-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Pradeep Rawat Death Last Rites Aamir Khan Funeral Son Emotional
प्रदीप रावत को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, अंतिम संस्कार में पहुंचे आमिर खान, बेटे का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
- Written By: सोनाली झा
Pradeep Rawat Funeral: दिग्गज अभिनेता प्रदीप रावत का मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। आमिर खान समेत फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे।

प्रदीप रावत (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Pradeep Rawat Last Rites: हिंदी और दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता प्रदीप रावत को बुधवार को मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। 4 अगस्त को 74 वर्ष की उम्र में कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद उनका निधन हो गया था। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है। अंतिम संस्कार के दौरान परिवार, करीबी दोस्त और फिल्म जगत से जुड़े कई कलाकार मौजूद रहे।
अंतिम संस्कार में अभिनेता आमिर खान भी अपने करीबी दोस्त प्रदीप रावत को अंतिम विदाई देने पहुंचे। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में आमिर खान बेहद भावुक नजर आए। दोनों कलाकारों ने सरफरोश, लगान और गजनी जैसी यादगार फिल्मों में साथ काम किया था। लंबे समय तक साथ काम करने की वजह से दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी। आमिर के चेहरे पर अपने मित्र को खोने का दर्द साफ दिखाई दे रहा था।
पिता को खोकर टूट गए बेटे
अंतिम संस्कार के दौरान प्रदीप रावत के बेटे का भावुक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में वह पिता को अंतिम विदाई देते हुए फूट-फूटकर रोते नजर आए। उनके चेहरे पर गहरा दुख साफ झलक रहा था। पिता के निधन से पूरा परिवार सदमे में है। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग भी भावुक हो गए। सोशल मीडिया पर भी फैंस परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बंटवारा 1947 के प्रमोशन में जुटे सनी देओल और प्रीति जिंटा, गुजराती थाली का लिया स्वाद, फैंस संग खास मुलाकात
शाहरुख खान बने भारत के सबसे महंगे सेलिब्रिटी ब्रांड, रणवीर सिंह ने विराट कोहली को पछाड़कर मचाया बड़ा उलटफेर
बच्चों के बाद मेरी पूरी जिंदगी बदल गई, 8 साल तक फिल्मों से दूर क्यों रहीं प्रीति जिंटा, एक्ट्रेस ने बताई वजह
‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए KBC 18 पहुंचेंगे सनी देओल-आमिर खान, अमिताभ बच्चन के शो को लेकर आई बड़ी अपडेट
फिल्मी सितारों ने दी श्रद्धांजलि
प्रदीप रावत को अंतिम विदाई देने के लिए फिल्म जगत की कई जानी-मानी हस्तियां भी पहुंचीं। अमीन हाजी, रजा मुराद, अखिलेंद्र मिश्रा, यशपाल शर्मा, अली खान, रुहानिका धवन समेत कई कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने उनके अभिनय और व्यक्तित्व को याद करते हुए उन्हें भारतीय सिनेमा का बेहतरीन कलाकार बताया।
150 से ज्यादा फिल्मों में निभाए यादगार किरदार
प्रदीप रावत ने अपने चार दशक से अधिक लंबे करियर में 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उन्होंने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और बंगाली फिल्मों में भी अपनी दमदार अभिनय क्षमता का परिचय दिया। फिल्मों में उनके निभाए गए खलनायक और मजबूत चरित्र आज भी दर्शकों के बीच याद किए जाते हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत मेरी जंग से की थी, जबकि लगान, गजनी, सरफरोश, कोयला और अग्निपथ जैसी फिल्मों ने उन्हें खास पहचान दिलाई।
Pradeep rawat death last rites aamir khan funeral son emotional
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
प्रदीप रावत को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, अंतिम संस्कार में पहुंचे आमिर खान, बेटे का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
Aug 05, 2026 | 06:58 PMIndian Army SSC Tech Recruitment 2026: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट के लिए 350 पदों पर भर्ती, 7 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 05, 2026 | 06:45 PMढोंगी गुड्डे हैं राउत और उद्धव… गूंगी गुड़िया विवाद पर भड़के BJP नेता, याद दिलाया नारायण राणे का वो किस्सा
Aug 05, 2026 | 06:29 PMसुप्रीम कोर्ट संशोधन विधेयक 2026 पास, देश को जल्द मिलेगी पहली महिला CJI; सरकार का बड़ा ऐलान
Aug 05, 2026 | 06:27 PMबंटवारा 1947 के प्रमोशन में जुटे सनी देओल और प्रीति जिंटा, गुजराती थाली का लिया स्वाद, फैंस संग खास मुलाकात
Aug 05, 2026 | 06:25 PMकिसान रजिस्ट्री अभियान में यूपी ने बनाई टॉप-10 में जगह; 2.45 करोड़ से अधिक किसानों का पंजीकरण, 85% लक्ष्य पूरा
Aug 05, 2026 | 06:25 PMअभिजीत दिपके के घर हुई CJP कोर कमेटी की बैठक, अब दलबदल के खिलाफ छिड़ेगा नया युद्ध, जानें क्या बना प्लान
Aug 05, 2026 | 06:23 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM













