Top 10 Patriotic Song: इन देशभक्ति गीतों के बिना अधूरा लगता है स्वत्रंतता दिवस

Bollywood Desh Bhakti Gane: देश की आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस बिना देश भक्ति गीतों के अधूरा माना जाता है। 15 अगस्त के लिए प्लेलिस्ट अगर आपने बनाई है तो इन 10 गानों को भी जोड़ लें।
Top 10 Patriotic Song: इन देशभक्ति गीतों के बिना अधूरा लगता है स्वत्रंतता दिवस
मेरा रंग दे से लेकर देश मेरे तक इन देशभक्ति गीतों से रोम-रोम में भर जाता है जोश
Published on: 
Updated on: 

15 August Desh Bhakti Gane: मेरा रंग दे बसंती चोला से लेकर देश मेरे देश मेरे मेरी जान है तू तक, बॉलीवुड के कई ऐसे गीत है जो आपके रोम रोम में देशभक्ति का जज्बा भर देंगे। यह दोनों ही गाने अजय देवगन की फिल्म द लीजेंड ऑफ भगत सिंह के हैं। लेकिन कुछ पुरानी फिल्में भी है जिनमें सदाबहार देश भक्ति गीत मौजूद है (फिल्म:हकीकत, गाना: कर चले हम फिदा जानो तन साथियों) तो वहीं कुछ नई फिल्में भी हैं जिनमें जबरदस्त देशभक्ति गीत हैं (फिल्म: केसरी, गाना: तेरी मिट्टी में मिल जावां) जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं।

बॉलीवुड में देशभक्ति पर ढेरों गाने बने हैं, लेकिन अगर 10 गानों की चुनिंदा लिस्ट बनानी हो तो आप इन गानों का चुनाव जरूर करना चाहेंगे।

टॉप 10 देश भक्ति गीत

  1. मेरा रंग दे बसंती चोला
  2. देश मेरे देश मेरे
  3. मेरे देश की धरती
  4. ऐ वतन मेरे वतन
  5. तेरी मिट्टी में मिल जावां
  6. मां तुझे सलाम
  7. वंदे मातरम
  8. कंधो से मिलते हैं कंधे
  9. संदेशे आते हैं
  10. कर चले हम फिदा

हकीकत का गाना है सदाबहार देशभक्ति गीत

1964 में आई फिल्म हकीकत का गाना कर चले हम फिदा जानो तन साथियों अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों, स्वतंत्रता दिवस की जान माना जाता है। इस गीत को मशहूर गीतकार और जाने-माने शायर कैफ़ी आज़मी ने लिखा था। मोहम्मद रफी ने इस गाने को अपनी आवाज दी थी, जबकि फिल्म में धर्मेंद्र बलराज साहनी और संजय खान जैसे कलाकार नजर आए थे।

केसरी के गाने के बिना स्वतंत्रता दिवस फीका लगता है

नए जमाने की फिल्मों की अगर बात करें तो केसरी फिल्म का गाना तेरी मिट्टी में मिल जावां, देश भक्ति के जज्बे से भरा हुआ गाना है। इस गाने के लिरिक्स लोगों की जुबान पर हैं। लोग इस गाने की धुन बजने पर खुद भी गुनगुनाने लगते हैं। केसरी फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अक्षय कुमार ने अहम भूमिका निभाई थी। जबकि इस गीत को बी प्राक ने अपनी आवाज दी है।

घर बैठे फ्री में देख और सुन सकते है ये गाने

देश भक्ति गीतों में मेरा रंग दे बसंती चोला का कई फिल्मों के लिए इस्तेमाल हुआ है। हर फिल्म में यह अलग तरह से दिखाया गया है। मनोज कुमार की फिल्म उपकार का गाना मेरे देश की धरती हो या लता मंगेशकर का गाया हुआ गीत ए मेरे वतन के लोगों, स्वतंत्रता दिवस पर अगर इन गानों को ना सुना जाए तो आजादी का यह पर्व अधूरा सा लगता है। ऊपर दिए गए सभी 10 गाने यूट्यूब पर फ्री में अवेलेबल है। इन्हें आप अपनी प्लेलिस्ट में जोड़ सकते हैं और स्वतंत्रता दिवस के दिन देशभक्ति में डूब सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com