Jitendra Birthday: इश्क या मजाक? जब जितेंद्र ने कहा- 'सिर्फ टाइम पास है', एक्ट्रेस रह गई थीं हैरान, जानिए पीछे का दिलचस्प किस्सा

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जितेंद्र को आज हर कोई जानता है। वहीं आज यानि 7 अप्रैल को वो अपना 83वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर हम आपको उनकी लव लाइफ का एक दिलचस्प किस्सा बताने जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं...
Jitendra Birthday: इश्क या मजाक? जब जितेंद्र ने कहा- 'सिर्फ टाइम पास है', एक्ट्रेस रह गई थीं हैरान, जानिए पीछे का दिलचस्प किस्सा
जितेन्द्र (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Updated on

मुंबई: दिग्गज एक्टर जितेंद्र अक्सर फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। वहीं जितेंद्र आज यानि 7 अप्रैल को अपना 83वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर हम आपको उनकी लव लाइफ का एक दिलचस्प किस्सा शेयर कर रहे हैं। जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।

दरअसल, एक्टर का दिल कई हसीनाओं के लिए धड़का. इनमें से एक रेखा भी थी और कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था जब सुपरस्टार जीतेंद्र और रेखा के इश्क के चर्चे हर जुबान पर थे। लेकिन जीतेंद्र के एक कड़वे बोल ने ये रिश्ता खत्म कर दिया था।

रेखा और जीतेंद्र की जोड़ी बॉलीवुड बेहद हिट थी। दोनों ने करीब एक साथ 39 फिल्मों में स्क्रीन शेयर किया था। जिनमें से कई फिल्में सुपरहिट साबित रही थीं। जहां एक तरफ दोनों की स्क्रीन जोड़ी को दर्शक पसंद करने लगे थे तो वहीं दूसरी तरफ दोनों के बीच निजी जिंदगी में भी नजदीकी बढ़ना शुरू हो गई थीं।

दोनों एक दूसरे के इस कदर करीब आ चुके थे कि रेखा जीतेंद्र से सच्चा प्यार कर बैठीं। लेकिन अचानक कुछ ऐसा हुआ कि दोनों के बीच प्रेम की ये दीवार एक झटके में ढह गई थी। रेखा की लाइफ पर लिखी गई किताब में रेखा- द अनटोल्ड स्टोरी में अलग-अलग किस्से को लिखा गया है। लेकिन एक बार रेखा ने जीतेंद्र को एक जूनियर आर्टिस्ट से बात करते हुए सुना था।

इस दौरान जीतेंद्र ने जूनियर आर्टिस्ट के सामने रेखा से अपने रिश्ते को टाइमपास बताया था। रेखा ने ये बात सुनी तो वो बेहद उदास हो गई थीं और मेकअप रूम में जाकर बहुत देर तक रोती रही है। रेखा ने चुपके से ये बात सुन तो ली थी लेकिन ये उनके मन में बैठ गई। इसके बाद रेखा ने खुद को मजबूत किया और इस रिश्ते को खत्म कर आगे बढ़ने का फैसला किया।

वहीं फिर रेखा और जीतेंद्र दोनों ही अपने-अपने रास्तों पर जीवन में आगे बढ़ गए थे। मालूम हो, जितेंद्र के दो बच्चे हैं एकता कपूर और तुषार कपूर दोनों ही इंडस्ट्री में काफी एक्टिव रहते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com