Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 3 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रेमो डिसूजा और टाइगर श्रॉफ पहली बार करेंगे साथ काम, मुंबई में शुरू होगा एक्शन प्रोजेक्ट, जल्द होगा बड़ा ऐलान

Tiger Shroff Shooting: टाइगर श्रॉफ जल्द ही रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनने वाली नई एक्शन-ड्रामा फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग 1 अगस्त से मुंबई में शुरू होगी।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jul 03, 2026 | 08:59 PM

रेमो डिसूजा और टाइगर श्रॉफ (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Tiger Shroff Action Film: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ एक बार फिर अपने दमदार एक्शन और शानदार डांस मूव्स के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। इस बार उनके साथ निर्देशक और मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा हैं, जो एक नई एक्शन-ड्रामा फिल्म का निर्देशन करने जा रहे हैं। लंबे समय से इस प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा चल रही थी और अब इसकी शूटिंग से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग 1 अगस्त से मुंबई में शुरू होगी और इसके लिए मेकर्स ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। फिल्म का पहला शूटिंग शेड्यूल मुंबई में रखा गया है। इसके लिए विशाल सेट तैयार किया जा चुका है और पूरी प्रोडक्शन टीम शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार है। फिलहाल फिल्म के टाइटल का खुलासा नहीं किया गया है।

रेमो और टाइगर की जोड़ी से बढ़ीं उम्मीदें

मेकर्स इस प्रोजेक्ट को बड़े स्तर पर लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं। टाइगर को हिंदी सिनेमा के सबसे फिट और बेहतरीन एक्शन स्टार्स में गिना जाता है। उनकी फिल्मों में हाई-ऑक्टेन स्टंट और शानदार डांस हमेशा दर्शकों का ध्यान खींचते हैं। दूसरी ओर रेमो डिसूजा अपनी स्टाइलिश फिल्ममेकिंग और डांस-आधारित फिल्मों के लिए मशहूर हैं। ऐसे में पहली बार दोनों की जोड़ी एक एक्शन-ड्रामा फिल्म में साथ आ रही है, जिससे फैंस की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Aamir Khan Wedding: 150 मेहमान, खाने का खास मेन्यू और घर पर होगा समारोह, शादी से जुड़ी नई डिटेल्स आईं सामने

प्रियंका राय संग खेसारी लाल यादव की केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल, ‘रंगबाज’ को मिले रिकॉर्डतोड़ व्यूज

‘वो गोल्ड डिगर नहीं हैं’, सुजैन पर लगे 400 करोड़ के आरोपों पर बहन का बड़ा खुलासा

Baby Do Die Do Review: हुमा कुरैशी का अभिनय भी नहीं बचा सका फिल्म, कमजोर स्क्रिप्ट और फीका सस्पेंस पड़ा भारी

प्रोडक्शन टीम में शामिल हैं बड़े नाम

फिल्म का निर्माण रोहन दीप सिंह, विशाल गुरनानी, नीरज तिवारी और विक्की जैन मिलकर कर रहे हैं। हालांकि अभी तक फिल्म की मुख्य अभिनेत्री और बाकी कलाकारों के नाम सामने नहीं आए हैं। मेकर्स फिलहाल स्टार कास्ट और कहानी से जुड़ी अहम जानकारियों को गोपनीय रखे हुए हैं, ताकि सही समय पर बड़े ऐलान के साथ दर्शकों को सरप्राइज दिया जा सके।

ये भी पढ़ें- Aamir Khan Wedding: 150 मेहमान, खाने का खास मेन्यू और घर पर होगा समारोह, शादी से जुड़ी नई डिटेल्स आईं सामने

टाइगर के पास हैं कई बड़े प्रोजेक्ट्स

वर्क फ्रंट की बात करें तो टाइगर श्रॉफ के पास इस समय कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वह जल्द ही एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘हिटमैन’ में अभिनेता सुनील शेट्टी के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा उनकी फिल्म ‘लग जा गले’ की शूटिंग भी 2027 में शुरू होने की खबर है। अब रेमो डिसूजा की इस नई फिल्म के साथ टाइगर एक बार फिर अपने पसंदीदा एक्शन अवतार में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।

Tiger shroff new action film remo dsouza shoot starts 1 august mumbai

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 03, 2026 | 08:59 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Tiger Shroff

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.