-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Birthday Special Sachin Pilgaonkar Great Powerful Actor Inspiration Youth Every Era
जन्मदिन विशेष: सचिन पिलगांवकर एक बेहतरीन सशक्त अभिनेता, हर दौर के युवाओं के लिए प्रेरणा की मिसाल
- Written By: गीतांजली शर्मा
Sachin Pilgaonkar Birthday Special: सचिन पिलगांवकर हर दौर में अपनी छाप छोड़ रहे हैं। उनकी अभिनय कला वक्त के साथ निखरती चली गई। आज जन्मदिन विशेष पर उनके जीवन से जुड़े कुछ अनकहे किस्से, आइए जानें।

बहुमुखी प्रतिभा के धनी सचिन पिलगांवकर (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Sachin Pilgaonkar Brief Bio: भारतीय सिनेमा जगत में एक से बढ़कर एक अभिनेता हुए, जिन्होंने अपने कार्य की बारीकीयों की मदद से विश्व स्तर पर अपनी अमिट पहचान कायम की है। दिग्गज अभिनेता सचिन पिलगांवकर उन काबिल अभिनेताओं की सूचि में सबसे आगे हैं। इन्होंने बाल कलाकार के रूप में अपने फिल्मी सफर की शुरूआत की। निर्देशन से लेकर अभिनय तक का नायाब सफर सीढी दर सीढी तय किया।
आज उनका जीवन हर युवा के लिए प्रेरणा की स्त्रोत है। हर एक अपकमिंग आर्टिस्ट उनके करियर की बारीकियों, सही समय पर लिए गए उनके निर्णय, हर विधा को सीखने की उनकी चाह के जरिए बहुत कुछ जान सकता है। आज 67 वें साल के सचिन ने अपने जन्मदिन पर आईएनएस से खास बातचीत में अपने जीवन के कई अनछुए पहलुओं पर बातचीत की।
67 की उम्र में भी लुक के मामले में युवाओं को दे रहे टक्कर
जब बात आती है हिंदी सिनेमा के उन कलाकारों की जो समय के साथ नहीं बदले, तो सचिन पिलगांवकर का नाम सबसे ऊपर आता है। सिर्फ उनकी आवाज और हाव-भाव ही नहीं, बल्कि उनका चेहरा भी बिलकुल वैसा ही है जैसे 40-50 साल पहले था। 67 की उम्र में भी वह अभी भी लुक के मामले में युवाओं को टक्कर देते हैं और उनका अभिनय, वह तो वक्त के साथ और भी गहरा और दमदार होता गया। सचिन की कहानी सिर्फ उनके चेहरे और अभिनय की खूबसूरती तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी बहुमुखी प्रतिभा से रंगीन है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई की बारिश ने इस एक्टर को किया मजबूर, कार छोड़ मेट्रो के सफर पर निकला ये सुपरस्टार
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Alia Bhatt Fashion: कस्टम प्रिंट्स से लेकर डायमंड रिंग तक, आलिया और शरवरी का लेटेस्ट लुक ने खींचा सबका ध्यान
Neha Dhupia Health Tips: लो ब्लड प्रेशर में नेहा धूपिया का पसंदीदा ड्रिंक कितना फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें
शोले फिल्म में बनें असिस्टेंट डायरेक्टर
1975 की सुपरहिट फिल्म ‘शोले‘ में सचिन ने, न केवल रहीम चाचा के बेटे अहमद का रोल में निभाया था, बल्कि वह फिल्म के असिस्टेंट डायरेक्टर भी थे। इस फिल्म की शूटिंग लगभग दो साल चली थी, और उस समय निर्देशक रमेश सिप्पी इतने सारे हिस्सों की शूटिंग एक साथ संभाल नहीं पा रहे थे।
इसलिए उन्होंने अपनी पूरी टीम के साथ अलग-अलग यूनिट बनाई। एक्शन सीन और दूसरे बड़े सीन की अलग-अलग टीमों ने काम किया। इसी बीच, रमेश सिप्पी ने सचिन को सेकंड यूनिट का जिम्मा सौंपा, यानी वे एक्शन सीन के शूट की निगरानी असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर करेंगे।
