Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 11 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Rajpal Yadav Jail: चेक बाउंस केस में सजा से बचे राजपाल; कोर्ट के फैसले के बाद वायरल हुई इंस्टाग्राम पोस्ट

Delhi High Court ने अभिनेता राजपाल यादव को सालों पुराने चेक बाउंस मामले में 3 महीने की जेल की सजा बरकरार रखी है। फैसले के बीच उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट भी चर्चा में है, जिस पर फैंस की रिएक्ट कर रहे हैं।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jul 11, 2026 | 09:05 AM

राजपाल यादव चेक बाउंस केस (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Follow Us:

Rajpal Yadav Check Bounce Case: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को सालों पुराने चेक बाउंस मामले में बड़ा कानूनी झटका लगा था। दिल्ली हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखते हुए उन्हें तीन महीने की जेल की सजा सुनाई थी।

कोर्ट के फैसले के बाद अभिनेता की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन उनकी हालिया सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा का विषय बन गई है। हालांकि बाद में एक्टर को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत भी मिल गई।

कोर्ट से मिली राहत

राजपाल यादव चेक बाउंस केस में पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने एक्टर को 3 महीने की जेल की सजा सुनायी थी। लेकिन बाद में कोर्ट ने 2 महीने की राहत देकर सजा को आगे बढ़ाने का फैसला लिया।

सम्बंधित ख़बरें

R Madhavan ने सालों बाद किया चौंकाने वाला खुलासा, जानें क्यों ठुकरायी थी 3 Idiots की तमिल रीमेक

Alpha VS Welcome To The Jungle: ‘धमाल 4’ के आगे दोनों फिल्मों ने टेके घुटने, कमाई में कौन निकला आगे?

KSBKBT Spoiler: लीप के बाद क्या शो में होगी नोइना की रीएंट्री, BTS वीडियो ने बढ़ाया सस्पेंस

‘स्प्लिट्सविला’ से मिली पहचान, ‘बिग बॉस’ ने बढ़ाई लोकप्रियता, ऐसा रहा पारस छाबड़ा का टीवी स्टार बनने का सफर

फैसले के बाद चर्चा में आई इंस्टाग्राम पोस्ट

कोर्ट के फैसले के बीच राजपाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभिनेता अक्षय कुमार के साथ एक मसाला ब्रांड का विज्ञापन साझा किया। वीडियो में दोनों की कॉमिक केमिस्ट्री देखने को मिली। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “क्योंकि खाना सिर्फ खाना नहीं होता है, महफिल में रंग जमाना भी होता है।”

हालांकि, पोस्ट पर फैंस ने जहां उनके काम की तारीफ की, वहीं कई लोगों ने चेक बाउंस मामले को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। कई प्रशंसकों ने अभिनेता को मजबूत बने रहने की सलाह दी और उनका समर्थन जताया।

कोर्ट ने क्या कहा?

दिल्ली हाईकोर्ट ने चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव की तीन महीने की जेल की सजा को बरकरार रखा। अदालत ने उनके आचरण को “संदिग्ध” बताते हुए राहत देने से इनकार कर दिया। इसके साथ ही उनकी पत्नी राधा यादव को भी दोषी मानते हुए शिकायतकर्ता को 5,51,380 रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया गया है। बताया जा रहा है कि राजपाल यादव इसी मामले में पहले भी जेल जा चुके हैं। इस वर्ष फरवरी में उन्हें जमानत मिली थी, लेकिन अब उन्हें फिर से सजा भुगतनी होगी।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला 2010 का है। राजपाल यादव ने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के निर्माण के लिए एम/एस मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से करीब 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही और अभिनेता तय समय पर कर्ज नहीं चुका सके।

ये भी पढ़ें :- KSBKBT Spoiler: लीप के बाद क्या शो में होगी नोइना की रीएंट्री, BTS वीडियो ने बढ़ाया सस्पेंस

ब्याज जुड़ने के बाद बकाया राशि लगभग 9 करोड़ रुपये तक पहुंच गई, जिसके बाद मामला अदालत में चला गया। फरवरी 2026 में भी इसी केस में उन्हें जेल जाना पड़ा था। उस दौरान फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने उनका समर्थन किया और आर्थिक मदद भी की थी। बावजूद इसके, कर्ज का विवाद पूरी तरह समाप्त नहीं हो सका, जिसके चलते अब हाईकोर्ट ने सजा को बरकरार रखा है।

Rajpal yadav check bounce case delhi high court jail order

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 11, 2026 | 08:49 AM

Topics:  

  • Delhi High Court
  • Entertainment News
  • Rajpal Yadav

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.