-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Bigg Boss 19 Farahana Body Shamed Shehbaz Badesha Girlfriend Reacts
BB 19 में फरहाना ने की बॉडी शेमिंग तो फूट पड़ा शहबाज की गर्लफ्रेंड का गुस्सा, सलमान से की ये मांग
- Written By: स्नेहा मौर्या
Bigg Boss 19 Controversy: बिग बॉस 19 में बॉडी शेमिंग का मुद्दा गरमा गया है। फरहाना ने शहबाज बदेशा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। जिसके बाद सिंगर की गर्लफ्रेंड ने सलमान खान से कड़ी कार्रवाई की मांग की।

बिग बॉस 19 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Farhana Bhatt Body Shaming Shehbaz Badesha: बिग बॉस 19 का माहौल इस समय काफी गरमाया हुआ है। घर के अंदर बॉडी शेमिंग का मुद्दा तूल पकड़ चुका है। पहले अशनूर कौर को लेकर अपमानजनक बातें कही गई थीं और अब सिंगर शहबाज बदेशा को इस विवाद में घसीट लिया गया है। फरहाना और शहबाज के बीच हुई बहस ने मामला और भी बिगाड़ दिया।
दरअसल, कैप्टेंसी टास्क के दौरान फरहाना अपनी ड्यूटी करने से इनकार कर देती हैं। इस पर शहबाज उन्हें समझाते हैं कि घर के नियमों के तहत सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। लेकिन बात यहीं खत्म नहीं होती, फरहाना तुरंत भड़क जाती हैं और शहबाज से तीखी बहस शुरू हो जाती है।
फरहाना भट्ट ने शहबाज की बॉडी शेमिंग
शहबाज जवाब में कहते हैं कि अगर वे कप्तान होते, तो तान्या मित्तल और फरहाना दोनों को उनकी जगह दिखा देते। यह सुनते ही फरहाना गुस्से में आकर व्यक्तिगत टिप्पणी कर देती हैं। उन्होंने कहा, “तू फेक है, तेरे सिर पर बाल नहीं हैं, गेंडा है तू गेंडा।” इस बयान के बाद माहौल एकदम गर्म हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
मुंबई की बारिश ने इस एक्टर को किया मजबूर, कार छोड़ मेट्रो के सफर पर निकला ये सुपरस्टार
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
फरहाना के इस बयान से सोशल मीडिया पर शहबाज के फैंस भड़क गए। वहीं, शहबाज की गर्लफ्रेंड ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी में फरहाना की टिप्पणी की कड़ी निंदा की। उन्होंने लिखा कि “हर कोई बॉडी शेमिंग के खिलाफ बोलता है, लेकिन जब शहबाज के साथ ऐसा हुआ तो कोई आगे क्यों नहीं आया? सलमान सर और बिग बॉस से गुजारिश है कि इस सो-कॉल्ड ‘पीस एक्टिविस्ट’ को सख्त फटकार लगाई जाए।”
सलमान खान ने कंटेस्टेंट के रवैये पर लगाई थी फटकार
उन्होंने आगे कहा कि सलमान खान की डांट खाने के बाद भी फरहाना के रवैये में कोई बदलाव नहीं आया है, जो बेहद शर्मनाक है। वहीं दूसरी ओर, बहस इतनी बढ़ गई कि शहबाज ने गुस्से में कह दिया, “कांच निकाल के तेरे मुंह पर मारूंगा।” यह बात सुनकर घरवाले भी चौंक गए। अब दर्शक यही जानने को उत्सुक हैं कि आने वाले वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान इस विवाद पर क्या कदम उठाते हैं।
ये भी पढ़ें- ‘शादी की होनी चाहिए एक्सपायरी डेट’, काजोल के बयान पर शॉक हुई ट्विंकल खन्ना
गौर करने वाली बात ये है कि फरहाना को इससे पहले भी अपमानजनक टिप्पणी करने पर सलमान खान से फटकार लग चुकी है, लेकिन इस बार मामला काफी गंभीर हो गया है क्योंकि यह बॉडी शेमिंग से जुड़ा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या बिग बॉस इस मुद्दे पर कोई कड़ा फैसला लेते हैं या फिर यह विवाद आने वाले एपिसोड्स में और तूल पकड़ लेता है।
Bigg boss 19 farahana body shamed shehbaz badesha girlfriend reacts
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
2 जुलाई का इतिहास : सिराजुद्दौला की हत्या ने कैसे मजबूत की ईस्ट इंडिया कंपनी की सत्ता? जानिए पूरी कहानी
Jul 02, 2026 | 09:14 AMExplainer: VB-G RAM G देश में लागू, बीजेपी शासित राज्य ही क्यों कर रहे विरोध; सरकारों के सामने ये कैसी चुनौती?
Jul 02, 2026 | 09:13 AMमंदसौर में गुरुग्राम पुलिस को चकमा देकर भागे आरोपी बाप-बेटे, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल
Jul 02, 2026 | 09:12 AMसीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
Jul 02, 2026 | 09:07 AMअमरनाथ यात्रा: ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच आज रवाना होगा अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था
Jul 02, 2026 | 09:04 AMCocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Jul 02, 2026 | 09:00 AMगोंदिया में मानसून की देरी से किसान परेशा; अब तक केवल 1,252 हेक्टेयर पर धान की रोपाई
Jul 02, 2026 | 08:58 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













