क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (सौ. डिजाइन फोटो ) 
मनोरंजन

KSBKBT Spoiler: लीप के बाद क्या शो में होगी नोइना की रीएंट्री, BTS वीडियो ने बढ़ाया सस्पेंस

KSBKBT Twist: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के स्पिन-ऑफ शो के BTS वीडियो में बरखा बिष्ट की झलक देखने के बाद फैंस उत्साहित हैं। अब नोइना की वापसी और मिहिर के सस्पेंस को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

अपूर्वा नायक

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler Alert: स्टार प्लस के सबसे आइकॉनिक सीरियल में से एक क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में जल्द ही बहुत बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। शो में फिलहाल 10 सालों का लीप बताया जा रहा है, लेकिन लीप के बाद शो से मिहिर गायब है।

लेकिन सबसे ज्यादा चौंकाने वाला खुलासा तो अब होने वाला है, क्योंकि शो में जल्द ही नोइना की रीएंट्री हो सकती हैं। हाल ही में शो की एक बिहाइंड-द-सीन यानी बीटीएस वीडियो में नोइना आनी बरखा बिष्ट को शूटिंग करते हुए स्पॉट किया गया है। नोइना की एंट्री से शो में जल्द ही हाई वोल्टेज ड्रामा का ओवरडोज देखने के लिए मिल सकता है।

फैंस को लगा शॉक

दरअसल, शो में काम कर रहे एक कलाकार प्रेम आर्यन के द्वारा सोशल मीडिया पर सेट की एक बीटीएस वीडियो शेयर की हैं। प्रेम के द्वारा शेयर की गई इस चंद सेकंड की क्लिप ने फैंस को चौंका दिया है। क्योंकि इस क्लिप में शो की विलेन नोइना को शूट करते हुए देखा जा सकता है।

क्या खुल जाएगा मिहिर का राज?

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 से लीक हुई इस वीडियो क्लिप के बाद दर्शकों में मिहिर को लेकर अटकलें तेज हो गई है। फैंस ने इसे मिहिर के साथ जोड़ देख लिया है। फिलहाल प्रसारित हो रहे एपिसोड में मिहिर को गायब दिखाया जा रहा है। हालांकि मिहिर की नामौजूदगी से फैंस थोड़े खफा जरूर हैं और मिहिर की शो में वापसी की डिमांड भी कर रहे हैं। प्रेम आर्यन के द्वारा शेयर की गई इस वीडियो पर कुछ फैंस ने अपना रिएक्शन शेयर किया है। एक फैन ने इस वीडियो पर कमेंट किया है कि डार्लिंग नोइना को क्यूंकि स्पिन-ऑफ के सेट पर देखकर उम्मीद जगी है कि शायद मिहिर का सस्पेंस भी इसी शो में खुल जाए। इसके अलावा एक फैन ने लिखा है कि ओह माय गॉड नोइना।

बरखा बिष्ट ने लिखा भावुक संदेश

अपने हिस्से की शूटिंग पूरी करने के बाद बरखा बिष्ट ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा की। उन्होंने लिखा कि इस शो का हिस्सा बनना उनके लिए यादगार अनुभव रहा और दर्शकों ने उनके किरदार नोइना को जितना प्यार और प्रतिक्रिया दी, वह उनके लिए किसी उपलब्धि से कम नहीं है। उन्होंने पूरी टीम का भी आभार जताया और साथ निभाने के लिए धन्यवाद कहा।

क्या जल्द मिलेगा जवाब?

अब दर्शकों की नजर आने वाले एपिसोड्स पर टिकी है। यदि नोइना की वापसी होती है, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या उनका किरदार वास्तव में मिहिर के रहस्य से जुड़ा होगा या कहानी में कोई नया मोड़ लेकर आएगा। फिलहाल मेकर्स की आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट