Aamir Khan Wedding: 150 मेहमान, खाने का खास मेन्यू और घर पर होगा समारोह, शादी से जुड़ी नई डिटेल्स आईं सामने
Aamir Khan Gauri Spratt Private Marriage: 5 जुलाई को आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग निजी समारोह में शादी करेंगे। मुंबई स्थित घर पर होने वाली इस रजिस्टर मैरिज में 100-150 मेहमान शामिल होंगे।
- Written By: सोनाली झा
आमिर खान और गौरी स्प्रैट (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Aamir Khan Gauri Spratt Wedding: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस शादी को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है, लेकिन आमिर और गौरी ने इसे पूरी तरह निजी और सादगीपूर्ण रखने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी मुंबई स्थित आमिर के घर पर होगी, जहां केवल परिवार के सदस्य और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।
जानकारी के अनुसार, शादी में लगभग 100 से 150 मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। इसमें दोनों परिवारों के सदस्य, करीबी रिश्तेदार और चुनिंदा दोस्त मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है कि आमिर और गौरी ने खुद गेस्ट लिस्ट तैयार की है, ताकि समारोह निजी और आरामदायक माहौल में संपन्न हो सके। सूत्रों के मुताबिक, शादी की सभी रस्में एक ही दिन पूरी की जाएंगी।
पसंदीदा व्यंजनों से सजेगा लंच मेन्यू
आमिर खान और गौरी स्प्रैट स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन भी कराएंगे। इसके बाद मेहमानों के लिए एक खास लंच का आयोजन किया जाएगा। शादी के लंच मेन्यू को भी आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने खुद फाइनल किया है। बताया जा रहा है कि मेन्यू में दोनों के पसंदीदा व्यंजन शामिल किए गए हैं और तैयारियों पर भी कपल खुद नजर रख रहा है। समारोह में सादगी के साथ मेहमानों की मेहमाननवाजी पर खास ध्यान दिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
प्रियंका राय संग खेसारी लाल यादव की केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल, ‘रंगबाज’ को मिले रिकॉर्डतोड़ व्यूज
‘वो गोल्ड डिगर नहीं हैं’, सुजैन पर लगे 400 करोड़ के आरोपों पर बहन का बड़ा खुलासा
Baby Do Die Do Review: हुमा कुरैशी का अभिनय भी नहीं बचा सका फिल्म, कमजोर स्क्रिप्ट और फीका सस्पेंस पड़ा भारी
Diljit Dosanjh का चौंकाने वाला खुलासा, 10 साल से झेल रहे हैं दर्द! किस बीमारी से जूझ रहे हैं सिंगर?
करीबी दोस्त और परिवार बनेंगे गवाह
शादी में आमिर खान के तीनों बच्चे जुनैद खान, आइरा खान और आजाद राव खान भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा फिल्म इंडस्ट्री से आमिर के करीबी दोस्त, जिनमें फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर और राजकुमार संतोषी जैसे नाम शामिल बताए जा रहे हैं, इस खास मौके का हिस्सा बन सकते हैं। हाल ही में एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान आमिर खान ने खुद अपनी शादी की पुष्टि करते हुए कहा था कि यह उनके जीवन का बेहद खास दिन है।
दो शादियों के बाद अब नई शुरुआत
आमिर खान ने बताया कि शादी पूरी तरह निजी होगी और इसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। साथ ही उन्होंने अपने प्रशंसकों से आशीर्वाद और शुभकामनाएं देने की अपील भी की। आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद और आइरा हैं। इसके बाद उन्होंने फिल्ममेकर किरण राव से शादी की, जिनसे उनका बेटा आजाद है। अब गौरी स्प्रैट के साथ आमिर अपने जीवन की नई शुरुआत करने जा रहे हैं।
