Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Aaj ka Rashifal |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bigg Boss 19 में जमकर हो रहा है वायलेंस क्यों खामोश हैं बिग बॉस? भड़कीं एक्स विनर

Gauahar Khan: 'बिग बॉस 19' में अमाल मलिक और अभिषेक बजाज की धक्का-मुक्की पर गौहर खान और काम्या पंजाबी ने जताई नाराजगी। सेलेब्स ने पूछा- शो की मर्यादा क्या है?

  • By अनिल सिंह
Updated On: Oct 14, 2025 | 09:25 AM

नॉमिनेशन टास्क में हुई धक्का-मुक्की, अमाल मलिक और अभिषेक बजाज के झगड़े पर सेलेब्स ने दी प्रतिक्रिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Bigg Boss 19: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का हालिया एपिसोड जबरदस्त हंगामेदार रहा, जब संगीतकार अमाल मलिक (Amaal Mallik) और अभिनेता अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) के बीच नॉमिनेशन टास्क के दौरान तीखी झड़प हुई। यह विवाद जल्द ही शारीरिक धक्का-मुक्की में बदल गया, जिसने पूरे घर का माहौल गरमा दिया और सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी। इस पूरे मामले पर अब टीवी जगत की दो बड़ी हस्तियों, ‘बिग बॉस 7’ की विजेता गौहर खान (Gauahar Khan) और एक्ट्रेस काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

विवाद नॉमिनेशन टास्क के दौरान शुरू हुआ जब अमाल मलिक, अभिषेक बजाज को पानी पुरी खिला रहे थे। इसी दौरान अमाल ने तंज कसते हुए कहा, ‘घर का सारा गंद खाता है, ये भी खा ले।’ जब अमाल ने अभिषेक के चेहरे को छुआ, तो अभिषेक भड़क उठे और उन्होंने पूछा, ‘मुंह पर हाथ क्यों लगाया?’ बात इतनी बढ़ गई कि अभिषेक ने गुस्से में अमाल को धक्का दे दिया। बीच में आए कंटेस्टेंट बसीर अली ने अभिषेक को टोकते हुए कहा, ‘धक्का क्यों मार रहा है उसे? जाकर उधर बैठ, बेवकूफ।’ यह पूरी घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।

गौहर खान ने जताई कड़ी आपत्ति

अमाल और अभिषेक की इस हाथापाई पर गौहर खान ने अपने एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट पर नाराजगी जाहिर करते हुए कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने सवाल उठाया कि किसी भी स्थिति में किसी का चेहरा छूना या उसे शारीरिक रूप से उकसाना पूरी तरह से गलत है। गौहर ने पूछा, “अगर ये सब करने की इजाजत है, तो फिर लाइन कहां खींची जाएगी? क्या हर कोई एक-दूसरे पर हाथ उठाने लगे?” गौहर का यह पोस्ट कुछ ही मिनटों में वायरल हो गया और इसने फैंस को दो गुटों में बांट दिया, जहां कुछ लोग अमाल के व्यवहार को गलत बता रहे थे, तो कुछ अभिषेक की हिंसा पर सवाल उठा रहे थे।

How dare someone touch another persons face ???? Almost squeezing lips ??? What the hell is this . Provocation in touch is physicality . Isn’t that simple ???? Pull amaal up or let everyone loose like animals to hit each other . If this is allowed , where would u draw the line ??… — Gauahar Khan (@GAUAHAR_KHAN) October 13, 2025

ये भी पढ़ें- पागलखाने से भागा प्रार्थना का पहला पति, अंश के सामने खुलने वाला है काला सच

काम्या पंजाबी ने अमाल के व्यवहार को बताया अनुचित

गौहर खान के बाद, काम्या पंजाबी ने भी इस झगड़े पर ट्वीट करते हुए अमाल मलिक के उकसावे वाले व्यवहार की आलोचना की। उन्होंने स्पष्ट रूप से लिखा, “जो अमाल ने किया वो बिल्कुल गलत था। इसकी जरूरत नहीं थी और ये बिल्कुल अनुचित था।” काम्या ने साथ ही बसीर अली के हस्तक्षेप पर भी सवाल उठाया और कहा, “बसीर भी उतना ही गलत था।” काम्या के बयान ने शो की मर्यादा को लेकर एक गंभीर सवाल खड़ा किया है।

Well What Amaal did was absolutely wrong.
It was not required n uncalled for…
And so was Baseer. #BiggBoss19 @ColorsTV
— Kamya Shalabh Dang (@iamkamyapunjabi) October 13, 2025

दर्शकों की राय दो हिस्सों में बंटी

इस झगड़े के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों की राय पूरी तरह से बँट गई है। कई फैंस का मानना है कि अमाल ने जानबूझकर अभिषेक को उकसाया, जबकि अन्य का तर्क है कि अभिषेक को किसी भी हाल में शारीरिक हिंसा का सहारा नहीं लेना चाहिए था, जो ‘बिग बॉस’ के नियमों का उल्लंघन है। यह घटना ‘बिग बॉस 19’ के इतिहास में एक और विवादित पल के रूप में दर्ज हो गई है।

नॉमिनेशन की तलवार लटकी

विवादों के बीच, घर से बेघर होने के लिए इस बार कुल चार कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं: मृदुल तिवारी, मालती चाहर, गौरव खन्ना और नीलम गिरी। अब देखना यह होगा कि इस हफ्ते के आखिर में इनमें से कौन सा कंटेस्टेंट ‘बिग बॉस’ के घर से बाहर होता है।

Bigg boss 19 amaal abhishek gauahar kamya fight

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 14, 2025 | 09:25 AM

Topics:  

  • Bigg Boss
  • Entertainment
  • Entertainment News
  • Television Show

सम्बंधित ख़बरें

1

Anupamaa Spoiler: पागलखाने से भागा प्रार्थना का पहला पति, अंश के सामने खुलने वाला है काला सच

2

Kantara 1: गदर 2 को धूल चटाने को तैयार कांतारा चैप्टर 1, दूसरे मंडे को भी तेवर बरकरार

3

‘मेरा सिर शर्म से झुक गया’, भारत में तालिबानी विदेश मंत्री के स्वागत पर आग बबूला हुए जावेद अख्तर

4

प्रज्ञा कपूर ने की 13 साल बाद रैंप में वापसी, फैशन वीक में दिखा मॉडल और प्रोड्यूसर का ग्लैमर लुक

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.