वैसे ये जिम्मेदारी किसी भी नए या आम कलाकार को नहीं दी जाती, लेकिन सचिन की लगन और फिल्म से जुड़ाव को देखकर सिप्पी ने उन्हें चुना। सचिन ने न सिर्फ स्क्रीन पर अभिनय किया, बल्कि फिल्म के पीछे जाकर भी काम संभाला। इस किस्से का खुलासा खुद सचिन ने मीडिया से बातचीत के दौरान किया।
युवा पीढ़ी के लिए मिसाल
17 अगस्त 1957 को मुंबई के एक कोंकणी परिवार में जन्मे सचिन पिलगांवकर सिर्फ एक कलाकार नहीं, बल्कि युवा पीढ़ी के लिए एक मिसाल हैं। उनकी कहानी बचपन से ही खास रही है, जब वे महज चार साल के थे।
राजा परांजपे की मराठी फिल्म ‘हा माझा मार्ग एकला’ से उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा, और इस बेहतरीन शुरुआत के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।
इसके बाद उन्होंने कई बाल कलाकार के रूप में यादगार फिल्में दीं, जैसे ‘अजब तुझे सरकार’, जिसके लिए उन्हें एक बार फिर राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया।
बतौर लीड एक्टर इन फिल्मों में किया काम
बचपन में मिली इस कामयाबी ने सचिन को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने लीड एक्टर के तौर पर ‘गीत गाता चल’, ‘बालिका वधू’, ‘अंखियों के झरोखों से’, और ‘नदिया के पार’ जैसी फिल्मों में लीड रोल निभाकर अपनी प्रतिभा का जादू बिखेरा। हर किरदार में उनकी सहजता और दमदार अभिनय को खूब सराहा गया।
यह भी पढ़ें : राजनीतिक विरासत के बीच मनीषा कोइराला ने चुना एक्टिंग का रास्ता, बनीं 90 के दशक की आइकन
हिंदी सिनेमा के अलावा अन्य भाषायी क्षेत्रों छोड़ी अमिट छाप
वह सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रहे, सचिन; उन्होंने हिंदी, मराठी, कन्नड़ और भोजपुरी सिनेमा में भी अपनी छाप छोड़ी। साथ ही, टीवी की दुनिया में भी उन्होंने कमाल किया।
‘तू तू मैं मैं’ और ‘कड़वी खट्टी मीठी’ जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में उनके अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया। न सिर्फ एक अभिनेता, बल्कि एक निर्देशक के रूप में भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। सचिन पिलगांवकर की यह सफर लोगों के लिए प्रेरणादायक है।
(एजेंसी इनपुट)
Birthday special sachin pilgaonkar great powerful actor inspiration youth every era
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अदालत के बाहर कैफे बना श्मशान! दमिश्क धमाके से सहमा सीरिया, 9 लोगों की मौत
Jul 03, 2026 | 08:11 AMराम मंदिर में सिर्फ चढ़ावे का खेल नहीं, भर्ती में भी बड़ा हेरफेरी; 125 नियुक्तियों के खिलाफ जांच शुरू
Jul 03, 2026 | 08:07 AMपाकिस्तान के प्रमुख कोच का बड़ा बयान: भारत सिर्फ सर्वश्रेष्ठ टीम ही नहीं, बल्कि…
Jul 03, 2026 | 07:57 AMIran Ali Khamenei Funeral: पिता अली खामेनेई के आखिरी सफर में भी नहीं होंगे शामिल मोजतबा, जानें वजह
Jul 03, 2026 | 07:55 AMRam Mandir: SIT ने चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव से की ताबड़तोड़ पूछताछ, पूछे ये तीखे सवाल
Jul 03, 2026 | 07:49 AMइंदौर में मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जलजमाव-ट्रैफिक जाम के बाद कलेक्टर की सख्ती
Jul 03, 2026 | 07:48 AMShani Dev: शनिवार को भूलकर भी घर न लाएं ये 7 चीजें, शनि देव हो सकते हैं नाराज
Jul 03, 2026 | 07:47 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













