Fake MMS Controversy को लेकर शिल्पा शिंदे ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मुझे बदनाम करने की पूरी कोशिश हुई’
Shilpa Shinde Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे ने फेक MMS विवाद पर पहली बार बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें बदनाम करने के लिए फेक वीडियो फैलाया गया था, जिसके बाद उन्हें साइबर क्राइम यूनिट की मदद लेनी पड़ी।
- Written By: अपूर्वा नायक
शिल्पा शिंदे (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Shilpa Shinde Fake MMS Controversy: नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो लॉकअप 2 आए दिनों चर्चा में रहता है। इस शो में कुछ ऐसे चौंकाने वाले खुलासे होते जा रहे है, जिसे सुनकर दर्शक भी हैरान हो जाते हैं।
शो में कुछ दिनों पहले ही भाभीजी घर पर है की एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली है। हाल ही के एपिसोड में शिल्पा ने अपने फेक एमएमएस को लेकर खुलकर बात की है। वरुण यादव यानी लैला से बातचीत के दौरान शिल्पा ने इस घटना को लेकर चर्चा की। शिल्पा ने बताया कि उस वक्त उन्हें बदनाम करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी गई थी।
शिल्पा ने जाहिर किया अपना दर्द
शिल्पा ने कहा कि उन्हें भाभीजी घर पर हैं शो से निकाल दिया था। बहुत ड्रामा हुआ था। शिल्पा ने बताया शो छोड़ने के बाद उनकी मुश्किलें बहुत ज्यादा बढ़ गई थी। शिल्पा के अनुसार, उन्हें लगातार निशाना बनाया जा रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
Katrina Kaif Career: बूम से हुई थी शुरुआत, पहली फिल्म में अमिताभ बच्चन संग किया काम, फिर बनीं बॉलीवुड की स्टार
Dhamaal 4 Collection: ‘वेलकम टू द जंगल’ पर भारी पड़ी अजय देवगन की ‘धमाल 4’, जल्द बनाएगी 100 करोड़ क्लब में जगह
Haiwaan First Look: हैवान का फर्स्ट लुक आउट, अक्षय कुमार और सैफ अली खान के खौफनाक अवतार ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
माधुरी दीक्षित से मिलकर भावुक हुईं वामिका गब्बी, शेयर किया खास फैन-गर्ल मोमेंट, बोलीं- बचपन का सपना हुआ पूरा
‘भाभीजी घर पर हैं’ विवाद के बाद बढ़ीं मुश्किलें
शिल्पा शिंदे ने बताया कि ‘भाभीजी घर पर हैं’ छोड़ने के बाद उनकी जिंदगी में कई चुनौतियां एक साथ सामने आईं। उनके मुताबिक, उस समय लगातार उन्हें निशाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान एक मीडिया कर्मी ने उन्हें एक वीडियो क्लिप भेजा था। जब शिल्पा ने पूछा ये क्या है, तो उसने कहा कि वीडियो डाउनलोड करो और देखो। उन्हें डर के मारे ऐसा लगा कि कहीं किसी ने चेजिंग रूम में कपड़े बदलते हुए उनकी वीडियो तो नहीं ली।
शिल्पा ने आगे बताया कि डर के चलते मेरा शरीर पूरी तरह से ठंडा हो गया था। उन्होंने अपनी गाड़ी में जाकर वीडियो देखा तो वो ब्लर था। उस वीडियो में कोई लड़की किसी लड़के के ऊपर लेटी हुई थी। ये देखकर मैं चौंक गई थी। मैंने तुरंत उस मीडिया वाली से पूछा ये क्या है? जिसके जवाब में उसने कहा कि आपका वीडियो है। फिर मैंने उसे लताड़ते हुए कहा कि पागल है क्या, बेड पर बिछी हुई चादर कितनी गंदी है। मुझे बहुत अच्छे से पता है कि मैं आखिरी बार रिलेशनशिप में कब थी। ये वीडियो मेरा हो ही नहीं सकता। जिसके बाद उस मीडिया वाली ने कहा ये वीडियो रिलीज कर दें क्या? जिसपर गुस्से में मैंने उससे पूछा- उसका कहने का मतलब क्या है?
साइबर क्राइम यूनिट की ली मदद
शिल्पा ने कहा कि उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर क्राइम यूनिट की मदद ली। कई घंटों तक जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि वह किसी अन्य वीडियो का संपादित हिस्सा था, जिसे धुंधला (ब्लर) कर उनके नाम से सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि इस घटना ने उन्हें और उनके परिवार को मानसिक रूप से काफी प्रभावित किया।
परिवार पर भी पड़ा असर
अभिनेत्री ने बताया कि इस विवाद का असर उनके परिवार तक पहुंचा। उनकी मां को भी लोगों के सवालों का सामना करना पड़ा, जिससे पूरा परिवार तनाव में आ गया। शिल्पा ने कहा कि किसी व्यक्ति की छवि खराब करने के लिए इस तरह की अफवाहें फैलाना बेहद पीड़ादायक अनुभव होता है।
ये भी पढ़ें :- Katrina Kaif Career: बूम से हुई थी शुरुआत, पहली फिल्म में अमिताभ बच्चन संग किया काम, फिर बनीं बॉलीवुड की स्टार
क्रिमिनल केस का भी किया जिक्र
शिल्पा शिंदे ने यह भी खुलासा किया कि ‘बिग बॉस’ में जाने से पहले उनके खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि उन्हें जमानत मिलने के बाद ही शो में हिस्सा लेने का मौका मिला। अभिनेत्री के मुताबिक, जीवन के उस दौर में उन्होंने लगातार मानसिक दबाव और कई तरह की परेशानियों का सामना किया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और हर चुनौती का डटकर सामना किया।
