Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

घर से निकले बिना कैसा स्ट्रगल? मालती चाहर की एंट्री से ‘बिग बॉस’ में बवाल, तान्या मित्तल की खोली पोल

Bigg boss 19 Latest Episode: ‘बिग बॉस 19’ में मालती चाहर ने वाइल्ड कार्ड एंट्री मारी है और उन्होंने आते ही घर में बवाल मचा दिया है। साथ ही तान्या मित्तल की स्ट्रगल वाले दावों पर सवाल भी उठाया।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Oct 06, 2025 | 03:56 PM

बिग बॉस 19 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bigg Boss 19 Malti chahar Wild Card Entry: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में आईं मालती चाहर (डीपक चाहर की बहन) ने आते ही घर में माहौल बदल दिया है। शो में उनकी एंट्री के कुछ ही दिन बाद उन्होंने बाकी कंटेस्टेंट्स के राज खोलने शुरू कर दिए हैं। आने वाले एपिसोड में मालती और तान्या मित्तल के बीच तीखी बहस देखने को मिलेगी, जिसका प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, इंस्टाग्राम पर जारी किए गए प्रोमो वीडियो में मालती चाहर और तान्या मित्तल के बीच दिलचस्प बातचीत दिखाई गई है। क्लिप में तान्या, मालती से पूछती हैं कि क्या वह उन्हें “बाहर से अच्छी” लग रही हैं? इस पर मालती मुस्कुराते हुए कहती हैं,“आप हमेशा साड़ी में नजर आती हैं, लेकिन आपके पुराने वीडियो देखकर मुझे कुछ और ही दिख रहा है।”

मालती चाहर ने तान्या मित्तल की खोली पोल

हालांकि, इस बात से तान्या मित्तल असहज हो जाती हैं और कहती हैं, “मतलब मेरी हर चीज पर रिसर्च चल रही है?” मालती तुरंत जवाब देती हैं, “आपने पहले जिन वीडियो में जो कहा है, अगर वो सच नहीं है, तो वो सब सामने आ रहा है।” इसके बाद बातचीत और भी तीखी हो जाती है। मालती कहती हैं कि तान्या ने शो में खुद को एक मेहनती और संघर्षशील महिला बताया, लेकिन उनके बाहर के वीडियो और पोस्ट कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

लाइव परफॉर्मेंस के बीच अचानक स्टेज पर पहुंचा युवक, डर के मारे परफॉर्मेंस छोड़कर भागीं सुनंदा शर्मा

शूटिंग के बीच लीक हुआ प्रभास की फिल्म का कंटेंट, टीम ने दी चेतावनी, बोले- कार्रवाई होगी

50 रुपये से शुरू हुआ सफर, ‘अनुपमा’ ने बदल दी किस्मत, आज करोड़ों की मालकिन हैं रूपाली गांगुली

Dhurandhar 2 Collection: तीसरे शनिवार को ‘धुरंधर 2’ ने मचाया धमाल, 1000 करोड़ क्लब के बेहद करीब


वह कहती हैं, “आप कहती हैं कि आपने साड़ी पहनकर सब कुछ हासिल किया, लेकिन लोग बाहर देख रहे हैं कि आपने मिनी स्कर्ट में भी बहुत कुछ किया है। लोग आपके बिजनेस की बातें कर रहे हैं, जबकि आपने शो में कभी इस पर चर्चा नहीं की।” मालती चाहर आगे पूछती हैं, “आपने कौन सा बिजनेस किया? आपने कहा कि बहुत संघर्ष किया, तो घर से बाहर निकले बिना इतना संघर्ष कैसे संभव है?”

ये भी पढ़ें- ‘मन्नत’ पहुंचे राघव जुयाल तो रह गए दंग, बोले- ऐसा सिक्योरिटी चेक तो एयरपोर्ट पर भी नहीं…

स्ट्रगल वाले दावों पर उठाया सवाल

इस पर तान्या जवाब देती हैं, “मेरा छोटा भाई मेरा साथ देता था, वही सब काम करता था।” मालती फिर कहती हैं, “तो फिर इसमें संघर्ष कहां था?” इस पर तान्या निराश होकर कहती हैं, “अब मैं चुप रहूंगी, अब कुछ नहीं कहूंगी।”ऐसे में साफ है कि आने वाले दिनों में मालती चाहर और तान्या मित्तल के बीच बड़ा टकराव देखने को मिलेगा। शो के दर्शक भी इस नई जंग को लेकर उत्साहित हैं। सोशल मीडिया पर फैन्स कह रहे हैं कि मालती की एंट्री ने ‘बिग बॉस 19’ के गेम को एक नया मोड़ दे दिया है।

Bigg boss 19 malti chahar exposes tanya mittal in latest episode

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 06, 2025 | 03:56 PM

Topics:  

  • Bigg Boss
  • Entertainment News
  • TV Gossip

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.