‘मन्नत’ पहुंचे राघव जुयाल तो रह गए दंग, बोले- ऐसा सिक्योरिटी चेक तो एयरपोर्ट पर भी नहीं…
Raghav Juyal News: हाल ही में एक इंटरव्यू में राघव जुयाल ने अपनी रियल लाइफ का दिलचस्प किस्सा शेयर किया, जिसमें उन्होंने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और उनके आलीशान बंगले मन्नत से जुड़ा अनुभव भी बताया।
- Written By: स्नेहा मौर्या
राघव जुयाल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Raghav Juyal Interview: नेटफ्लिक्स पर हाल ही में रिलीज हुई सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ इन दिनों चर्चा में है। इस सीरीज में एक्टर और डांसर राघव जुयाल ने ‘परवेज’ नाम के किरदार में दर्शकों का दिल जीत लिया है। लेकिन राघव का असली फिल्मी अनुभव सिर्फ कैमरे के सामने नहीं, बल्कि उसके बाहर भी उतना ही दिलचस्प रहा। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने शाहरुख खान के बंगले ‘मन्नत’ में जाने और आर्यन खान से मुलाकात का मजेदार किस्सा साझा किया।
दरअसल, राघव जुयाल ने बताया कि ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की शूटिंग के दौरान उनके जीवन के कई पल फिल्मी से लग रहे थे, लेकिन मन्नत की विजिट उनमें सबसे खास रही। उन्होंने हंसते हुए कहा, “जब मैं पहली बार मन्नत गया, तो लगा जैसे किसी एयरपोर्ट से गुजर रहा हूं। सिक्योरिटी इतनी टाइट थी कि हर किसी को देखकर लोग पूछ रहे थे ‘यह कौन है?’”
राघव जुयाल ने शेयर किया अनोखा किस्सा
राघव ने बताया कि मन्नत में पहुंचते ही उनसे एक मजेदार गलती हो गई। उन्होंने हंसते हुए कहा, “मैंने वहां पहुंचकर आर्यन खान से पूछ लिया ‘आपका कमरा कौन सा है?’ फिर तुरंत एहसास हुआ कि यह शाहरुख खान का घर है, यहां कमरे नहीं, पूरे फ्लोर होते हैं। इस पर आर्यन हंस पड़े और बोले, ‘चलो, ऊपर चलते हैं।’”
सम्बंधित ख़बरें
Anup Jalota Birthday: 37 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा नाम, भजन से बनाई पहचान, विवादों ने भी बटोरी सुर्खियां
फिल्मों में निभाते थे शराबी का किरदार, असल जिंदगी में कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाया, जानिए जॉनी वॉकर की कहानी
Sanjay Dutt Birthday: स्टारडम के बीच मौत के बेहद करीब पहुंच गए थे संजय दत्त, फिर एक घटना ने बदल दी पूरी कहानी
Ramayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
राघव ने आर्यन खान के व्यक्तित्व के बारे में भी खुलकर बात की। उनके मुताबिक, “आर्यन बेहद मजेदार और जमीन से जुड़े इंसान हैं। कैमरे के सामने भले ही वह शांत नजर आते हैं, लेकिन असल जिंदगी में बहुत हंसमुख और चुलबुले हैं। ईश्वर ने उन्हें अलग तरह से बनाया है।”
ये भी पढ़ें- Rise and Fall से बाहर आने के बाद आहाना को मिली जान से मारने की धमकी, पवन सिंह के फैंस पर लगाया आरोप
‘मन्नत’ को लेकर कही ये बात
मन्नत में बिताया गया वह पल राघव जुयाल के लिए बेहद खास था। उन्होंने बताया कि घर से निकलते ही उन्होंने तुरंत अपनी मां को फोन किया और बताया कि वह मन्नत के अंदर गए थे। उनकी मां बेहद उत्साहित हो गईं और घर की डिटेल्स पूछने लगीं। बाद में राघव ने अपनी मां की मुलाकात भी आर्यन खान से करवाई। उन्होंने बताया, “जब मां सेट पर आईं तो आर्यन ने बहुत प्यार और आदर से उन्हें गले लगाया। वह पल मेरी जिंदगी के सबसे खूबसूरत लम्हों में से एक था।” हालांकि, राघव जुयाल के इस किस्से की यह सादगी और मजाकिया अंदाज सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
