BO पर पास OTT पर फेल! नेटफ्लिक्स पर विक्की कौशल की छावा को नहीं मिल रहे दर्शक

Chhaava Performance On OTT: विक्की कौशल की फिल्म छावा ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की, लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म दर्शकों के लिए तरसती हुई नजर आ रही है।
Chhaava Performance On OTT
नेटफ्लिक्स पर विक्की कौशल की छावा को नहीं मिल रहे दर्शक!
Published on: 
Updated on: 

Chhaava Views On OTT: बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाली विक्की कौशल की फिल्म छावा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर व्यूवर्स जुटाने में नाकामयाब साबित हो रही है। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर छावा फिल्म 11 अप्रैल को रिलीज हुई और उसने पहले हफ्ते में 2.2 मिलियन दर्शकों की संख्या भी हासिल कर ली और नॉन इंग्लिश फिल्मों की वर्ल्ड ट्रेडिंग में चौथा स्थान भी हासिल किया, लेकिन अब इसका प्रदर्शन बेहद खराब हो गया है। नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते नंबर वन पर 'द डैड क्वेस्ट' नाम की फिल्म राज कर रही है। तो वहीं छावा के व्यूवरशिप में तेजी से गिरावट देखने को मिली है।

2025 में रिलीज हुई फिल्मों की व्यूअरशिप कि अगर बात करें तो इसमें 4.1 मिलियन के साथ धूमधाम (यामी गौतम और प्रतीक गांधी की) फिल्म पहले नंबर पर है, दूसरे नंबर पर 3.9 मिलियन व्यूज के साथ नादानियां है, तो वहीं 2.8 मिलियन व्यूज के साथ देवा फिल्म तीसरे नंबर पर है। चौथे नंबर पर 2.2 मिलियन व्यूज के साथ छावा फिल्म है। इसके बाद पांचवें नंबर पर इमरजेंसी, छठे नंबर पर आजाद जैसी फिल्म का नाम है।

विक्की कौशल की फिल्म छावा में विकी कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया था, तो वहीं औरंगजेब की भूमिका में अक्षय खन्ना नजर आए थे। इस फिल्म में येसू बाई का किरदार रश्मिका मंदाना ने निभाया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट फिल्म साबित हुई। फिल्म ने रिलीज होने के बाद से अब तक 800 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। उस लिहाज से यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि यह फिल्म जब ओटीटी पर रिलीज होगी तो यह वहां भी अपनी सफलता का झंडा गाड़ने में कामयाब होगी, लेकिन यह फिल्म ओटीटी पर डिजास्टर फिल्म साबित हो रही है।