दिल्ली ब्लास्ट में 8 की मौत: रवीना टंडन ने कहा 'भयानक खबर', राघव चड्ढा ने जताया गहरा दुःख

Delhi Bomb Blast: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास धमाके से 8 लोगों की मौत हुई। रवीना टंडन ने इसे 'भयानक खबर' बताया। राघव चड्ढा ने दुःख व्यक्त किया और लोगों से सतर्क रहने की अपील की।
दिल्ली ब्लास्ट से 8 की मौत: रवीना टंडन ने कहा 'भयानक खबर', राघव चड्ढा ने जताया गहरा दुःख
Delhi Bomb Blast से दहला बॉलीवुड, रवीना टंडन से राघव चड्ढा तक ने जाहिर किया दुःख
Published on: 
Updated on: 

StartFragment

Bollywood On Delhi Bomb Blast: देश की राजधानी दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण धमाके ने देश को झकझोर कर रख दिया है। इस दुखद घटना में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। इस हृदय विदारक हादसे पर बॉलीवुड हस्तियों और राजनीतिक हस्तियों ने अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की हैं। अभिनेत्री रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने इस पर गहरा दुःख जताया है, वहीं आम आदमी पार्टी के नेता और परिणीति चोपड़ा के पति राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने भी पीड़ितों के लिए हमदर्दी जताई है।

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए इस धमाके से पूरा बॉलीवुड स्तब्ध है। मरने वालों के परिजनों के लिए संवेदनाएं व्यक्त करते हुए रवीना टंडन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा: "दिल्ली विस्फोट में अपने करीबियों को खोने वाले सभी शोक में डूबे परिवारों के लिए मेरी संवेदनाएं। भयानक खबर।" रवीना टंडन का यह रिएक्शन बताता है कि देश की राजधानी में हुई इस घटना ने आम जनता से लेकर सेलेब्रिटीज तक को झकझोर दिया है।

'दुखद विस्फोट से मन परेशान है...'

परिणीति चोपड़ा के पति और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने भी 'एक्स' पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा: "दिल्ली में लाल किले के पास हुए दुखद विस्फोट से मन परेशान है। ये जानकर बहुत दुख हुआ कि कई जानें चली गईं और कई लोग घायल हुए हैं।" राघव चड्ढा ने अपनी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों, उनके परिवारों और प्रभावित सभी लोगों के साथ होने की बात कही।

पुलिस कमिश्नर ने दी हादसे की जानकारी

दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने धमाके के बारे में आधिकारिक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि "आज शाम करीब 6:52 बजे एक धीमी गति से चल रही गाड़ी लाल बत्ती पर रुकी। उस गाड़ी में विस्फोट हुआ, जिससे आस-पास की गाड़ियां भी तहस-नहस हो गईं।" उन्होंने बताया कि एफएसएल और एनआईए समेत सभी एजेंसियां घटनास्थल पर मौजूद हैं और हादसे के हर पहलू की जांच की जा रही है। जांच में मिले सबूतों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अफवाहों से बचने और सतर्क रहने की अपील

राघव चड्ढा ने अपने संदेश में लोगों से सुरक्षित और सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा, "कृपया सुरक्षित रहें, सतर्क रहें और क्षेत्र में सभी सुरक्षा सलाह का पालन करें।" उन्होंने यह भी अपील की कि ऐसे समय में, "आइए हम एक-दूसरे का समर्थन करने और शांति और करुणा बनाए रखने के लिए एकजुट हों।" बता दें कि हादसे में घायल सभी लोगों को इलाज के लिए एलएनजेपी हॉस्पिटल ले जाया गया है। पुलिस या इंटेलिजेंस एजेंसी की ओर से इस घटना को आतंकी हमला बताए जाने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

EndFragment

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com