Bharti Singh Birthday: गरीबी में बीता बचपन, फिर बदली किस्मत और बन गईं ‘लाफ्टर क्वीन’
Bharti Singh Struggle Story: जब भी कॉमेडी और ठहाकों का जिक्र होता है, तो सबसे पहला नाम भारती सिंह का ही जेहन में आता है। अपनी टाइमिंग और मजेदार पंच लाइन से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली भारती आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। भारती की जिंदगी फर्श से अर्श तक पहुंचने की एक जीती-जागती मिसाल है।
- Written By: यति सिंह
आज भारती सिंह के पास शोहरत, दौलत और फैंस का बेइंतहा प्यार सब कुछ मौजूद है। लेकिन सफलता के इस चमकीले शिखर के पीछे छिपा है एक ऐसा दर्दनाक अतीत, जिसे जानकर किसी की भी आंखें नम हो जाएं।
अमृतसर के एक साधारण परिवार में जन्मी भारती का बचपन आम बच्चों की तरह खिलौनों और खुशियों के बीच नहीं बीता। जब वह महज 2 साल की थीं, तभी उनके पिता का साया हमेशा के लिए सिर से उठ गया।
रणबीर की रामायण से पहले बड़े पर्दे पर भौकाल मचाएंगे सुपरस्टार रजनीकांत, सामने आ गई जेलर 2 की रिलीज डेट
62 की उम्र में फिर हुआ प्यार, नौ से ज्यादा अफेयर के बाद 25 साल छोटी एक्ट्रेस को डेट कर रहा ये सुपरस्टार
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
मुंबई की बारिश ने इस एक्टर को किया मजबूर, कार छोड़ मेट्रो के सफर पर निकला ये सुपरस्टार
भारती ने इंटरव्यू में बताया था कि हालात इतने बदतर थे कि कई बार उनके परिवार को दूसरों का बचा हुआ बासी खाना खाकर दिन गुजारने पड़ते थे। त्योहारों के मौके पर जहां हर घर में खुशियां मनाई जाती थीं, वहीं भारती का परिवार दुख में डूब जाता था।
इतने अभावों के बीच भारती सिंह ने हार नहीं मानी और अपने भीतर छिपे हुनर को जिंदा रखा। कॉलेज के दिनों में उनकी मुलाकात कॉमिडियन सुदेश लहरी से हुई, जिन्होंने भारती के भीतर छिपे असली टैलेंट को पहचाना।
कॉलेज टाइम में यूथ फेस्टिवल में गोल्ड मेडल जीतने के बाद भारती के हौसलों को एक नई उड़ान मिली। इसके बाद उनके जीवन में मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा की एंट्री हुई।
कपिल ने भारती की बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग को देखकर उन्हें लाफ्टर चैलेंज का ऑडिशन देने को कहा । यह सलाह भारती के करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुई।
करियर की बुलंदियों को छूने के साथ-साथ भारती की पर्सनल लाइफ में भी खुशियों ने दस्तक दी। साल 2017 में उन्होंने हर्ष लिंबाचिया के साथ सात फेरे लिए।
भारती और हर्ष ने एक-दूसरे को काफी समय तक डेट करने के बाद शादी का फैसला किया था। शादी के कुछ साल बाद यानी 2022 में भारती ने अपने बेटे लक्ष्य का दुनिया में स्वागत किया।
आज के समय में भारती सिर्फ टीवी शोज तक ही नहीं बल्कि वह कई बड़े रियलिटी शोज को होस्ट करने के साथ-साथ अपना सफल व्लॉगिंग और पॉडकास्ट चैनल भी चला रही हैं।
