-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Automobile »
- Cars Will Now Communicate With Each Other V2v Communication For Road Safety
अब एक-दूसरे से बात करेंगी कारें, 2028 से भारत में बदल सकती है ड्राइविंग, हादसों से पहले ही मिलेगा अलर्ट
- Written By: सिमरन सिंह
V2V Communication: सोच के देखिए कि आपकी कार किसी मोड़ के पीछे छिपे खतरे या आगे चल रहे वाहन के अचानक ब्रेक लगाने की जानकारी पहले ही आपको दे दे। यह भारत का नया भविष्य बनने वाला है।

V2V Communication (Source. Gemini)
V2V Communication For Road Safety: सोच के देखिए कि आपकी कार किसी मोड़ के पीछे छिपे खतरे या आगे चल रहे वाहन के अचानक ब्रेक लगाने की जानकारी पहले ही आपको दे दे। यह किसी साइंस फिक्शन फिल्म की कहानी नहीं बल्कि भारत में जल्द हकीकत बन सकती है। बता दें कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) एक नई Vehicle-to-Vehicle (V2V) कम्युनिकेशन तकनीक पर काम कर रहा है जिसके जरिए वाहन आपस में रियल-टाइम डेटा साझा करेंगे। इसका मकसद सड़क हादसों को कम करना और ड्राइविंग को पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित बनाना है।
2027 से होगी शुरुआत, 2028 में हो सकता है अनिवार्य
जानकारी में सामने आया है कि सरकार ने इस तकनीक को लागू करने के लिए चरणबद्ध ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसमें प्रस्ताव के अनुसार 1 अक्टूबर 2027 से बनने वाले L, M और N श्रेणी के वाहनों में यदि V2V सिस्टम लगाया जाता है तो उसे AIS-230 मानक का पालन करना होगा। इसके बाद 1 अक्टूबर 2028 से इन श्रेणियों के सभी नए वाहनों में V2V कम्युनिकेशन सिस्टम अनिवार्य करने का प्रस्ताव रखा गया है। लेकिन अभी यह अंतिम फैसला नहीं है और सरकार ने इस पर विशेषज्ञों व आम लोगों से 30 दिनों के भीतर सुझाव मांगे हैं।
कैसे काम करेगी बातें करने वाली कारों की तकनीक?
V2V तकनीक के बारे में बताया ज रहा है कि इसके जरिए वाहन एक-दूसरे के साथ स्पीड, लोकेशन, दिशा और एक्सीलरेशन जैसी महत्वपूर्ण जानकारी रियल-टाइम में साझा करेंगे। उदाहरण के तौर पर देखे ततो यदि आगे चल रही कार अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगाती है या कोई वाहन गलत दिशा से आ रहा है तो पीछे आने वाली कार को तुरंत अलर्ट मिल जाएगा। इससे चालक समय रहते प्रतिक्रिया दे सकेगा और दुर्घटना की आशंका काफी हद तक कम हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Mahindra Scorpio-N Facelift हुई लॉन्च, कीमत ने चौंकाया, पैनोरमिक सनरूफ से ADAS तक मिले कई प्रीमियम फीचर्स
EV चार्जिंग में भारत की बड़ी छलांग, अब बिजली नहीं, एथेनॉल से चार्ज होंगी इलेक्ट्रिक गाड़ियां
Jeep SUVs खरीदने का शानदार मौका, Compass और Meridian पर मिल रही 1.65 लाख तक की छूट
नई कार छोड़ अब सेकेंड हैंड कारों की ओर बढ़ रहे लोग, 70 लाख बिक्री का अनुमान, कम बजट वालों के लिए बड़ी खुशखबरी
ADAS से होगी ज्यादा स्मार्ट और सुरक्षित ड्राइविंग
देखा जजा रहा था कि अब तक अधिकांश सुरक्षा फीचर्स केवल कार में लगे सेंसर और कैमरों पर निर्भर करते हैं। लेकिन V2V तकनीक इनकी सीमाओं से आगे जाकर काम करेगी। जिसमें यह Advanced Driver Assistance System (ADAS) के साथ मिलकर ऐसे खतरों की भी जानकारी दे सकेगी जिन्हें ड्राइवर या वाहन के सेंसर तुरंत नहीं देख पाते। यही वजह है कि इसे भविष्य की स्मार्ट मोबिलिटी का अहम हिस्सा माना जा रहा है।
ये भी पढ़े: Mahindra Scorpio-N Facelift हुई लॉन्च, कीमत ने चौंकाया, पैनोरमिक सनरूफ से ADAS तक मिले कई प्रीमियम फीचर्स
AIS-230 और C-V2X तकनीक निभाएंगे बड़ी भूमिका
इस सिस्टम के संचालन के लिए सरकार ने 5.875 GHz से 5.925 GHz फ्रीक्वेंसी बैंड निर्धारित किया है जिसे दूरसंचार विभाग पहले ही लाइसेंस-फ्री घोषित कर चुका है। V2V सिस्टम C-V2X (Cellular Vehicle-to-Everything) तकनीक और ऑन-बोर्ड यूनिट के जरिए काम करेगा। वहीं AIS-230 मानक में साइबर सुरक्षा, रेडियो परफॉर्मेंस, GPS ट्रैकिंग और विभिन्न मौसमों में सिस्टम की विश्वसनीयता जैसी तकनीकी गाइडलाइंस शामिल हैं।
Cars will now communicate with each other v2v communication for road safety
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब एक-दूसरे से बात करेंगी कारें, 2028 से भारत में बदल सकती है ड्राइविंग, हादसों से पहले ही मिलेगा अलर्ट
Aug 05, 2026 | 08:31 PMअमेरिका में सेना पर ट्रंप का शिकंजा! सरहद पर तैनात फौजियों के परिवार भेजे जा रहे जेल
Aug 05, 2026 | 08:22 PMSawan Shivratri 2026: इस दिन खुलेंगे महादेव की कृपा के द्वार, नोट कर लें पूजा और जलाभिषेक का सबसे शुभ समय
Aug 05, 2026 | 08:19 PMस्पीड से आ रही थी ट्रेन, अचानक सामने आ गया शेरों का झुंड और फिर जो हुआ…VIDEO सोशल मीडिया पर हे रहा वायरल
Aug 05, 2026 | 08:14 PMगोंदेश्वर मंदिर के पुरातत्व महानिदेशक से मिले सांसद वाजे, मंदिर मरम्मत और 5 करोड़ के विकास कार्यों की मांग
Aug 05, 2026 | 08:11 PMMBBS बनाम BHMS: मिक्सोपैथी पर क्यों मचा घमासान? जानें 60% अस्पतालों को चलाने वाले डॉक्टरों का पक्ष
Aug 05, 2026 | 08:02 PMसदन में सीएम योगी का सपा पर बड़ा हमला, कहा- दलित, पिछड़ों, किसानों और युवाओं के हितों में बाधा बन रही पार्टी
Aug 05, 2026 | 07:59 PMवीडियो गैलरी

CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM














