh Satluj Fees: सिर्फ 1 रुपये फीस लेकर कर डाली सतलुज फिल्म, दिलजीत की दरियादिली ने जीता दिल
YRKKH Spoiler: कावेरी की बीमारी का चलेगा पता, कुकिंग कॉम्पिटिशन में अरमान करेगा बड़ा कमाल
Dhamaal 4 BO Collection: 100 करोड़ क्लब में हुई धमाल 4 की धमाकेदार एंट्री, अजय देवगन की फिल्म ने पकड़ी रफ्तार
Fake MMS Controversy को लेकर शिल्पा शिंदे ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मुझे बदनाम करने की पूरी कोशिश हुई’
वायरल स्क्रीनशॉट में ऐसा क्या लिखा था?
इस वायरल स्क्रीनशॉट के अनुसार, दीपिका पादुकोण ने सोनम वांगचुक की एक फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करके कैप्शन में लिखा कि वो भूख हड़ताल पर बैठे है और हम सिर्फ सोशल मीडिया पर स्क्रॉल कर रहे हैं। यहीं हमारे लोकतंत्र की भी स्थिति है। असहमति देशविरोध नहीं है, लेकिन उदासीनता जरूर है। साथ ही इस स्क्रीनशॉट में ये भी लिखा है कि कोई इस बारे में खुलकर बात क्यों नहीं कर रहा है?
OMG!!!! As per reddit, Deepika Padukone posted a story supporting Sonam Wangchuk, where she criticized the BJP, but later deleted it. What could be the reason? Did Ranveer Singh make her delete the story? https://t.co/Pw0lWrVUty pic.twitter.com/pdIT6SL6To — a (@qaayadese) July 15, 2026
रणवीर सिंह के कहने पर डिलीट की स्टोरी?
इस वायरल स्क्रीनशॉट को लेकर कई बड़े दावे किए जा रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि दीपिका ने अपने पति रणवीर सिंह के कहने पर इंस्टाग्राम से ये स्टोरी डिलीट की है। क्योंकि धुरंधर की सक्सेस के बाद से लगातार रणवीर बीजेपी और आरएसएस से जुड़े हुए दिखायी दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें :- Diljit Dosanjh Satluj Fees: सिर्फ 1 रुपये फीस लेकर कर डाली सतलुज फिल्म, दिलजीत की दरियादिली ने जीता दिल
जेएनयू विवाद से है पुराना नाता
ये पहली बार नहीं है जब दीपिका ऐसी किसी परिस्थिति में फंसी है। इससे पहले भी दीपिका जेएनयू में छात्र आंदोलन में हिस्सा लेने पहुंची थी। इस छात्र आंदोलन में बाद में देशविरोधी नारे लगे थे, जिसके बाद इस आंदोलन में जाने को लेकर जनता ने खुलेआम दीपिका को घेरा था कि क्या वो देशविरोधियों के समर्थन में खड़ी है?
