YRKKH Spoiler: कावेरी की बीमारी का चलेगा पता, कुकिंग कॉम्पिटिशन में अरमान करेगा बड़ा कमाल
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के आगामी एपिसोड में अरमान को कावेरी की बीमारी का पता चलेगा। वहीं फैमिली कुकिंग कॉम्पिटिशन में अरमान की सूझबूझ से कावेरी जीत हासिल करेगी और कृष अपनी गलती मानेगा।
- Written By: अपूर्वा नायक
ये रिश्ता क्या कहलाता है (सौ. डिजाइन फोटो )
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 16 July Spoiler: स्टार प्लस के लोकप्रिय शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में आने वाले एपिसोड में पारिवारिक रिश्तों के साथ इमोशनल और मनोरंजक मोड़ देखने को मिलेगा।
पोद्दार परिवार फैमिली अवॉर्ड नाइट का आयोजन करता है, जिसमें उदयपुर के कई खास मेहमान शामिल होंगे। इसी दौरान परिवार के लिए एक खास फूड कुकिंग कॉम्पिटिशन भी रखा जाएगा, जहां दादियों के हाथों का स्वाद परखा जाएगा।
भानू से भिड़ेगा अरमान
ये रिश्ता क्या कहलाता है में कुकिंग कॉम्पिटिशन शुरू होने से पहले अरमान और भानू के बीच तीखी बहस हो जाएगी। अरमान भानू को हराने की बात कहेगा, जबकि भानू भी उसे चुनौती देता नजर आएगा। दोनों के बीच बढ़ते तनाव को देखकर अभिरा चिंतित हो जाएगी। दूसरी ओर कावेरी प्रतियोगिता की तैयारी में जुटी होगी।
सम्बंधित ख़बरें
Dhamaal 4 BO Collection: 100 करोड़ क्लब में हुई धमाल 4 की धमाकेदार एंट्री, अजय देवगन की फिल्म ने पकड़ी रफ्तार
Fake MMS Controversy को लेकर शिल्पा शिंदे ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मुझे बदनाम करने की पूरी कोशिश हुई’
Katrina Kaif Career: बूम से हुई थी शुरुआत, पहली फिल्म में अमिताभ बच्चन संग किया काम, फिर बनीं बॉलीवुड की स्टार
Dhamaal 4 Collection: ‘वेलकम टू द जंगल’ पर भारी पड़ी अजय देवगन की ‘धमाल 4’, जल्द बनाएगी 100 करोड़ क्लब में जगह
कावेरी की बीमारी का चलेगा पता
कॉम्पिटिशन में जाने से ठीक पहले कावेरी की दवा नीचे गिर जाती है। विद्या कावेरी की मदद कर रही होती है और उसी दौरान अरमान व अभिरा वहां पहुंच जाते हैं। कावेरी के हाथ में दवा देखकर अरमान को कुछ शक होता है। वह दवा के बारे में जानकारी जुटाता है और उसे कावेरी की तबीयत से जुड़ा बड़ा सच पता चल जाता है। यह खुलासा कहानी में नया मोड़ लेकर आएगा।
अरमान की वजह से जीतेगी कावेरी
बीमारी के बावजूद कावेरी प्रतियोगिता में हिस्सा लेती है और अपने खास अंदाज में हलवा बनाती है। परिवार के सदस्य स्वाद के अनुसार पता नहीं लगा पाते कि कौन-सा हलवा कावेरी ने बनाया है। हालांकि अरमान तुरंत समझ जाता है कि बिना किशमिश वाला हलवा कावेरी ने उसी के लिए बनाया है। उसकी सही पहचान के चलते कावेरी प्रतियोगिता की विजेता बन जाती है।
ये भी पढ़ें :- Dhamaal 4 BO Collection: 100 करोड़ क्लब में हुई धमाल 4 की धमाकेदार एंट्री, अजय देवगन की फिल्म ने पकड़ी रफ्तार
कृष मानेगा अपनी गलती
कावेरी की जीत और अरमान की समझदारी से पोद्दार परिवार की प्रतिष्ठा बच जाती है। इसके बाद परिवार के सदस्य अरमान और अभिरा से अपनी पुरानी गलतियों के लिए माफी मांगते नजर आएंगे। वहीं कृष भी स्वीकार करेगा कि उसने अरमान के साथ गलत व्यवहार किया था। वह खुद को बदलने का वादा करेगा, लेकिन उसकी पत्नी तान्या उसकी बातों पर भरोसा करने के लिए तैयार नहीं होगी। आने वाले एपिसोड में रिश्तों में सुधार और नए टकराव दोनों देखने को मिल सकते हैं।
