‘ओए जल्दी आ…’ शादी टूटने के दावों पर अपूर्व पडगांवकर का करारा जवाब, पत्नी दिव्या अग्रवाल पर यूं लुटाया प्यार
purva Padgaonkar Instagram Post: दिव्या अग्रवाल की शादी को लेकर उठी अफवाहों पर पति अपूर्व पडगांवकर ने वैलेंटाइन डे पर रोमांटिक पोस्ट शेयर कर करारा जवाब दे दिया है और अब उनका यह पोस्ट वायरल हो रहा है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
दिव्या अग्रवाल, अपूर्व पडगांवकर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Divya Agarwal Divorce Rumors Apurva Padgaonkar Reaction: टीवी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल इन दिनों रियलिटी शो ‘द 50’ में नजर आ रही हैं। शो के दौरान हुए एक विवाद ने उन्हें अचानक चर्चा में ला दिया। उनकी दोस्त की टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और खबरें फैल गईं कि दिव्या अपने पति अपूर्व पडगांवकर के साथ नहीं रहती हैं। इस अफवाह के बाद लोग उन्हें गोल्ड डिगर तक कहने लगे।
वैलेंटाइन डे पर पति अपूर्व का दिव्या के लिए खास मैसेज
दरअसल, हाल ही में वैलेंटाइन डे के मौके पर उनके पति अपूर्व ने सोशल मीडिया के जरिए साफ कर दिया कि ये सब सिर्फ अफवाहें हैं। उन्होंने दिव्या की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, “ओए मिस वैलेंटाइन, शो से जल्दी वापस आ जाओ।” इस पोस्ट से साफ हो गया कि अपूर्व अपनी पत्नी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और उनके रिश्ते में कोई दरार नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
अंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Salman Khan Photos: नेचर की वादियों में सुकून के पल बिताते नजर आए सलमान खान, कैप्शन ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
Lock Upp 2 Twist: श्रेष्ठा अय्यर का बड़ा खुलासा, श्रेया कालरा की चाल पर उठाए सवाल, हर्षद चोपड़ा को बताया फेक
Sunny Deol Look: क्लीन-शेव लुक में नजर आए सनी देओल, वायरल तस्वीरों पर फैंस ने की धर्मेंद्र और बॉबी से तुलना
एक्ट्रेस की टीम ने भी जताया प्यार
सिर्फ अपूर्व ही नहीं, बल्कि दिव्या की टीम ने भी सोशल मीडिया पर उनकी और अपूर्व की रोमांटिक फोटो शेयर की। फोटो के कैप्शन में लिखा कि “हमेशा वाले प्यार के लिए, हैप्पी वैलेंटाइनडे हमारी फेवरेट जोड़ी को।” इस पोस्ट ने साबित कर दिया कि शो में कही गई बातें, जैसे कि दोनों के बीच मतभेद हैं, पूरी तरह गलत थीं।
दरअसल, ‘द 50’ शो में एक इंफ्लुएंसर भव्या सिंह ने दावा किया था कि दिव्या और अपूर्व का रिश्ता मुश्किल दौर से गुजर रहा है और दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तलाक की अफवाहें तेजी से फैल गईं।
ये भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: मायरा के आंसुओं का बदला लेगा अरमान, अभिरा पर टूटेगा कहर
साल 2024 में कपल ने रचाई थी शादी
दिव्या अग्रवाल और अपूर्व ने साल 2024 में शादी की थी। शादी में केवल करीबी दोस्त और परिवार मौजूद थे। हालांकि शादी के कुछ समय बाद ही लोगों ने उनके रिश्ते को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए। कुछ लोगों का कहना था कि दिव्या ने पैसों के लिए शादी की है। इसके अलावा, दिव्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कई पोस्ट हटा दिए थे, जिससे तलाक की अटकलें और तेज हो गई थीं।
लेकिन अब वैलेंटाइन डे पर अपूर्व और दिव्या की पोस्ट ने साफ कर दिया कि दोनों के बीच प्यार और समझदारी अभी भी कायम है। फैंस भी राहत महसूस कर रहे हैं और इस जोड़ी की रोमांटिक झलक देखकर खुश हैं।
