-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Bigg Boss 19 Ashnoor Malti Fight
‘पागल’ कहने पर भड़की मालती, कुकिंग ड्यूटी को लेकर ‘बिग बॉस 19’ में हंगामा, गौरव ने दिया अशनूर का साथ
- Written By: अनिल सिंह
'Bigg Boss 19' में Cooking Duty को लेकर अशनूर और मालती में तीखी बहस हुई। अशनूर ने मालती को 'फरहाना 2.0' कहा, जिस पर मालती ने 'छोटी है तो छोटी रह' कहकर पलटवार किया।

'बिग बॉस 19' में रसोई से शुरू हुआ घमासान, अशनूर ने मालती को कहा 'फरहाना 2.0', बहस में फरहाना भी कूदीं
Ashnoor Kaur Malti Kitchen Fight: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के घर में एक बार फिर बड़ा घमासान मच गया है, और इस बार झगड़े की शुरुआत घर की रसोई से हुई है। आगामी एपिसोड में अशनूर कौर और मालती के बीच कुकिंग ड्यूटी और आपसी व्यवहार को लेकर जोरदार बहस और तकरार देखने को मिलेगी, जिससे घर का माहौल तनावपूर्ण हो जाएगा।
आईएएनएस (IANS) सूत्रों के मुताबिक, यह झगड़ा सुबह के नाश्ते की तैयारी के दौरान हुआ, जब अशनूर और मालती को मिलकर हलवा बनाना था। अशनूर, मालती के रवैये से पहले से ही परेशान थी। उसने घरवालों के सामने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए मालती को ‘फरहाना 2.0’ कहकर ताना मारा और कहा कि उसकी अपनी कोई अलग पर्सनैलिटी नहीं है, वह बस दूसरों की नकल करती है। इस बात से माहौल गरम हो गया और दोनों के बीच तीखी बहस छिड़ गई।
‘छोटी है तो छोटी रह’ पर बढ़ा विवाद
अशनूर ने मालती के बर्ताव को ‘ज़रूरत से ज़्यादा बेकार’ बताया, वहीं मालती का कहना था कि अशनूर की वजह से खाना लेट हो रहा है, और वह 15 मिनट से उसका इंतजार कर रही थी। अशनूर ने पहले ही गौरव और प्रणीत से मालती के खराब रवैये की शिकायत की थी।
सम्बंधित ख़बरें
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
मुंबई की बारिश ने इस एक्टर को किया मजबूर, कार छोड़ मेट्रो के सफर पर निकला ये सुपरस्टार
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
ये भी पढ़ें- दुनियादारी से वापसी करेंगे गोविंदा, बेस्ट परफॉर्मेंस का हीरो नंबर 1 ने किया वादा
हालात तब और बिगड़े जब अशनूर ने खुद ही हलवा बनाना शुरू कर दिया, तभी मालती आई और गैस की लौ तेज करने को कहा ताकि काम जल्दी खत्म हो जाए। अशनूर ने मना कर दिया, यह कहते हुए कि हलवा जल सकता है। मालती जिद पर अड़ी रही, लेकिन गौरव ने अशनूर का साथ दिया।
बहस तब और बढ़ गई जब फरहाना ने बीच में ताना मारा, “अब इनकी बेवकूफी भरी बातें सुनो।” इस कमेंट से मालती भड़क गई और जोर-जोर से बोलने लगी। जब अशनूर ने उन्हें टोका, तो मालती ने ताना मारते हुए कहा, “छोटी है तो छोटी रह।”
‘पागल’ कहने पर हुआ हंगामा, सम्मान पर छिड़ी बहस
झगड़ा यहीं नहीं रुका। गुस्से में अशनूर ने मालती को ‘पागल’ कह दिया, जिससे मालती का गुस्सा और भड़क गया। मालती ने कहा, “तुम्हें अपनी उम्र के हिसाब से व्यवहार करना चाहिए।”
इस पर अशनूर ने करारा जवाब देते हुए कहा, “सम्मान दोनों तरफ से होना चाहिए और सिर्फ उम्र बड़ी होने से कोई ज्यादा सही नहीं हो जाता। बड़े लोगों को भी छोटे से बात करते समय मर्यादा रखनी चाहिए।” मालती ने फिर इस बात पर भी सवाल उठाया कि अशनूर उसे ‘तू’ कहकर बुलाती है, जबकि बजाज को ‘आप’। अशनूर ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि वह प्रणीत को भी ‘तू’ कहती है, और बजाज को ‘आप’ बोलना उसकी पर्सनल चॉइस है।
Bigg boss 19 ashnoor malti fight
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
राम मंदिर केस में मिला ‘रामराज्य कोष’ का बक्सा! आरोपी अविनाश के योग केंद्र से जुड़े तार, QR देख पुलिस हैरान
Jul 02, 2026 | 09:39 AMकीव पर रूसी हमले के बाद पोलैंड हाई अलर्ट पर, बॉर्डर पर तैनात किए एयर डिफेंस सिस्टम; फाइटर जेट्स की हलचल बढ़ी
Jul 02, 2026 | 09:39 AMभोपाल डबल मर्डर केस: प्रॉपर्टी विवाद और सुपारी किलिंग एंगल पर जांच तेज, ऑनलाइन पेमेंट से मिला बड़ा सुराग
Jul 02, 2026 | 09:37 AMहाईकोर्ट का बड़ा आदेश, चंद्रपुर मनपा में 6 मनोनीत पार्षदों का चयन टला
Jul 02, 2026 | 09:35 AMLemon Water Benefits: क्या रोज सुबह नींबू पानी पीना सच में पाचन, इम्यूनिटी और स्किन ग्लो के लिए फायदेमंद है?
Jul 02, 2026 | 09:32 AMSyria Parliament: असद राज के खात्मे के बाद सीरिया में नई संसद तैयार, 70 सांसदों की लिस्ट हुई जारी
Jul 02, 2026 | 09:31 AMAmruta Fadnavis: 10,000 से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार! बड़ा स्टील हब बनेगा गड़चिरोली… बी. प्रभाकरन का दावा
Jul 02, 2026 | 09:30 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














