- Hindi News »
- Entertainment »
- Controversy Over Bigg Boss 19 Winner Gaurav Khanna Doesnt Deserve To Win The Trophy Farhana Bhatt Expresses Anger
Bigg Boss 19 विनर पर विवाद, गौरव खन्ना ट्रॉफी जीतने लायक नहीं…फरहाना भट्ट का फूटा गुस्सा
Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 के विनर की ट्रॉफी गौरव खन्ना ने जीत ली है। फर्स्ट रनरअप रहीं फरहाना भट्ट ने कहा है कि उन्हें गौरव विनर बनने के लायक नहीं लगते। पता नहीं ऑडियंस किस पर्सपेक्टिव से देख रही।
- Written By: रंजन कुमार

गौरव खन्ना और फरहाना।
Gaurav Khanna Win: बिग बॉस 19 का खिताब गौरव खन्ना ने जीत लिया है। उनके विनर बनने को लेकर शो में रनरअप रहीं फरहाना भट्ट ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि गौरव शो के विनर लायक नहीं हैं।
इस मोस्ट पॉपुलर शो का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर को हुआ। सीजन की ट्रॉफी के लिए गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, प्रणित मोरे, अमाल मलिक और फरहाना भट्ट के बीच कड़ा मुकाबला हुआ था। इनमें गौरव और फरहाना भट्ट टॉप-2 में पहुंचे थे। फाइनली अनुपमा स्टार गौरव शो के विनर बने और बतौर प्राइज मनी 50 लाख रुपये घर ले गए। वहीं, फरहाना भट्ट फर्स्ट रनरअप रहीं।
मैंने दिल जीते
शो के होस्ट सलमान खान ने गौरव खन्ना को शो का विजेता घोषित किया। फरहाना और गौरव ने 18 कंटेस्टेंट्स के साथ मुकाबला किया था। फरहाना भट्ट बिग बॉस 19 के घर में अपने अग्रेसिव नेचर के लिए जानी जाती थीं। फरहाना सीजन की फर्स्ट रनरअप बनीं और कुछ समय पहले उन्होंने शो से बाहर निकलने के बाद पैपराजी से बातचीत की। पैपराजी ने उनसे गौरव खन्ना के बिग बॉस 19 जीतने और खुद के रनरअप बनने के बारे में पूछा। अभिनेत्री ने अपने पोइट्रिक अंदाज में कहा कि जीतना कभी उनका लक्ष्य नहीं था। फरहाना ने कहा कि मेरी ट्रॉफी पर कभी नजर थी ही नहीं। उन्होंने ट्रॉफी जीती, मैंने दिल जीते। हमको मिटा सके, वो जमाने में दम नहीं। हमसे जमाना खुद है, हमसे जमाना नहीं।
सम्बंधित ख़बरें
दुबई अटैक के बाद मस्कट में फंसीं Ameesha Patel, सोशल मीडिया पर शेयर किया दर्द, बोलीं- ये जंग कब खत्म होगी
ममता बनर्जी की हार पर Vivek Agnihotri का बड़ा बयान, बोले- अब बंगालवासियों बिना डर सिर ऊंचा करके चल सकते हैं
Raja Shivaji ने मंडे टेस्ट किया पास, चौथे दिन की कमाई ने बढ़ाई रफ्तार, अब 50 करोड़ पार करने की तैयारी
जूस की दुकान से शुरू हुआ सफर, Gulshan Kumar बने म्यूजिक इंडस्ट्री के किंग, फिर अंडरवर्ल्ड ने छीनी जिंदगी
गौरव विनर बनना नहीं करते डिजर्व
इंडिया फोरम्स को दिए इंटरव्यू में फरहाना ने खुलकर कहा कि उन्हें लगता है कि गौरव खन्ना बिग बॉस 19 का विनर बनना डिजर्व नहीं करते हैं। देखा जाए तो गौरव का शो में कोई कॉन्ट्रिब्यूशन नहीं है। मेरे हिसाब से वे विनर बनना डिजर्व नहीं करते हैं। पता नहीं ऑडियंस किस पर्सपेक्टिव से देख रही। उन्होंने कभी क्लियर स्टैंड नहीं लिया और हमेशा सेफ खेला है। उन्होने अपने बिहेवियर से लोगों को डीमीन किया है, जो मैंने बहुत बार कॉल आउट भी किया है। मैंने सोचा नहीं था कि वो विनर बनेंगे। मुझे नहीं लगता कि वो डिजर्विंग विनर हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में मिस हुई ये 5 मसालेदार चीजें, जो हर सीजन में बनती थीं TRP का तड़का!
बिग बॉस 19 से फरहाना की कुल कमाई
फरहाना बिग बॉस 19 में फर्स्ट रनरअप के तौर पर कुछ नहीं जीत पाईं, लेकिन शो में रहने के दौरान अच्छी-खासी रकम ली है। डेक्कन क्रॉनिकल में पब्लिश एक रिपोर्ट के मुताबिक, फरहाना ने हर हफ्ते 1-3 लाख रुपये लिए। बिग बॉस 19 से उनकी कुल कमाई 45 लाख रुपये रही है।
Controversy over bigg boss 19 winner gaurav khanna doesnt deserve to win the trophy farhana bhatt expresses anger
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
BPCL भर्ती 2026: जूनियर एग्जीक्यूटिव समेत कई पदों पर निकली नौकरी, 17 मई तक करें आवेदन
May 05, 2026 | 06:47 PMममता दीदी राहुल गांधी की बात मानतीं, तो नतीजा कुछ और होता, संजय राउत का बंगाल हार पर बड़ा दावा
May 05, 2026 | 06:44 PMप्रमोशन मिलते ही 30 लाख की रिश्वत लेते धरी गई पुणे की महिला API, पुलिस विभाग ने किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
May 05, 2026 | 06:44 PMदिग्विजय सिंह ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र, किसानों के लिए उठाई ‘ईज ऑफ डूइंग फार्मिंग की मांग’
May 05, 2026 | 06:41 PM‘फडणवीस गृह मंत्री पद से इस्तीफा दें’; सोलापुर में 10 हत्याओं और नसरापुर कांड पर प्रणिति शिंदे का कड़ा प्रहार
May 05, 2026 | 06:24 PMVat Savitri Vrat: क्यों सुहागिन महिलाएं बरगद के पेड़ पर सात फेरे लगाकर बांधती हैं सूत
May 05, 2026 | 06:22 PMशबरी का रहस्य: क्या था पिछला जन्म? रामायण की सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे
May 05, 2026 | 06:21 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














