- Hindi News »
- Entertainment »
- Bollywood Actress Raveena Tandon Had Her First Destination Wedding
बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने की थी पहली डेस्टिनेशन वेडिंग, शादी में पहना था 35 साल पुराना आउटफिट
एक्ट्रेस रवीना टंडन ने अपनी एक्टिंग स्किल से बिग स्क्रीन पर तहलका मचा दिया था। रवीना ने साल 1991 में फिल्म पत्थर के फूल से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद रवीना ने अपने करियर में एक से बढ़कर कई फिल्मों में काम किया।
- Written By: सोनाली झा

रवीना टंडन (फोटो-सोशल मीडिया)
मुंबई: 90 के दशक की दिग्गज एक्ट्रेस रवीना टंडन ने अपनी एक्टिंग स्किल और जबरदस्त डांस मूव्य से बिग स्क्रीन पर तहलका मचा दिया था। रवीना टंडन ने साल 1991 में फिल्म पत्थर के फूल से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने अपने करियर में एक से बढ़कर कई फिल्मों में काम किया। एक्ट्रेस ने दिलवाले, मोहरा, जिद्दी, लाडला, अनाड़ी नबर 1, शूल, मातृ सहित कई शानदार फिल्में की हैं।
रवीना टंडन का नाम 90 के समय में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर के साथ जुड़ा था, लेकिन एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी के नाम कर दी। रवीना और अनिल की मुलाकात के कुछ समय बाद ही दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था। इसके बाद दोनों ने शादी के बारे में सोचा। अपने इस रिश्ते को नाम देने के बारे में सोचा।
रवीना और अनिल की शादी
रवीना और अनिल ने 22 फरवरी 2004 को पंजाबी और सिंधी रीति-रिवाजों के मुताबिक शादी की थी। हालांकि, ये बात बहुत कम लोगों को पता है कि रवीना टंडन ने बॉलीवुड में पहली बार डेस्टिनेशन वेडिंग रचाई थी। रवीना और अनिल की ग्रैंड वेडिंग हुई थी। वह डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाली पहली एक्ट्रेस थी। रवीना और अनिल ने भव्य जग मंदिर पैलेस में सात फेरे लिए थे। यह राजस्थान के उदयपुर में पिछोला झील में एक द्वीप महल है। कपल ने भव्य जग मंदिर पैलेस में सात फेरे लिए थे। दोनों की पारंपरिक जड़ों का ख्याल रखते हुए शादी की रस्में पंजाबी और सिंधी रीति-रिवाजों के अनुसार हुईं थीं।
सम्बंधित ख़बरें
रवीना टंडन ने ‘अंदाज अपना अपना’ विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मुझे कभी किसी से असुरक्षा नहीं हुई
महादेव की भक्ति में लीन दिखीं राशा थडानी, नंदी के कान में विश मांगती नजर आईं रवीना टंडन की बेटी
महाशिवरात्रि पर शिव भक्ति में डूबे सितारे, रवीना टंडन ने दी शुभकामनाएं, सुनील शेट्टी ने शेयर किया पोस्ट
PM मोदी बायोपिक में साउथ स्टार की धांसू एंट्री, रवीना टंडन निभाएंगी ये रोल, फैंस हुए एक्साइटेड
ये भी पढ़ें- रियल लाइफ के रॉबिन हुड थे जैकी श्रॉफ के भाई
रवीना टंडन का लुक
रवीना और अनिल की शादी से पहले सभी फंक्शन शिव निवास पैलेस में हुए थे। संगीत के लिए रवीना ने मानव गंगवानी द्वारा डिजाइन किया गया मुगल स्टाइल केरी वर्क शरारा और साथ में स्पेगेटी स्ट्रैप चोली पहनी थी। एक्ट्रेस ने अपने लुक को कुंदन ज्वैलरी से कंप्लीट किया था। इतना ही नहीं फेमस मेकअप आर्टिस्ट उषा शाह ने रवीना की मेहंदी लगाई थीं। कोरी वालिया ने रवीना के सभी फंक्शन के लिए उनका मेकअप किया था। रवीना टंडन के संगीत समारोह के लिए, पॉप सिंगर, अमरिंदर सिंह ने अपने 15 मेंबर बैंड के साथ सिटी पैलेस में परफॉर्म किया था।
रवीना ने पहन थीं 35 साल पुरानी साड़ी
रवीना ने अपनी ग्रैंड वेडिंग में अपनी मां वीना टंडन की 35 साल पुरानी शादी की साड़ी को कस्टमाइज किया था। मरून रंग की साड़ी को डिजाइनर मानव गंगवानी ने न्यू लुक दिया था। लहंगे में सोने के धागों और कीमती पत्थरों का काम किया गया था। फ्लेयर लहंगा स्कर्ट पर भारी जरदोजी का काम था, जबकि पूरी बाजू वाली चोली को पेप्लम स्टाइल में डिजाइन किया गया था। हैवी बॉर्डर वाले शीर नेट फैब्रिक के दुपट्टे ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए थे।
Bollywood actress raveena tandon had her first destination wedding
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस का बड़ा कदम, मुंबई में 7 हजार पदाधिकारी सीखेंगे राजनीति के गुर
May 17, 2026 | 08:39 PMकप्तानी के चक्कर में बर्बाद हो रहा श्रेयस अय्यर का करियर? PBKS के ‘सरपंच साहब’ पर क्यों भड़के क्रिकेट फैंस!
May 17, 2026 | 08:35 PMमॉस्को ड्रोन हमले में एक भारतीय की मौत, दूतावास ने कहा- घायलों दी जा रही है हर संभव मदद
May 17, 2026 | 08:25 PMलाखों की फीस वसूलने वाले कोचिंग संस्थान डकैत; नेताओं और माफियाओं की सांठगांठ पर भड़के राधाकृष्ण विखे पाटिल
May 17, 2026 | 08:25 PMकेरल में 2 हफ्तों का सस्पेंस खत्म, कल सीएम पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन; राज्यपाल को सौंपी 20 नामों की लिस्ट
May 17, 2026 | 08:21 PMराकांपा का अंदरूनी लेटर वॉर बना जीशान सिद्दीकी के लिए काल, क्या सुनेत्रा पवार की एक गलती से छिन जाएगी विधायकी?
May 17, 2026 | 08:11 PMउपमुख्यमंत्री पद के इस्तेमाल को वकील ने बताया असंवैधानिक, राज्यपाल को भेजा दूसरा शिकायती पत्र
May 17, 2026 | 07:56 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














