भावुक हुआ ‘बिग बॉस 19’ हाउस: फैमिली वीक में सबसे पहले कुनिका के बेटे और अशनूर के पिता की एंट्री
Family Week: 'बिग बॉस 19' में फैमिली वीक शुरू हो गया है। कुनिका सदानंद के बेटे और अशनूर के पिता ने घर में एंट्री ली, जिससे माहौल गमगीन हो गया। अशनूर पर कमेंट के कारण तान्या अशनूर के पिता से नाराज।
- Written By: अनिल सिंह
रोहित शेट्टी की क्लास के बाद फैमिली वीक: फरहाना-शहबाज को मिला कुनिका के बेटे का थैंक्यू नोट
Bigg Boss 19 Family Week: ‘बिग बॉस 19’ में वीकेंड का वार एपिसोड की कमान इस बार रोहित शेट्टी ने संभाली और कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाई। हालांकि, मृदुल के एविक्शन के चलते इस हफ्ते नॉमिनेटेड सदस्यों में से किसी को भी घर से बेघर नहीं किया गया। अब, बिग बॉस के घर में फैमिली वीक शुरू हो गया है, जिसके चलते घर का माहौल काफी भावुक और गमगीन हो गया है।
‘बिग बॉस तक’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हफ्ते घर में कंटेस्टेंट्स के परिवार से कोई एक सदस्य एंट्री करेगा। फिलहाल दो सदस्यों ने घर में दस्तक दी है: कुनिका सदानंद के बेटे और अशनूर के पिता।
कुनिका के बेटे की एंट्री और भावुक पल
फैमिली वीक में सबसे पहले कुनिका सदानंद के बेटे अयान ने एंट्री ली। अपने बेटे को सामने देखते ही एक्ट्रेस रो पड़ीं और दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाकर लाड-प्यार किया। इसके बाद अयान ने घर में कुनिका का ख्याल रखने के लिए फरहाना और शहबाज को धन्यवाद भी कहा। इसके बाद, घर में दूसरे सदस्य के तौर पर अशनूर के पिता आए। अपनी बेटी को गले लगाते ही वह भावुक हो गए, जिससे अशनूर भी रो पड़ी और घर का माहौल गमगीन हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
Alpha Review: एक्शन, इमोशन और दमदार परफॉर्मेंस का पैकेज है ‘अल्फा’, क्रिटिक्स ने दिए इतने स्टार्स
Welcome To The Jungle: अक्षय की वेलकम टू द जंगल की होगी अल्फा से सीधी टक्कर, क्या होगा BO कलेक्शन पर सीधा असर
Bharti Singh Birthday: गरीबी में बीता बचपन, फिर बदली किस्मत और बन गईं ‘लाफ्टर क्वीन’
रणबीर की रामायण से पहले बड़े पर्दे पर भौकाल मचाएंगे सुपरस्टार रजनीकांत, सामने आ गई जेलर 2 की रिलीज डेट
ये भी पढ़ें- कृति सेनन ने डायलॉग से लूटी महफ़िल: ‘तेरे इश्क में’ ट्रेलर को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स
तान्या मित्तल दिखीं दुखी
अशनूर के पिता को देखकर कंटेस्टेंट तान्या मित्तल इस दौरान काफी दुखी नजर आईं। इसकी वजह तान्या का वह कमेंट था, जहां उन्होंने अशनूर को ‘आंटी जैसा’ बताया था। तान्या को उदास देखकर फरहाना ने उन्हें दिलासा दी और कहा, “कोई बात नहीं। उन्हें नाराज होने का हक है।” इस पर तान्या ने हामी भरते हुए कहा, “हां, मुझे पता है।”
किन-किन सदस्यों के परिवारवाले आएंगे?
यह फैमिली वीक टास्क अभी दो-तीन दिन और चलेगा। कुनिका के बेटे और अशनूर के पिता के अलावा, अन्य सदस्यों के परिवारवाले भी घर में आएंगे, जिनमें शामिल हैं:
- तान्या मित्तल के भाई
- गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा
- प्रणित मोरे के भाई
- शहबाज के चचेरे भाई राजवीर
- अमल मलिक के पिता डब्बू मलिक
- मालती चाहर के पिता
- फरहाना भट्ट की मां
इस बीच, नॉमिनेटेड 8 सदस्यों के लिए वोटिंग लाइन्स अभी भी 21 नवंबर तक खुली रहेंगी, जिसका मतलब है कि इस हफ्ते कोई एविक्शन नहीं होगा।
