Alpha VS Welcome To The Jungle: ‘धमाल 4’ के आगे दोनों फिल्मों ने टेके घुटने, कमाई में कौन निकला आगे?
Alpha Box Office Collection Day 8: बॉक्स ऑफिस पर नई कॉमेडी फिल्म के आते ही सारे समीकरण बदल गए हैं, जिसने अक्षय कुमार और आलिया भट्ट की फिल्मों की रफ्तार पर पूरी तरह ब्रेक लगा दिया है।
- Written By: यति सिंह
'अल्फा' और 'वेलकम टू द जंगल' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Alpha VS Welcome To The Jungle Collection: अजय देवगन, अरशद वारसी और जावेद जाफरी की सदाबहार तिकड़ी एक बार फिर दर्शकों को हंसा-हंसाकर लोटपोट करने के लिए बड़े पर्दे पर हाजिर हो चुकी है। उनकी ताजातरीन कॉमेडी फिल्म ने थियेटर में कदम रखते ही बॉक्स ऑफिस का पूरा माहौल अपने पक्ष में कर लिया है। थिएटरों के बाहर उमड़ रही दर्शकों की भारी भीड़ इस बात का गवाह है कि इस धमाल-4 का जादू आज भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस नई एंट्री ने पहले से जमी जमाई फिल्मों के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा कर दिया है।
धमाल-4 के बड़े धमाके का सबसे सीधा और गहरा असर उन चुनिंदा फिल्मों पर पड़ा है जो पिछले कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर लगातार राज कर रही थीं। खासतौर पर अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म और आलिया भट्ट की स्पाई थ्रिलर के कलेक्शन में कमी देखने को मिली है। जैसे ही नई फिल्म के शोज शुरू हुए, वैसे ही पुरानी फिल्मों की सीटों पर सन्नाटा पसरने लगा। इस मुकाबले ने वीकेंड की शुरुआत से ठीक पहले फिल्म जगत के बिजनेस को पूरी तरह से हिलाकर रख दिया है।
बॉक्स ऑफिस पर खिलाड़ी कुमार को लगा तगड़ा झटका
अक्षय कुमार की बड़े बजट और भारी-भरकम स्टारकास्ट वाली कॉमेडी ड्रामा वेलकम टू द जंगल ने पिछले 2 हफ्तों के दौरान सिनेमाघरों में बेहद मजबूत पकड़ बना रखी थी। इस सफर के दौरान फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने घरेलू बाजार में लगभग 126.05 करोड़ रुपये का नेट और ग्रॉस कलेक्शन अपने खाते में दर्ज कराने में सफलता हासिल की थी।
सम्बंधित ख़बरें
Rajpal Yadav Jail: चेक बाउंस केस में सजा से बचे राजपाल; कोर्ट के फैसले के बाद वायरल हुई इंस्टाग्राम पोस्ट
KSBKBT Spoiler: लीप के बाद क्या शो में होगी नोइना की रीएंट्री, BTS वीडियो ने बढ़ाया सस्पेंस
Dhamaal 4 Collection Day 1: पहले ही दिन ‘धमाल 4’ का धमाका, कई बड़ी फिल्मों की ओपनिंग पर भारी पड़ी
‘मेरी एक्टिंग नहीं, मेरा शरीर देखा जाता है’ अंजलि आनंद का खुलासा, सुनकर रह जाएंगे हैरान
वैश्विक स्तर की बात करें तो दुनिया भर के बाजारों से ‘वेलकम टू द जंगल’ करीब 181.50 करोड़ रुपये बटोरे थे, जिसमें से अकेले ओवरसीज मार्केट का योगदान 31.70 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान देश भर के सिनेमाघरों में इसके 1,23,000 लाख तेईस हजार से भी ज्यादा शोज दिखाए गए थे।
बीते दिन फिल्म की दैनिक कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई और यह सिमटकर केवल 1.19 करोड़ रुपये तक आ पहुंची। इससे ठीक एक दिन पहले यानी गुरुवार को इस फिल्म ने 2.52 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था।
सीधे तौर पर फिल्म को एक ही दिन में 1 करोड़ रुपये से अधिक का बड़ा घाटा झेलना पड़ा है। हालांकि, फिल्म की अब तक की कुल परफॉर्मेंस को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि यह जल्द ही 200 करोड़ के क्लब को छूने में कामयाब हो जाएगी।
एक्शन अवतार में आलिया भट्ट का छूटा पसीना
दूसरी तरफ, आलिया भट्ट की स्पाई यूनिवर्स की एक्शन फिल्म ‘अल्फा’ के लिए परिस्थितियां और भी ज्यादा गंभीर हो चुकी हैं। ‘अल्फा’ को रिलीज हुए 1 हफ्ता से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसे दर्शकों का वो आत्मीय साथ नहीं मिल पाया जिसकी उम्मीद मेकर्स लगाए बैठे थे।
नई रिलीज के आते ही इस फिल्म का कलेक्शन बुरी तरह लड़खड़ा गया है। अपने सफर के 8वें दिन यह फिल्म भारतीय बाजार से महज 1.65 करोड़ ही जुटा पाई। देश भर के सिनेमाघरों में इसके केवल 4,831 शोज ही दिखाए गए। अल्फा के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस एक्शन थ्रिलर का नेट कलेक्शन 49.10 करोड़ रुपये और ग्रॉस बिजनेस 58.51 करोड़ रुपये तक पहुंच सका है।
ये भी पढ़ें: Dhamaal 4 Collection Day 1: पहले ही दिन ‘धमाल 4’ का धमाका, कई बड़ी फिल्मों की ओपनिंग पर भारी पड़ी
विदेशी बाजारों में ‘अल्फा’ केवल एक करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई। इस तरह दुनिया भर में इसका अब तक का कुल कलेक्शन 82.06 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गया है। यह साफ दिखाता है कि आलिया भट्ट और शरवरी वाघ का हाई-ऑक्टेन एक्शन भी दर्शकों को रिझाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है।
