‘Heer Ranjha’ में दिखेगा रोमांस का नया चेहरा! क्यूट चॉकलेटी ब्वॉय बनेगा रांझा, हीरोइन पर सस्पेंस बरकरार
Heer Ranjha Movie: इम्तियाज अली और एकता कपूर 8 साल बाद ‘हीर रांझा’ के साथ लौटे हैं। वैलेंटाइन डे पर रिलीज टीजर ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। अब खबरे हैं कि रोहित सराफ फिल्म में नजर आएंगे।
- Written By: स्नेहा मौर्या
Rohit Saraf Lead Role Entry Heer Ranjha: रोमांटिक कहानियों के मास्टरमाइंड इम्तियाज अली और कंटेंट क्वीन एकता कपूर एक बार फिर साथ आ रहे हैं। करीब आठ साल पहले दोनों ने फिल्म लैला मजनू के जरिए दर्शकों को एक गहरी और दर्दभरी प्रेम कहानी दी थी। अब यह जोड़ी नई फिल्म हीर रांझा के साथ रोमांस की दुनिया में वापसी कर रही है।
वैलेंटाइन डे के खास मौके पर ‘हीर रांझा’ का टीजर रिलीज किया गया। हालांकि टीजर में लीड एक्टर और एक्ट्रेस का चेहरा नहीं दिखाया गया, जिससे दर्शकों के बीच सस्पेंस और उत्सुकता दोनों बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अंदाजा लगा रहे हैं कि आखिर इस क्लासिक प्रेम कहानी में हीर और रांझा का किरदार कौन निभाएगा।
हीर रांझा में होगी रोहित सराफ की एंट्री
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रांझा के किरदार के लिए अभिनेता रोहित सराफ का नाम सामने आ रहा है। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इंडस्ट्री सूत्रों का कहना है कि रोहित को इस भूमिका के लिए लगभग फाइनल कर लिया गया है। 29 वर्षीय रोहित इससे पहले इश्क विश्क रिबाउंड, मिसमैच्ड और सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुके हैं। अगर यह खबर सही साबित होती है तो ‘हीर रांझा’ उनके करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण और महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
एआर रहमान ने शेयर की Ram Charan संग खास तस्वीर, Peddi के म्यूजिक लॉन्च को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह
धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए Bobby Deol, बोले- पापा के जाने के बाद जिंदगी में बड़ा खालीपन आ गया
Maithili Thakur के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचीं अक्षरा सिंह, सुरों के जादू से प्रभावित होकर लुटाया प्यार
वरुण धवन की Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का ट्रेलर रिलीज, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े संग दिखा लव ट्रायंगल
वहीं, हीर के किरदार के लिए एक नई अभिनेत्री को लॉन्च करने की तैयारी है। मेकर्स इस प्रेम कहानी में एक ताजगी लाना चाहते हैं, जिससे दर्शकों को क्लासिक रोमांस का नया अंदाज देखने को मिले। फिल्म का निर्देशन साजिद अली करेंगे, जबकि इसे इम्तियाज अली प्रस्तुत कर रहे हैं। प्रोडक्शन की जिम्मेदारी शोभा कपूर, एकता कपूर और प्रीति अली संभाल रही हैं।
ये भी पढ़ें- महाशिवरात्रि पर शिव भक्ति में डूबे सितारे, रवीना टंडन ने दी शुभकामनाएं, सुनील शेट्टी ने शेयर किया पोस्ट
फैंस को अब फिल्म का बेसब्री से इंतजार
खास बात ये बता दें कि ‘लैला मजनू’ की इमोशनल नींव पर आगे बढ़ती यह फिल्म फ्रैंचाइज को एक नई दिशा देने का प्रयास करेगी। वैलेंटाइन डे पर हुई इस घोषणा ने रोमांटिक फिल्मों के चाहने वालों के दिलों में नई उम्मीद जगा दी है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि हीर और रांझा की यह नई कहानी पर्दे पर कितना जादू बिखेरती है।
