Chhaava Collection Day 4: मंडे टेस्ट में पास हुई विक्की कौशल की छावा, चौथे दिन ही बजट के करीब पहुंची फिल्म

चौथे दिन ही अपने बजट के करीब पहुंच गई है विक्की कौशल की फिल्म छावा, आइए जानते हैं चौथे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ का कारोबार किया है।
Chhaava Box office Collection Day 4 Vicky Kaushal Film reaches near Budget
विक्की कौशल की छावा चौथे दिन ही बजट के करीब पहुंची
Published on: 
Updated on: 

Chhaava Box office Collection Day 4: विक्की कौशल की फिल्म छावा बॉक्स ऑफिस पर पहला मंडे टेस्ट पास कर गई है ,इस फिल्म ने अब तक कुल 145.53 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। फिल्म का बजट 160 करोड़ का था। ऐसे में यह फिल्म चौथा दिन ही अपने बजट के करीब पहुंच गई है। मतलब आने वाले वक्त में यह मुनाफा वसूल करेगी। इस हिसाब से इस फिल्म को हिट फिल्म का दर्जा मिल जाएगा। साल 2025 में अब तक बॉलीवुड की आठ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी और सभी के सभी फ्लॉप साबित हुई है। यह 2025 की पहली बॉलीवुड फिल्म है जो हिट फिल्म होने के करीब पहुंच रही है।

विक्की कौशल की फिल्म छाव में दर्शकों को कई कमियां महसूस हुई, लेकिन फिल्म की कहानी को दर्शक पसंद कर रहे हैं। कहा यह जा रहा है कि उन्हें संभाजी महाराज की कहानी पसंद आ रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक फिल्म ने सोमवार को यानी चौथे दिन 24.1 करोड़ रुपए की कमाई की है।

छावा फिल्म 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में विक्की कौशल के अलावा रश्मिका मंदाना अहम भूमिका में नजर आई। इन दोनों के अलावा फिल्म में आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता और अक्षय खन्ना ने भी अहम भूमिका निभाई है। फिल्म मराठों के इतिहास से जुड़ी हुई है इस फिल्म में विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया है। तो वहीं अक्षय खन्ना औरंगजेब की रोल में नजर आए। विक्की कौशल की यह ऐसी सोलो फिल्म है, जिसने इतनी जल्दी 100 करोड़ क्लब में एंट्री मारी है। इस मामले में इसने फिल्म 'स्काई फोर्स' को भी पछाड़ दिया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com