

Ranveer Singh Interesting Facts: धुरंधर से बॉलीवुड में तबाही मचाने वाले रणवीर सिंह आज 41 साल के हो गए हैं। बैंड बाजा बारात से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले रणवीर सिंह ने अब तक काफी चुनौतीपूर्ण रोल निभाए हैं, लेकिन धुरंधर में एक्टिंग ने उनके करियर को डबल इंजन की स्पीड से ग्रोथ दे दी हैं।
इंटेंस एक्टिंग से लेकर अतरंगी फैशन सेंस तक रणवीर हमेशा लाइमलाइट में छाए रहते हैं। रणवीर बचपन में बचपन से ही एक्टिंग और फिल्मों की दीवानगी थी। रणवीर में एक्टिंग के लिए इतना जुनून रहा है कि एक बार वो स्कूल में इसके चलते सस्पेंड तक हो चुके हैं। आइए रणवीर सिंह के जन्मदिन पर उनसे जुड़े कुछ अनोखे किस्सों को जानते हैं।
रणवीर सिंह को बचपन से ही सिनेमा के प्रति आकर्षण रहा है। वो बचपन से ही एक्टर बनने का सपना देखा करते थे। यहीं कारण है कि वो स्कूल के नाटकों में भी जमकर हिस्सा लेते थे। इसके अलावा एक्टिंग की गहराई को समझने के लिए उन्होंने एक्टिंग क्लास भी ली है। लेकिन सबसे ज्यादा हैरानी की बात तो ये है कि रणवीर ने अपने करियर की शुरुआत एक कंटेंट राइटर के रुप में की थी। बताया जाता है कि एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले रणवीर एक ऐड एजेंसी में कंटेंट राइटर के रुप में काम करते थे। हालांकि फिर भी उन्होंने अपने एक्टिंग के सपने को जिंदा रखा था।
बचपन से ही बॉलीवुड की दीवानगी के चलते रणवीर सिंह को कई बार मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा था। स्कूल के दिनों में एक दिन वे अपनी क्लास में बैठकर शाहरुख खान की फिल्म दिल से का छैया छैया गाना सुनते हुए पकड़े गए थे, जिसके बाद उन्हें स्कूल से सस्पेंड भी कर दिया गया था।
रणवीर सिंह ने अपनी डेब्यू फिल्म बैंड बाजा बारात में बतौर लीड एक्टर काम करने से पहले दो ऑफर ठुकराए थे, क्योंकि उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट सही नहीं लगी थी। 2 हफ्ते तक ऑडिशन के बाद रणवीर को फिल्म में मेन लीड बिट्टू शर्मा का रोल मिला था।
इसी साल आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर ने रणवीर के करियर को एक ऐसा बूस्ट दिया है, जिसे कोई और नहीं तोड़ सकता है। धुरंधर में रणवीर की एक्टिंग ने लोगों का मन ऐसे जीता है कि इस फिल्म ने फिल्म इंडस्ट्री के सारे रिकॉर्ड तोड़ कर इतिहास रच दिया है।
अगर रणवीर की पर्सनल लाइफ के बारे में बात की जाए, तो उन्होंने साल 2018 में बॉलीवुड की दीवा दीपिका पादुकोण से शादी की। सितंबर 2024 में उन्होंने अपनी बेटी दुआ का स्वागत किया। अब जल्द ही रणवीर दूसरी बार भी पापा बनने वाले हैं।
रणवीर सिंह की सफलता इस बात का उदाहरण है कि सपनों को पूरा करने के लिए समर्पण और मेहनत कितनी जरूरी होती है। कंटेंट राइटर से लेकर बॉलीवुड के सफल सितारे बनने तक का उनका सफर युवाओं के लिए प्रेरणा है। अभिनय के प्रति उनका समर्पण ही उन्हें आज इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और पसंदीदा अभिनेताओं में शामिल करता है।