Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 3 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रणवीर सिंह का फैमिली अंदाज हुआ वायरल, कजिन की हल्दी में जमकर लगाए ठुमके, दुल्हन संग डांस का वीडियो छाया

Ranveer Singh Viral Video: रणवीर सिंह का अपनी कजिन सौम्या हिंगोरानी की हल्दी सेरेमनी का वीडियो पर वायरल हो रहा है। वीडियो में रणवीर सिंह हरे कुर्ते में दुल्हन के साथ जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jul 03, 2026 | 10:01 PM

रणवीर सिंह की कजिन सौम्या हिंगोरानी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Ranveer Singh Cousin Wedding Dance: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी हालिया ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2’ की सफलता का जश्न मना रहे हैं। प्रोफेशनल लाइफ में शानदार दौर से गुजर रहे रणवीर अब अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी कजिन सौम्या हिंगोरानी की हल्दी सेरेमनी में पूरे उत्साह के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो में रणवीर सिंह हरे रंग का कुर्ता-पायजामा और सनग्लासेस पहने नजर आ रहे हैं। हल्दी समारोह के दौरान उन्होंने अपनी कजिन सौम्या हिंगोरानी के साथ जमकर डांस किया। दुल्हन भी खुशी से झूमती नजर आईं और दोनों ने मिलकर इस खास मौके को यादगार बना दिया। वीडियो में रणवीर का जोश और ऊर्जा साफ दिखाई देती है। डांस के बाद उन्होंने अपनी कजिन को गले लगाकर शादी की शुभकामनाएं भी दीं।

गोवा में हुई थी फैमिली वेडिंग

जानकारी के मुताबिक, रणवीर सिंह पिछले साल दिसंबर में पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ गोवा में आयोजित इस फैमिली वेडिंग में शामिल हुए थे। दूल्हे सम्राट ठाकरे की भी वीडियो में झलक देखने को मिलती है। हालांकि, इस वायरल क्लिप में दीपिका पादुकोण और उनकी बेटी दुआ नजर नहीं आईं। इसके बावजूद रणवीर का अकेले परिवार के साथ खुलकर सेलिब्रेट करना सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

रेमो डिसूजा और टाइगर श्रॉफ पहली बार करेंगे साथ काम, मुंबई में शुरू होगा एक्शन प्रोजेक्ट, जल्द होगा बड़ा ऐलान

Aamir Khan Wedding: 150 मेहमान, खाने का खास मेन्यू और घर पर होगा समारोह, शादी से जुड़ी नई डिटेल्स आईं सामने

प्रियंका राय संग खेसारी लाल यादव की केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल, ‘रंगबाज’ को मिले रिकॉर्डतोड़ व्यूज

‘वो गोल्ड डिगर नहीं हैं’, सुजैन पर लगे 400 करोड़ के आरोपों पर बहन का बड़ा खुलासा

फैंस को पसंद आया रणवीर का फैमिली मोमेंट

वीडियो सामने आते ही फैंस ने रणवीर सिंह की जमकर तारीफ शुरू कर दी। कई लोगों ने उन्हें फैमिली मैन बताया, जबकि कुछ यूजर्स ने उनके एनर्जी लेवल और डांस की तारीफ की। रणवीर अक्सर अपने चुलबुले और बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं और इस वीडियो ने एक बार फिर उनकी यही छवि दर्शकों के सामने पेश कर दी है।

ये भी पढ़ें- रेमो डिसूजा और टाइगर श्रॉफ पहली बार करेंगे साथ काम, मुंबई में शुरू होगा एक्शन प्रोजेक्ट, जल्द होगा बड़ा ऐलान

दूसरी बार माता-पिता बनने की तैयारी में कपल

पर्सनल लाइफ की बात करें तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों ने अप्रैल 2026 में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी साझा की थी। इससे पहले उन्होंने 14 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमो में पारंपरिक कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाजों से शादी की थी। रणवीर और दीपिका की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में गिनी जाती है।

Deepika padukone ranveer singh cousin wedding dance viral video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 03, 2026 | 10:01 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Ranveer Singh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.