अब भी सालाना 3 करोड़ कमाता है ये एक्टर, सालों से फिल्मों में नहीं किया काम
बॉलीवुड के कई कलाकार ऐसे हैं जो अब फिल्मों से दूर है लेकिन फिर भी करोड़ों की कमाई करते हैं। इन्हीं में से एक ऐसे कलाकार हैं, जो फिल्मों से दूर रहकर भी करीब तीन करोड़ की सालाना कमाई करता है।
- Written By: अनिल सिंह
बॉलीवुड अभिनेता जितेंद्र की कुल संपत्ति और प्रति वर्ष आय
Bollywood Actor Jitendra: बॉलीवुड के कई कलाकार ऐसे हैं, जो फिल्मों से दूर हैं। फिर भी करोड़ों की कमाई करते हैं। इनमें से एक कलाकार की उम्र अब 83 साल की हो चुकी है और वह फिल्मों में एक्टिव भी नहीं हैं। लेकिन फिर भी वह सालाना 3 करोड़ रुपए की कमाई करते हैं। जी हां दोस्तों हम बात कर रहे हैं जितेंद्र की उनकी नेटवर्क 1500 करोड़ की है। आइए जानते हैं उनकी यह कमाई कैसे होती है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जितेंद्र के पास कुल 1512 करोड़ रुपए की संपत्ति है और जितेंद्र की कमाई का मुख्य जरिया उनकी ढेर सारी प्रॉपर्टीज है, जो उन्होंने किराए पर दे रखी है। जिसकी वजह से उन्हें हर महीने मोटा मुनाफा होता है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर से बॉलीवुड के ‘जानी’ बनने तक, जानें राजकुमार की जिंदगी का दिलचस्प सफर
Alpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
शिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Chauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
ये भी पढ़ें- मुश्किल समय में शेरा को सहारा देने पहुंचे सलामन खान, बॉडीगार्ड ने भी जीत लिया दिल
जितेंद्र को यहां से भी होती है इनकम
जितेंद्र बालाजी टेलीफिल्म्स और बालाजी मोशन पिक्चर्स जैसे प्रोडक्शन हाउस के चेयरमैन हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें इन प्रोडक्शन हाउसेस से भी बड़ा मुनाफा होता है। प्रोडक्शन हाउस की कुल आय 422 करोड़ रुपए बताई जाती है। मुंबई के जुहू इलाके में उनका आलीशान बंगला है, जिसकी कीमत 200 करोड़ रुपए के आसपास है।
एकता कपूर भी कारोबार में करती हैं मदद
जितेंद्र की दौलत के पीछे मास्टरमाइंड उनकी बेटी एकता कपूर को माना जाता है, क्योंकि वही सारी प्रॉपर्टीज और प्रोडक्शन हाउस की देखरेख करती हैं। एकता कपूर टीवी की दुनिया का जाना पहचाना नाम हैं। उन्होंने कभी एक्टिंग नहीं की लेकिन उनके बनाए गए सीरियल टीवी की दुनिया में टॉप पर बने रहते हैं, क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीरियल के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा वह उनके शुरुआती सीरियल्स में से एक था।
जितेंद्र एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता हैं जिन्होंने हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बनाई है। वह अपने जमाने के सुपरस्टार रहे हैं और उन्होंने कई सफल फिल्मों में काम किया है। जितेंद्र की फिल्में अक्सर मनोरंजन से भरपूर होती थीं और उन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। जितेंद्र की फिल्में और अभिनय आज भी दर्शकों को आकर्षित करते हैं और उनकी विरासत हिंदी सिनेमा में एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है।
जितेंद्र के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें
– प्रारंभिक जीवन और करियर: जितेंद्र ने अपने करियर की शुरुआत 1950 के दशक में की थी और उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया।
प्रमुख फिल्में: जितेंद्र की कुछ प्रमुख फिल्में हैं
– फर्ज़: इस फिल्म में उनके अभिनय को बहुत सराहा गया था।
– कारवां: इस फिल्म में उन्होंने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
– धरम वीर: इस फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था।
