Bigg Boss 19: तान्या मित्तल के सपोर्ट में उतरे सलमान खान, मालती चाहर के बिहेवियर पर उठाया सवाल
Bigg Boss 19 News: बिग बॉस 19 के वीकेंड का वार में सलमान खान ने मृदुल तिवारी को जमकर फटकार लगाएंगे। साथ ही शो में बसीर अली और नेहल चुडासमा के लव एंगल पर भी सवाल उठेंगे।
- Written By: स्नेहा मौर्या
बिग बॉस सीजन 19 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 में हर हफ्ते नए ड्रामे देखने को मिलते हैं। इस हफ्ते भी कई कंटेस्टेंट्स ने अपनी सीमाएं पार कर दीं। विवादित बयान, झगड़े और मनमुटाव ने घर की परिस्थितियों को और गर्मा दिया। अब वीकेंड का वार में सलमान खान घरवालों को उनकी हरकतों का आइना दिखाते नजर आएंगे।
आगामी एपिसोड के प्रोमो में देखा गया कि सलमान कई कंटेस्टेंट्स को खरी-खोटी सुनाते हुए उनकी गलतियों पर उनकी क्लास लगा रहे हैं। इस हफ्ते विवाद की शुरुआत हुई नीलम गिरी और तान्या मित्तल की दोस्ती टूटने से। तान्या ने घर में फरहाना भट्ट से बातचीत की, जिससे नीलम नाराज हो गईं और घर में हंगामा खड़ा हो गया। अब सलमान इस पूरे मामले में नीलम को समझाएंगे और घरवालों से पूछेंगे कि आखिर क्यों सभी ने तान्या के खिलाफ बोलना शुरू किया।
सलमान खान ने मृदुल तिवारी को लगाई फटकार
इसके अलावा मृदुल तिवारी भी सलमान के गुस्से का सामना करेंगे। तान्या ने उन्हें अच्छा गेम खेलने की सलाह दी थी, लेकिन नीलम के साथ फाइट के बाद मृदुल ने उस सलाह को गलत तरीके से घरवालों के सामने पेश कर दिया। इसके चलते उनके खिलाफ कई लोग बोलने लगे।
सम्बंधित ख़बरें
Cocktail 2 Collection: ‘कॉकटेल 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, दूसरे दिन फिल्म ने दर्ज की बड़ी छलांग
कौन हैं परस्तू अहमदी, जिन्हें बिना हिजाब लाइव कॉन्सर्ट के बाद मिली 74 कोड़ों की सजा, लगा 2 साल का बैन
Janhvi Kapoor Photo: ‘अगर खो जाऊं तो शिखर पहाड़िया…’, जाह्नवी कपूर के नाइटसूट मैसेज ने खींचा फैंस का ध्यान
‘वेलकम टू द जंगल’ की स्टार कास्ट ने बिखेरा जलवा, अक्षय कुमार और दिशा पाटनी की केमिस्ट्री ने लूटी महफिल
बीते हफ्ते मालती चाहर का भी घर में झगड़ों से सामना हुआ। नेहल और फरहाना से हुई बहस के दौरान वह विवाद खत्म करने से पहले ही वहां से चली गईं। इस बार वीकेंड का वार में सलमान ने उन्हें ताना मारते हुए चेतावनी दी, “पंगा तो आप ले लेती हैं, लेकिन जैसे ही काउंटर अटैक आता है, भाग मालती भाग। आपने तो एक नया मूव एड कर लिया है।” सलमान ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया बेरहम होता है और हर छोटी गलती सबके सामने आ जाती है, इसलिए कंटेस्टेंट्स को सावधान रहना चाहिए।
ये भी पढ़ें- दो बार रिजेक्ट, तीसरी बार मिली मंजूरी, ऐसे थी सतीश शाह की फिल्मी प्रेम कहानी
बसीर अली और नेहल चुडासमा के लव एंगल पर उठेंगे सवाल
नीलम, मृदुल और मालती के अलावा इस हफ्ते फरहाना भट्ट को अपशब्द इस्तेमाल करने के लिए समझाया जाएगा। वहीं, बसीर अली और नेहल चुडासमा के लव एंगल पर भी सवाल उठेंगे। इस हफ्ते का वीकेंड का वार काफी तड़क-भड़क वाला रहने वाला है, जहां सलमान खान घरवालों की हरकतों पर अपनी सख्ती दिखाते नजर आएंगे और घर में अनुशासन कायम करने की कोशिश करेंगे। बिग बॉस 19 के फैंस इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि यह हफ्ता ड्रामा, क्लास और मजेदार बहसों से भरपूर होगा।
