-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Chhaava Trailer Riview Fans Praising Acting Of Vicky Kaushal And Akshay Khanna
Chhaava Trailer Review: मराठा रोर, नहीं करते शोर, शेर के साथ संभाजी की लड़ाई देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
- Written By: अनिल सिंह
Chhaava Trailer Review: विक्की कौशल की बहुचर्चित फिल्म 'छावा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यूट्यूब पर रिलीज हुए ट्रेलर को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया है।

विक्की कौशल ने पानी में लगा दी आग, छावा का ट्रेलर देख बोले दर्शक
मुंबई: विक्की कौशल की बहुचर्चित फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में एक मशहूर डायलॉग है जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। शोर नहीं सीधा शिकार करने आया छावा। दरअसल शेर के बच्चे को मराठी में छावा कहते हैं और इसीलिए इस फिल्म का शीर्षक छावा रखा गया है। क्योंकि मुगल साम्राज्य को यह लग रहा है कि मराठा शेर शिवाजी के मौत के बाद मराठा सल्तनत खत्म हो जाएगी। लेकिन उसे इस बात का अंदाजा नहीं है की छावा अभी जिंदा है और इसी के आसपास फिल्म की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म में बेहद क्रूर औरंगज़ेब और छत्रपति संभाजी महाराज के बीच के लड़ाई को बेहतरीन तरीके से दिखाने की कोशिश की गई है। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।
मैडॉक फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर कुछ समय पहले ही छावा फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। 3 मिनट 8 सेकंड कैसे ट्रेलर में फिल्म की पूरी कहानी कुछ समेटने का प्रयास किया गया है। ट्रेलर की शुरुआत शिवाजी की पगड़ी दिखाकर होती है और बैकग्राउंड में यह बताया जा रहा है कि मराठा छत्रपति शिवा इस दुनिया से रुखसत हो चुका है। और अब जल्दी मराठों की जमीन पर भी मुगलों का राज होगा।
ये भी पढ़ें- बॉलीवुड को लगी किसकी नजर! साल के शुरुआत में ही 4 फिल्में फ्लॉप, 5 वीं की खराब ओपनिंग का इशारा
सम्बंधित ख़बरें
‘ईश्वर की शुक्रगुजार हूं… कैटरीना कैफ का इमोशनल पोस्ट वायरल, बेटे विहान पर लुटाया प्यार
विक्की कौशल ने याद किए ‘संजू’ के दिन, बोले- शूटिंग पर क्लैप देते थे वीर हिरानी, आज मेहनत के दम पर बने एक्टर
गौरी स्प्रैट संग आमिर खान की शादी पर विक्की कौशल ने तोड़ी चुप्पी, पैपराजी के सवाल पर दिया दिल जीतने वाला जवाब
‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
फिर विक्की कौशल की एंट्री दिखाई जाती है। बैकग्राउंड में आवाज आती है कि शेर नहीं रहा, लेकिन छावा अब भी जंगल में घूम रहा है। इसके बाद शुरू होता है छत्रपति संभाजी महाराज और औरंगजेब के बीच के संघर्ष का किस्सा। ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन और थ्रिल देखने को मिल रहा है। एक डायलॉग भी है, शोर नहीं शिकार करने आया है छावा ट्रेलर में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और औरंगजेब की भूमिका में अक्षय खन्ना बेहद दमदार नजर आए हैं।
सोशल मीडिया पर टेलर को लेकर लोगों ने अपना रिव्यू देना भी शुरू कर दिया है। फिल्म रिलीज होने से पहले ही इसे सुपरहिट बताया जा रहा है। फिल्म में हर हर महादेव का जयकारा इस्तेमाल किया गया है, जो मराठों के लिए शौर्य का प्रतीक माना जाता है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि दर्शक सोशल मीडिया पर फिल्म के ट्रेलर की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें फिल्मी कलाकारों की एक्टिंग पसंद आ रही है। ऐसे में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी यह उम्मीद की जा सकती है।
Chhaava trailer riview fans praising acting of vicky kaushal and akshay khanna
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mathura: अध्यापिका की शिकायत पर महंत को पुलिस ने किया गिरफ्तार; परखम चौकी पर सैकड़ों ग्रामीणों ने किया हंगामा
Jul 24, 2026 | 07:17 PMबेटिकट रेल यात्रियों पर मध्य रेलवे का बड़ा एक्शन, पहली तिमाही में वसूला ₹101 करोड़ का रिकॉर्ड जुर्माना
Jul 24, 2026 | 07:15 PMटीकमगढ़: अवैध खनन रोकने पहुंचे नायब तहसीलदार पर रेत माफिया का हमला, सरकारी गाड़ी में भी की तोड़फोड़
Jul 24, 2026 | 07:02 PMफ्यूजन क्लासरूम एडुटेक का IPO 31 जुलाई को खुलेगा, ₹151-₹159 प्राइस बैंड तय, जानें इश्यू से जुड़ी पूरी डिटेल
Jul 24, 2026 | 07:00 PMदिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संसद चलो मार्च की NIA जांच से इनकार, कहा- यह अदालत का विषय नहीं
Jul 24, 2026 | 06:57 PMबारिश के बीच रंग-बिरंगे रेनकोट पहन हाथ पकड़कर स्कूल जा रहे थे तीन नन्हे बच्चे, वीडियो वायरल
Jul 24, 2026 | 06:52 PMहमें न्यायवाला चाहिए चाय वाला नहीं… मुंबई में बना जंतर मंतर-2, उमड़ा युवाओं का सैलाब, देखें Video
Jul 24, 2026 | 06:52 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














