Bobby Deol Struggle: संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए बॉबी देओल, बोले- दाढ़ी बढ़ाने पर लोग उड़ाते थे मजाक
Bobby Deol Beard Look Comeback: बॉबी देओल ने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि दाढ़ी बढ़ाने पर लोग उनका मजाक उड़ाते थे। काम न मिलने पर उन्होंने एक्टिंग क्लासेस भी जॉइन की थीं।
- Written By: सोनाली झा
बॉबी देओल (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Bobby Deol Beard Look: बॉबी देओल ने पिछले कुछ वर्षों में बॉलीवुड में शानदार वापसी की है। एक समय ऐसा भी था जब उनके पास काम नहीं था और वह लंबे समय तक फिल्मों से दूर रहे। लेकिन अब वही बॉबी देओल अपनी दमदार एक्टिंग और स्टाइल के चलते फैंस के बीच लॉर्ड बॉबी के नाम से मशहूर हैं। हाल ही में बॉबी देओल ने चैट शो शेखर सुमन टु नाईट में अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कई भावुक बातें साझा कीं।
बॉबी देओल ने बताया कि एक दौर ऐसा था जब लोग उनकी दाढ़ी का मजाक उड़ाते थे, लेकिन आज वही लुक लोगों को बेहद पसंद आता है। बॉबी देओल ने बातचीत के दौरान कहा कि वह खुद को खुशकिस्मत मानते हैं कि करियर की शुरुआत में उन्हें अच्छे फिल्ममेकर्स के साथ काम करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि मैं बहुत लकी था कि शुरुआत में ही मुझे दो-तीन अच्छी स्क्रिप्ट मिल गई थीं। अब्बास-मस्तान भाई के साथ मैंने सबसे ज्यादा काम किया।
काम नहीं मिला तो जॉइन की एक्टिंग क्लास
बॉबी ने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने कभी किसी एक्टिंग स्कूल में ट्रेनिंग नहीं ली थी। जब शो में उनसे पूछा गया कि अगर वह एक्टिंग स्कूल जाते तो क्या फर्क पड़ता, तो बॉबी ने माना कि इससे उन्हें अभिनय को बेहतर समझने में मदद मिलती। उन्होंने कहा कि बीच में जब कुछ नहीं हो रहा था, तब मैंने एक्टिंग क्लासेस लीं। वर्कशॉप्स में गया और खुद को बेहतर बनाने की कोशिश की। लेकिन उस समय भी मुझे काम नहीं मिला। इसी दौरान बॉबी ने अपनी दाढ़ी बढ़ा ली थी, जिसे लेकर लोग उनका मजाक उड़ाते थे।
सम्बंधित ख़बरें
FIFA 2026: फिफा वर्ल्ड कप फाइनल से पहले अमिताभ बच्चन ने दिया बड़ा बयान, बोले- मैच खिलाड़ी नहीं…
आखिर कौन है समय रैना के साथ नजर आई मिस्ट्री गर्ल? वायरल फोटो पर खुद कॉमेडियन ने तोड़ी चुप्पी
YRKKH Spoiler: अभिरा को हराने के लिए संजय ने चली नई चाल, दिशा का मिस्कैरज लाएगा नया ट्विस्ट
सलमान के बाद आमिर बने लॉरेंस बिश्नोई का निशाना, लव जिहाद के मामले में मिली जान से मारने की धमकी
अब सबको मेरी दाढ़ी पसंद है
बॉबी देओल ने हंसते हुए कहा कि उस वक्त जब मैंने दाढ़ी बढ़ाई थी, लोग मेरा मजाक उड़ाते थे। लेकिन अब सबको मेरी दाढ़ी पसंद आती है। इस पर होस्ट शेखर सुमन ने मजाक में कहा कि बॉबी को अब अपनी दाढ़ी कभी नहीं कटवानी चाहिए। बॉबी देओल ने बातचीत के दौरान सलमान खान से जुड़ा दिलचस्प किस्सा भी सुनाया।
सलमान खान ने बदल दी किस्मत
बॉबी देओल ने बताया कि सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के दौरान सलमान ने उनसे पूछा था कि उन्होंने दाढ़ी क्यों बढ़ाई है। बॉबी के मुताबिक सलमान ने उनसे कहा था कि इतना खूबसूरत चेहरा है, दाढ़ी में क्यों छुपा रहा है? कुछ साल बाद सलमान खान ने उन्हें फोन किया और ‘रेस 3’ ऑफर की। बॉबी ने कहा कि सलमान ने मुझसे कहा कि शर्ट उतारेगा मामू? मैंने कहा मैं कुछ भी करूंगा। फिर उन्होंने मुझे फिल्म की कहानी सुनाई और मुझे ‘रेस 3’ मिल गई।
