BB 19 Dubai Party: फरहाना भट्ट के डांस मूव्स पर फिदा हुए अयान लाल, वीडियो हुआ वायरल
Farhana Ayaan Chemistry: बिग बॉस 19 की सक्सेस पार्टी दुबई में आयोजित की गई, जहां फरहाना भट्ट के धमाकेदार डांस ने सबका ध्यान खींच लिया। उनके मूव्स पर अयान लाल भी खुद को रोक नहीं पाए।
- Written By: सोनाली झा
फरहाना भट्ट और अयान लाल (सोर्स- सोशल मीडिया)
Farhana Bhatt And Ayaan Lall Dance Video: बिग बॉस 19 खत्म होने के बाद भी कंटेस्टेंट्स की पॉपुलैरिटी कम होने का नाम नहीं ले रही है। शो की शानदार सफलता का जश्न दुबई में आयोजित ‘ग्रैंड सक्सेस पार्टी’ के जरिए मनाया गया, जहां एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई जाने-माने चेहरे एक साथ नजर आए। इस पार्टी की सबसे बड़ी हाईलाइट बनीं फरहाना भट्ट, जिनके डांस मूव्स ने महफिल में चार चांद लगा दिए। खास बात यह रही कि फरहाना के लटके-झटकों पर अयान लाल भी खुद को थिरकने से रोक नहीं पाए और दोनों का डांस वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
डैन्यूब प्रॉपर्टी की ओर से दिए गए इस खास सेलिब्रेशन में बिग बॉस 19 के लगभग सभी चर्चित कंटेस्टेंट शामिल हुए। पार्टी का माहौल पूरी तरह ग्लैमरस और एनर्जी से भरा हुआ था। जैसे ही म्यूजिक बजा, फरहाना भट्ट डांस फ्लोर पर उतर आईं। उन्होंने बॉलीवुड के लेटेस्ट चार्टबस्टर गानों पर अपने शानदार एक्सप्रेशंस और लचीली कमर से ऐसा समां बांधा कि हर किसी की नजरें उन्हीं पर टिक गईं।
फरहाना भट्ट का अयान लाल डांस
इसी दौरान अयान लाल भी फरहाना के साथ डांस फ्लोर पर नजर आए। दोनों की केमिस्ट्री इतनी जबरदस्त थी कि देखने वालों को लगा जैसे यह जोड़ी पहले से ही रिहर्सल करके आई हो। वीडियो में देखा जा सकता है कि अयान, फरहाना के डांस स्टेप्स को फॉलो करने की कोशिश कर रहे हैं और उनके हर मूव पर मुस्कुराते हुए रिएक्शन दे रहे हैं। फरहाना के आत्मविश्वास और अयान के क्यूट एक्सप्रेशंस ने इस वीडियो को और भी खास बना दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
Alpha VS Welcome To The Jungle: ‘धमाल 4’ के आगे दोनों फिल्मों ने टेके घुटने, कमाई में कौन निकला आगे?
Rajpal Yadav Jail: चेक बाउंस केस में सजा से बचे राजपाल; कोर्ट के फैसले के बाद वायरल हुई इंस्टाग्राम पोस्ट
KSBKBT Spoiler: लीप के बाद क्या शो में होगी नोइना की रीएंट्री, BTS वीडियो ने बढ़ाया सस्पेंस
‘स्प्लिट्सविला’ से मिली पहचान, ‘बिग बॉस’ ने बढ़ाई लोकप्रियता, ऐसा रहा पारस छाबड़ा का टीवी स्टार बनने का सफर
ये भी पढ़ें- अफगानिस्तान जेल वाले सीन में अदा शर्मा की आंखें थीं नम, सेट पर छा गया था सन्नाटा
फरहाना भट्ट और अयान लाल की केमिस्ट्री
सोशल मीडिया पर वायरल इस क्लिप पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि फरहाना और अयान साथ में बेस्ट लगते हैं। वहीं दूसरे ने कमेंट किया कि इन दोनों की केमिस्ट्री कमाल की है। कई लोग फरहाना की खूबसूरती और उनके डांस की तारीफ करते नहीं थक रहे। इस ग्रैंड पार्टी में फरहाना और अयान के अलावा अभिषेक बजाज, अशनूर, गौरव खन्ना, प्रणीत मोरे, मृदुल तिवारी और कुनिका सदानंद जैसे सितारे भी मौजूद थे। हालांकि, सबसे ज्यादा सुर्खियां फरहाना भट्ट और अयान लाल की नजदीकियों ने बटोरीं।
