-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Coolie Film Review Rajinikanth Film Is Full Of Action But Story Is Weak
Coolie Film Review: कहानी कमजोर पर एंटरटेनिंग है रजनीकांत की फिल्म कुली
- Written By: अनिल सिंह
Movie Review: रजनीकांत की बहुचर्चित फिल्म कुली रिलीज हो चुकी है। कुली फिल्म को देखने का प्लान बना रहे हैं तो थिएटर जाने के पहले फिल्म का यह रिव्यू जरूर पढ़ लें।

एक्शन धमाल पर कहानी में टांय टांय फिस है रजनीकांत की फिल्म कुली
Coolie Review In Hindi: रजनीकांत, नागार्जुन, आमिर खान, श्रुति हसन, सौबिन शाहिर, उपेंद्र राव और सत्यराज स्टारर फिल्म कुली एक जबरदस्त एंटरटेनर फिल्म है, जिसमें वीएफएक्स का जबरदस्त इस्तेमाल किया गया है। एक्टिंग और एक्शन के मामले में यह फिल्म पूरे-पूरे अंक हासिल कर सकती है, लेकिन कहानी इसकी बेहद कमजोर है।
कहानी के बीच में कुछ कंफ्यूजन भी पैदा हो सकती है। ऐसे में यह सवाल उठता है, कैथी, मास्टर और विक्रम जैसी फिल्म बनाने वाले लोकेश कनगराज कहानी के मामले में कैसे चूक गए?
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर से बॉलीवुड के ‘जानी’ बनने तक, जानें राजकुमार की जिंदगी का दिलचस्प सफर
Alliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Alpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
शिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
ये भी पढ़ें- इन देशभक्ति गीतों के बिना अधूरा लगता है स्वत्रंतता दिवस
कुली फिल्म की कहानी: फिल्म की कहानी ट्विस्ट से भरपूर है। इसी ट्विस्ट के चक्कर में कहानी कमजोर पड़ जाती है। फिल्म की कहानी में कुली देवा (रजनीकांत) अपने दोस्त राजशेखर (सत्यराज) की मौत का पता लगाने निकलता है। जिसमें सत्यराज की बेटी प्रीति (श्रुति हासन) उसके साथ आती है। फिल्म की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है कहानी के अन्य किरदार साइमन जेवियर (नागार्जुन), दयाल (सौबिन शाहिर), कलीशा (उपेंद्र राव) और दाहा (आमिर खान) एक-एक कर के सामने आते हैं। ढेर सारे किरदार और ट्विस्ट की वजह से कहानी कमजोर होने लगती है। लेकिन क्या देवा अपने दोस्त की मौत का पता लग पाएगा, यही फिल्म का क्लाइमेक्स है।
एक्टिंग: रजनीकांत के अलावा नागार्जुन की एक्टिंग फिल्म में काबिले तारीफ है। श्रुति हसन ने अपने किरदार के साथ न्याय किया है। आमिर खान बिल्कुल अलग अवतार में नजर आते हैं उनका छोटा मगर दमदार किरदार है। सत्यराज और बाकी के कलाकार भी जबरदस्त एक्टिंग करते हुए नजर आए हैं।
निर्देशन: लोकेश कनगराज बेहतरीन फिल्म देने के लिए पहचाने जाते हैं, उनकी फिल्मों में एक्शन सीन जबरदस्त होता है, जो इस फिल्म में भी नजर आ रहा है, एक्टिंग, एक्शन, कॉमेडी और संगीत इस फिल्म में सब कुछ ठीक-ठाक है। कुछ चीजें बेहतर भी हैं। लेकिन कहानी बेहद कमजोर है, जिसकी वजह से दर्शक निराश हो सकते हैं।
म्यूजिक: फिल्म में अनिरुद्ध रविचंद्र का बैकग्राउंड म्यूजिक जबरदस्त है, कुछ सीन में बैकग्राउंड म्यूजिक ने दृश्य को जीवंत बना दिया है। पूजा हेगड़े का आइटम डांस जबरदस्ती रखा हुआ गाना लगता है, लेकिन फिर भी लोग इसका लुत्फ उठा सकते हैं।
क्यों देखें यह फिल्म: अगर आप रजनीकांत के फैन हैं या एक्शन फिल्म देखने के शौकीन हैं तो यह फिल्म बिल्कुल आपके लिए है, लेकिन अगर कहानी की उम्मीद कर के फिल्म देखने जा रहे हैं तो आपके हाथ निराशा ही लगेगी।
Coolie film review rajinikanth film is full of action but story is weak
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर से बॉलीवुड के ‘जानी’ बनने तक, जानें राजकुमार की जिंदगी का दिलचस्प सफर
Jul 03, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: आज रेड अलर्ट पर मुंबई और कोंकण, पुणे समेत इन जिलों में अतिवृष्टि की चेतावनी
Jul 03, 2026 | 05:55 AMWhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













