-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Latest News »
- There Is A Special Relationship Between Countrys Independence Year 2025 Blockbuster Movie Sholay Actress Hema Told Real Reason
साल 2025 की देश की आजादी और ब्लॉकबस्टर मूवी शोले का है एक खास रिश्ता, अभिनेत्री हेमा ने बताया राज…
- Written By: गीतांजली शर्मा
Hema Malini Statement On Sholay: दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी फिल्म शोले के पुराने दिनों को याद कर भावुक हो गईं। उन्होंने फिल्म के सुपरहिट होने के पीछे की असल वजह बताकर सबका दिल जीत लिया।

बॉलीवुड कल्ट क्लासिक -शोले (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Hema Malini Become Emotional In The Remembrance Of Movie Sholay: साल 2025 के देश की आजादी का रमेश सिप्पी की कल्ट क्लासिक फिल्म शोले के साथ एक खास रिश्ता है। देश की आजादी के साथ-साथ इस फिल्म की रिलीज को पूरे 50 साल होने वाले हैं। इस बार का स्वतंत्रता दिवस वाकई फिल्म के इतिहास से जुड़ा हुआ है। शोले से जुड़े कई पहलूओं पर फिल्म में बसंती का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने इंटरव्यू के दौरान विस्तार से बताया है। पुराने दिनों को यादकर वह भावुक भी हुईं और प्रसन्नता उनके चेहरे पर लगातार झलक रही थी।
शोले फिल्म को जितनी बार देखा जाए उतनी बार कम है। इस फिल्म को देख बोर होना नामुमकिन है। फिल्म में अमजद खान, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, संजीव कुमार, जया भादुड़ी जैसे दिग्गज कलाकारों ने अपने अभिनय से एक ब्लॉक बस्टर आइकॉनिक फिल्म बनाने में अपनी पूरी जान लगा दी। फिल्म इतनी ऐतिहासिक बन गई कि आज भी इसका कोई तोड़ नहीं।
यह कहना बिल्कुल गलत ना होगा कि बॉलीवुड के इतिहास का सबसे मजबूत स्तंभ है फिल्म शोले। इससे जुड़े कई किस्से-कहानियां समय-समय पर मिलते रहते हैं। वहीं हाल ही में फिल्म में बसंती का किरदार निभाने वाली हेमा मालिनी ने एक इंटरव्यू में फिल्म को लेकर एक बहुत ही सटीक बात कह डाली है। अभिनेत्री ने बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि फिल्म शोले सिर्फ किसी एक एक्टर या गाने की वजह से हिट नहीं हुई है, बल्कि ये एक टीम एफर्ट था, जिसका रिजल्ट कल्ट क्लासिक ‘शोले’ के रूप में सबके सामने आया।
सम्बंधित ख़बरें
अमिताभ बच्चन ने अस्पताल और ICU वाले ब्लॉग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरी कोई सर्जरी नहीं हुई, मैं बिल्कुल ठीक हूं
Preity Zinta Reaction: छात्रों के समर्थन में उतरीं प्रीति जिंटा, सोनम वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील
अरिजीत सिंह ने छात्रों के समर्थन में उठाई आवाज, लाठीचार्ज पर सरकार और पुलिस को लेकर किया तीखा पोस्ट
पीयूष मिश्रा के साथ हुआ बड़ा हादसा, बाथरूम में फिसलकर टूट गया हाथ, ‘दुल्हनिया ले आएगी’ के प्रमोशन से हुए बाहर
अभिनेत्री ने फिल्म को लेकर कही यह बात
दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी के अनुसार, फिल्म शोले किसी एक व्यक्ति, एक आर्टिस्ट के कारण नहीं चमकी। कोई भी एक इकलौता एक्टर इस फिल्म के सुपरहिट होने का श्रेय अपने नाम नहीं कर सकता।
