प्रियंका राय संग खेसारी लाल यादव की केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल, ‘रंगबाज’ को मिले रिकॉर्डतोड़ व्यूज
Bhojpuri Song Rangbaaz: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का 'रंगबाज' यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। रिलीज के 24 घंटे में 2.1 मिलियन व्यूज हासिल करने वाला यह गाना अब 40 मिलियन से ज्यादा व्यूज पार कर चुका है।
- Written By: सोनाली झा
खेसारी लाल यादव का गाना रंगबाज (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Khesari Lal Yadav Rangbaaz Song: भोजपुरी सिनेमा के ‘ट्रेंडिंग स्टार’ खेसारी लाल यादव एक बार फिर अपने सुपरहिट गाने ‘रंगबाज’ को लेकर सुर्खियों में हैं। अपनी दमदार आवाज, शानदार डांस और जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस के लिए मशहूर खेसारी का यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर छा गया था। रिलीज के समय इस गाने ने न सिर्फ तेजी से व्यूज बटोरे, बल्कि यूट्यूब के ग्लोबल ट्रेंडिंग सेक्शन में भी जगह बनाकर नया रिकॉर्ड कायम किया।
‘रंगबाज’ ने रिलीज के पहले 24 घंटे के भीतर ही 2.1 मिलियन व्यूज हासिल कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। इसके बाद गाने की लोकप्रियता लगातार बढ़ती गई और अब यह 40 मिलियन से ज्यादा व्यूज का आंकड़ा पार कर चुका है। गाने को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स ने एक बार फिर साबित कर दिया कि खेसारी लाल यादव की लोकप्रियता भोजपुरी इंडस्ट्री में कितनी मजबूत है। इस शानदार सफलता के बाद खेसारी लाल यादव ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाने का पोस्टर शेयर करते हुए फैंस का आभार जताया था।
प्रियंका राय संग दिखी शानदार केमिस्ट्री
खेसारी लाल यादव ने लिखा कि ‘रंगबाज’ को लगातार मिल रहे प्यार के लिए वह अपने सभी चाहने वालों के बेहद आभारी हैं। गाने में खेसारी लाल यादव के साथ अभिनेत्री प्रियंका राय की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री, रोमांटिक अंदाज और एनर्जी से भरपूर डांस मूव्स वीडियो को और आकर्षक बनाते हैं। वहीं, इस गाने को शिल्पी राज ने भी अपनी दमदार आवाज से खास बना दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
‘वो गोल्ड डिगर नहीं हैं’, सुजैन पर लगे 400 करोड़ के आरोपों पर बहन का बड़ा खुलासा
Baby Do Die Do Review: हुमा कुरैशी का अभिनय भी नहीं बचा सका फिल्म, कमजोर स्क्रिप्ट और फीका सस्पेंस पड़ा भारी
Diljit Dosanjh का चौंकाने वाला खुलासा, 10 साल से झेल रहे हैं दर्द! किस बीमारी से जूझ रहे हैं सिंगर?
Alpha Review: शानदार एक्शन लेकिन कमजोर कहानी के आगे फीका पड़ा आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म का इमोशन
ये भी पढ़ें- Baby Do Die Do Review: हुमा कुरैशी का अभिनय भी नहीं बचा सका फिल्म, कमजोर स्क्रिप्ट और फीका सस्पेंस पड़ा भारी
फैंस के बीच बना पार्टी एंथम
‘रंगबाज’ का म्यूजिक, आकर्षक बोल और जोशीला बीट इसे शादी, पार्टी और अन्य समारोहों में खूब बजाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इस गाने पर हजारों रील्स और शॉर्ट वीडियो भी बनाए जा चुके हैं। यही वजह है कि रिलीज के काफी समय बाद भी इसकी लोकप्रियता बरकरार है। भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव लगातार एक के बाद एक हिट गाने दे रहे हैं। ‘रंगबाज’ की रिकॉर्डतोड़ सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भोजपुरी संगीत की दुनिया में उनका स्टारडम आज भी पहले की तरह बरकरार है।
