तान्या मित्तल के बढ़े इंस्टा फॉलोअर्स, फिर भी रहीं नाखुश; भड़के नेटिजंस ने कर दिया जमकर ट्रोल

Tanya Mittal Netizens Troll: बिग बॉस 19 में एक बार फिर ड्रामा बढ़ गया है। फॉलोअर्स बढ़ने के बाद भी तान्या मित्तल का कोल्ड रिएक्शन वायरल हुआ, जिस पर नेटिजंस का गुस्सा फूट पड़ा है।
Tanya Mittal Controversy
तान्या मित्तल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Tanya Mittal Controversy: बिग बॉस 19 हमेशा से ही एंटरटेनमेंट और हाई-ऑक्टेन ड्रामा के लिए फेमस रहा है, और इस बार भी शो ने दर्शकों को खूब चर्चा का मौका दिया है। लेटेस्ट एपिसोड में सोशल मीडिया फॉलोअर्स को लेकर हुए एक टास्क ने घर के अंदर का माहौल अचानक बदल दिया। इसी टास्क के दौरान तान्या मित्तल का रिएक्शन सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया, जिसके बाद नेटिजंस ने उन्हें निशाने पर ले लिया।

एपिसोड में बिग बॉस ने घरवालों को दो ऑप्शन दिए या तो वो घर का राशन स्टोर कर सकते हैं या अपना सोशल मीडिया चेक कर सकते हैं। तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक और कुनिका सदानंद ने सोशल मीडिया अपडेट देखने का फैसला किया। जहां फरहाना और अमाल अपने बढ़े हुए फॉलोअर्स देखकर खुशी से झूम उठे, वहीं तान्या मित्तल का रिएक्शन बिल्कुल उल्टा था।

तान्या मित्तल के इतने हुए फॉलोअर्स

शो में यह देखा गया कि तान्या मित्तल के फॉलोअर्स 2.5 मिलियन से बढ़कर 3.7 मिलियन हो गए थे, जो किसी भी कंटेंट क्रिएटर के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। लेकिन तान्या ने खुशी जताने के बजाय बेहद ठंडा रिएक्शन दिया। उन्होंने फरहाना और कुनिका से कहा"मैंने सोचा था 5 मिलियन हो जाएंगे."

उनका यह अनग्रेटफुल रवैया दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर तुरंत उनकी क्लिप वायरल होने लगी और नेटिजंस ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया। रेडिट पर यह मामला और भी गरमाया, जहां कई यूजर्स ने तान्या के बर्ताव को “अहंकार” और “ओवर-एक्सपेक्टेशन” बताया। एक यूजर ने लिखा “फॉलोअर्स की फैक्ट्री में आज प्रोडक्शन कम है, इसलिए मैडम खुश नहीं हैं।”

दूसरे ने लिखा कि “अब तो इन्हें अनफॉलो करने का समय आ गया है।”

फरहाना भट्ट से यूजर्स ने की तुलना

कई लोगों ने तान्या की तुलना फरहाना भट्ट से की, जिन्होंने अपने फॉलोअर्स बढ़ने पर बेहद पॉजिटिव रिएक्शन दिया था। फरहाना की सादगी और खुशी ने दर्शकों का दिल जीता, जबकि तान्या का रवैया उल्टा साबित हुआ।

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर तान्या की इमेज को काफी नुकसान पहुंचा है। बिग बॉस फैंस का कहना है कि यह रिएक्शन उनकी असली सोच को सामने लाता है, जहां ज्यादा की लालसा मौजूद है, भले वे पहले से मिली सफलता के लिए शुक्रगुजार न हों। बिग बॉस 19 का यह एपिसोड यह साबित करता है कि शो में सिर्फ गेम नहीं, बल्कि एटिट्यूड भी दर्शकों पर गहरा असर डालता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com