बिग बॉस 19 में मालती चाहर-फरहाना भट्ट में जबरदस्त झगड़ा, घर में मचा हंगामा, फैंस बोले- निकालो इसे…
Bigg Boss 19 Promo: बिग बॉस फिनाले से पहले घर में बवाल मचा गया है। मालती चाहर और फरहाना भट्ट के बीच जबरदस्त झगड़े ने शो का माहौल गरमा दिया है, फैंस मालती के रवैये पर भड़क उठे हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
बिग बॉस 19 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Malti Chahar Fights With Pranit More: बिग बॉस 19 का फिनाले अब बस एक महीने दूर है और जैसे-जैसे शो अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ रहा है, घर के अंदर का माहौल और भी विस्फोटक होता जा रहा है। हाल ही के एपिसोड और प्रोमो वीडियो में दर्शकों ने देखा कि मालती चाहर और फरहाना भट्ट के बीच जमकर बहस हुई, जिसने पूरे घर का माहौल गरमा दिया।
वीकेंड के इमोशनल एपिसोड के बाद अब घर के रिश्तों में तीखी दरारें दिखने लगी हैं। शो के नए प्रोमो में मालती चाहर का एग्रेसिव रूप नजर आया। उन्होंने अपने दोस्त अमाल मलिक से कहा कि वे फरहाना भट्ट से बात न करें और उन्हें पूरी तरह इग्नोर करें। लेकिन जब अमाल ने साफ कहा कि वे किसी को बेवजह टारगेट नहीं कर सकते, तो मालती का गुस्सा और बढ़ गया।
मालती चाहर और फरहाना में शुरू हुआ झगड़ा
मालती ने फिर सीधे फरहाना से झगड़ा शुरू किया और कहा, “अबे ओय, जुबान बड़ी गंदी है तेरी।” इस बात पर फरहाना भड़क गईं और पलट कर बोलीं, “ओय क्या होता है? ये सड़क छाप भाषा मेरे साथ मत बोलो।” दोनों के बीच यह तकरार इतनी बढ़ी कि घरवालों को बीच-बचाव करना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
Bigg Boss 19: Malti’s moves created a ruckus in the house. Is anyone not getting her game? 🙄 pic.twitter.com/9dO7KEoIWS — BiggBoss24x7 (@BB24x7_) November 9, 2025
इतना ही नहीं, मालती ने अपने करीबी दोस्त प्रणित से भी भिड़ंत मोल ले ली। प्रणित ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन मालती ने कहा, “मुझे झगड़े करने हैं, सुलझाने नहीं।” यह बयान सुनकर बाकी घरवाले भी हैरान रह गए।
लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर किया ट्रोल
सोशल मीडिया पर भी मालती चाहर का रवैया चर्चा का विषय बन गया है। बिग बॉस फैंस ने प्रोमो वीडियो देखकर मालती को जमकर ट्रोल किया और उन्हें शो से बाहर करने की मांग तक कर डाली। यूजर्स का कहना है कि मालती अब जानबूझकर विवाद खड़ा कर रही हैं ताकि उन्हें ज्यादा स्क्रीन टाइम मिल सके।
ये भी पढ़ें- KSBKBT 2 Spoiler: बदले की आग में जलेगा रणविजय, तुलसी जाएगी जेल
वहीं, रविवार के एपिसोड में अभिषेक बजाज और नीलम गिरी शो से बाहर हो गए। उनके एविक्शन से घर में इमोशनल माहौल देखने को मिला। अशनूर कौर अभिषेक के जाने पर फूट-फूटकर रो पड़ीं। अब जब फिनाले करीब है, तो देखना होगा कि आने वाले हफ्तों में घर के रिश्ते और समीकरण कैसे बदलते हैं। बिग बॉस का हर एपिसोड अब एक नए ड्रामा और ट्विस्ट से भरा नजर आ रहा है।
