Bigg Boss 19 grand Premier: अशनूर से गौरव तक की एंट्री, विदेशी तड़का लगाएंगी पोलिश एक्ट्रेस नटालिया
Bigg Boss 19: सलमान खान के शो बिग बॉस 19 का ग्रैंड प्रीमियर हो गया है। बिग बॉस 19 में 15 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो गई है, जिनमे अशनूर कौर से लेकर गौरव खन्ना तक का नाम शामिल है।
- Written By: अनिल सिंह
बिग बॉस 19 में कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट
Bigg Boss 19 Contestants List: सलमान खान के शो बिग बॉस 19 की शुरुआत टीवी पर हो गई है 16 कंटेस्टेंट्स बिग बॉस के घर में दाखिल हो गए हैं। इन कंटेस्टेंट्स में अशनूर कौर से लेकर गौरव खन्ना तक का नाम शामिल है।
इस बार बिग बॉस 19 में भोजपुरी तड़का लगाने के लिए नीलम गिरी भी कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल हुई हैं तो वहीं विदेशी तड़का पोलिश एक्ट्रेस नटालिया लगाएंगी। इनके अलावा कंटेस्टेंट्स के तौर पर जो नाम सामने आए हैं वह पहले से ही संभावित कंटेस्टेंट्स के तौर पर मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए हम बता चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Mamta Kulkarni Birthday Special: ग्लैमर से अध्यात्म तक, जानें ममता कुलकर्णी का फिल्मी सफर और विवादों भरी कहानी
Allu Arjun Raaka Movie: ‘राका’ के लिए मुंबई शिफ्ट होंगे अल्लू अर्जुन, 2-3 साल तक होगी फिल्म की शूटिंग
Force 3 Update: ‘फोर्स 3’ के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हर्षवर्धन राणे, बोले- अभी 3 किलो वजन और बढ़ाना बाकी
Tamannaah Bhatia Temple: तिरुमाला मंदिर पहुंचीं तमन्ना भाटिया, भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
ये भी पढ़ें- नाओखली शहर बनाने की थी चुनौती, ‘द बंगाल फाइल्स’ की मुश्किलों पर बोलीं पल्लवी जोशी
बिग बॉस 19 के 16 कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट
बिग बॉस 19 की शुरूआत सलमान खान ने अपने चिरपरिचित अंदाज में की। पहले कंटेस्टेंट्स के तौर पर उन्होंने टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर को लोगों से मिलवाया। तो वहीं दूसरे कंटेस्टेंट के तौर पर फिल्म राइटर और डायरेक्टर जीशान कादरी की एंट्री हुई। तीसरे कंटेस्टेंट के तौर पर तान्या मलिक की एंट्री हुई जो मॉडल और एंटरप्रेन्योर हैं। चौथे और पांचवें कंटेस्टेंट के तौर पर आवेज दरबार और नगमा मिराजकर की एंट्री हुई। छठी कंटेस्टेंट नेहल चुडासमा थी, सातवें और आठवें कंटेस्टेंट के तौर पर बशीर अली और अभिषेक बजाज की एंट्री हुई। नौवें कंटेस्टेंट के तौर पर टीवी के लाडले गौरव खन्ना ने एंट्री मारी। दसवें कंटेस्टेंट के तौर पर पोलिश एक्ट्रेस नटालिया को सलमान खान ने इंट्रोड्यूस किया, यह हाउसफुल 5 और वॉर 2 जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 11वें कंटेस्टेंट के तौर पर स्टैंड अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे की एंट्री हुई है। 12वें कंटेस्टेंट के तौर पर फरहाना भट्ट की एंट्री हुई है जो लैला मजनू जैसी फिल्म में नजर आ चुकी हैं। 13वें कंटेस्टेंट के तौर पर भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी की एंट्री हुई है और 14वें कंटेस्टेंट के तौर पर कुनिका सदानंद बॉलीवुड की विलन कही जाने वाली एक्ट्रेस की एंट्री हुई। वहीं फैंस की वोटिंग के आधार पर 15वें कंटेस्टेंट के तौर पर मृदुल तिवारी की एंट्री हुई है। 16वें कंटेस्टेंट के तौर पर अमाल मलिक की एंट्री हुई है और यह सभी 16 कंटेस्टेंट बिग बॉस के घर में प्रवेश कर चुके हैं।
मेकर्स की मेहनत रंग लाएगी या नहीं
बिग बॉस 19 की थीम इस बार राजनीति रखी गई है। बिग बॉस के घर में इस बार खास आकर्षण का केंद्र होगा असेंबली हाउस। यहीं से लोग अपनी सत्ता चलाने का काम करेंगे। कंटेस्टेंट के नियम में भी कुछ बदलाव किया गया है। इस बार बिग बॉस के घर में चुने गए कंटेस्टेंट्स को अपनी सरकार चलाने का मौका मिलेगा। कुल मिलाकर बिग बॉस के घर में लोकतंत्र का माहौल देखने को मिलेगा। अब बिग बॉस के घर में होने वाली राजनीति टीवी पर लोगों को कितना पसंद आती है, यह देखना वाकई दिलचस्प होगा।