मैं भी यह नहीं कह सकती कि बसंती की वजह से शोले चली, बिल्कुल नहीं, क्योंकि सारे किरदार… जितने भी लोगों ने इस फिल्म में अपनी अदाकारी की, हर एक कैरेक्टर ब्यूटीफुल है।
सभी ने कैरेक्टर को कंसीव किया पर फिल्म को असल रूप में हिट कराने का हक तो केवल मूवी के निर्माता रमेश सिप्पी को जाता है। फिल्म का हर कैरेक्टर रंगीन है, असल और सादगी से भरा है। फिर चाहे वह दोस्ती हो या फिर विलेन या फिर फिल्म का हीरो। फिल्म का हर कैरेक्टर इसमें दमदार है क्योंकि रमेश जी ने हर किरदार की कहानी को रचने में अपनी जान झोक दी।
इसके साथ ही वो कहती हैं, “और एक कॉमेडी के रोल में मैं हूं, इसके अलावा वो असरानी जी, जगदीप जी… उन लोगों का भी क्या कैरेक्टर है…बेमिसाल किरदार।
एक-एक कैरेक्टर वो सांभा, इस फिल्म का हर रोल, हर डायलॉग मशहूर था है और रहेगा। हमने सबने मिलकर एक ऐसी कल्ट क्लासिक फिल्म बना दी है, जिसकी तुलना बॉलीवुड की आजतक की किसी फिल्म से नहीं की जा सकती।
यह भी पढ़ें: Ahaan Panday: पहली हिट के बाद फ्लॉप हो जाता है करियर, अहान पांडे की सैयारा पर चुटकी ले रहे यूजर्स
चल धन्नो और बसंती के डायलॉग आज तक लोगों की जुबान पर
बसंती के डायलॉग्स आजतक तक लोगों की जुबान पर हैं। चल धन्नो बसंती की इज्जत दांव पर है। इसकी इज्जत का सवाल है। मुझे बेफजूल की बात करने की आदत तो है नहीं। जैसे मशहूर डायलॉग्स ने बसंती को पूरे बॉलीवुड में वो पहचान दिला दी, जिसकी वह असल में हकदार थीं। लेकिन यह भी एक बड़ा सच है कि शोले किसी एक के किरदार की वजह से नहीं चली। इस फिल्म के हर किरदार ने अपने अभिनय में जान डालकर मूवी को कल्ट क्लासिक बना दिया।
There is a special relationship between countrys independence year 2025 blockbuster movie sholay actress hema told real reason
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सिर्फ राजनीति ही नहीं, कविता, एक्टिंग और मॉडलिंग का भी शौक… 56वें जन्मदिन पर जानें अनटोल्ड देवेंद्र फडणवीस
Jul 22, 2026 | 05:30 AM26 साल की उम्र में एक दिन में 77 करोड़ की कमाई, IIT कानपुर के इस AI Entrepreneur के दावे ने मचा दिया तहलका
Jul 22, 2026 | 04:28 AMAaj Ka Rashifal: मेष राशि को मिलेगा धन लाभ, जानें किस राशि के लिए बुधवार का दिन लेकर आएगा बेहतर परिणाम
Jul 22, 2026 | 12:15 AMमंत्रालय का पानी है सुरक्षित, BMC की जांच में पानी पीने योग्य, जलापूर्ति पर उठे सवालों के बाद लिए गए एक्शन
Jul 21, 2026 | 11:54 PMअमिताभ बच्चन ने अस्पताल और ICU वाले ब्लॉग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरी कोई सर्जरी नहीं हुई, मैं बिल्कुल ठीक हूं
Jul 21, 2026 | 11:50 PMBanke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PMराज्यभर FDA की बड़ी कार्रवाई, गुटखा, दूध और खाद्य सामग्री जब्त, 103 प्रतिष्ठानों की जांच पूरी
Jul 21, 2026 | 11:29 PMवीडियो गैलरी

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM
Share Market: बाजार खुलते ही डूबे ₹30,000 करोड़! सेंसेक्स-निफ्टी क्यों फिसले?, VIDEO
Jul 21, 2026 | 05:09 PM













