-
शनि, 25 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Bhool Chuk Maaf Facing Housefull 5 Strongly Know Box Office Collection
भूल चूक माफ डट के कर रही हाउसफुल 5 का सामना, जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- Written By: सोनाली झा
राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म 'भूल चूक माफ' मेकर्स की उम्मीद से ज्यादा आगे निकल गई है। 23 मई को रिलीज हुई फिल्म 19 दिनों से सिनेमाघरों में लगी है और हर रोज कमा रही है।

भूल चूक माफ डट के कर रही हाउसफुल 5 का सामना
मुंबई: राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है। 23 मई, 2025 को रिलीज हुई यह फिल्म न सिर्फ थिएटर्स में टिके रहने में सफल रही, बल्कि OTT रिलीज और ‘हाउसफुल 5’ जैसी बड़ी फिल्मों से टक्कर के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है।
मेकर्स को उम्मीद से बेहतर रिस्पॉन्स मिला है। शुरुआती हफ्ते में ही ‘भूल चूक माफ’ ने 44.1 करोड़ रुपये की कमाई कर मजबूत शुरुआत की थी। दूसरे हफ्ते फिल्म ने 22.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके बाद फिल्म को 6 जून को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया गया। उसी दिन अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ भी सिनेमाघरों में आई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचा दी। इसके बावजूद ‘भूल चूक माफ’ ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर बनाए रखा।
तीसरे हफ्ते में भी फिल्म का कलेक्शन स्थिर रहा। 15वें दिन 45 लाख, 16वें दिन 95 लाख और 17वें दिन फिल्म ने 1.2 करोड़ रुपये की कमाई की। 18वें दिन भी 39 लाख रुपये की कमाई दर्ज की गई। अब 19वें दिन के शुरुआती आंकड़े बताते हैं कि फिल्म ने लगभग 50 लाख रुपये और जोड़ लिए हैं। इस तरह फिल्म का कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 70.09 करोड़ रुपये हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, डॉक्टरों ने आराम की दी सलाह, CJP Protest में नहीं होंगी शामिल
तनुश्री दत्ता का बड़ा दावा, बोलीं- कुछ लोग मेरे काम के अवसरों को रोक रहे हैं, ब्रांड्स को दी चेतावनी
‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी, 14वें दिन भी नहीं थमी कमाई, वर्ल्डवाइड कलेक्शन पहुंचा 185.39 करोड़
विलेन बनेंगे ऐश्वर्य ठाकरे, अहान पांडे से होगी जबरदस्त भिड़ंत, शरवरी के साथ होगी धमाकेदार एंट्री
OTT पर रिलीज के बाद भी सिनेमाघरों में दर्शकों का मिलना इस बात का संकेत है कि कहानी, अभिनय और निर्देशन ने लोगों को प्रभावित किया है। फिल्म की लोकप्रियता ने यह भी दिखाया है कि बड़ी स्टारकास्ट वाली फिल्मों के बीच भी कंटेंट आधारित सिनेमा अपनी पकड़ बनाए रख सकता है।
ये भी पढ़ें- दिलजीत दोसांझ की डिटेक्टिव शेरदिल का ट्रेलर रिलीज, जानें किस OTT पर होगा प्रीमियर
राजकुमार राव के फैंस के लिए एक और खुशखबरी है। अभिनेता जल्द ही फिल्म ‘मालिक’ में नजर आएंगे, जिसका टीज़र हाल ही में रिलीज हुआ है। इसमें उनका दमदार और आक्रामक अवतार देखने को मिला है। ‘मालिक’ 11 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसका मुकाबला विक्रांत मैसी व शनाया कपूर की फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ से होगा।
Bhool chuk maaf facing housefull 5 strongly know box office collection
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
Jul 25, 2026 | 12:42 AMथैंक्यू फ्रेंड्स…देर रात पीएम मोदी ने पोस्ट की नई Reel, युवाओं को सकारात्मक सुझावों के लिए कहा शुक्रिया
Jul 24, 2026 | 11:27 PM‘नशे ने बर्बाद कर दी जिंदगी…’ मुरैना के पोरसा में 19 वर्षीय सर्वेश ने गोली मारकर की खुदकुशी
Jul 24, 2026 | 11:23 PMदिल्ली पहुंचे NCP विधायक रोहित पवार, जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन को दिया समर्थन, सरकार पर साधा निशाना
Jul 24, 2026 | 11:22 PMदुबई के पब में रशियन डांसर्स पर उड़ते थे करोड़ों! साइबर ठगी के सुल्तान मिर्जा की अय्याशी, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 11:14 PM2047 तक देश के अग्रणी शहरों में शामिल होगा संभाजीनगर! सिटी ट्रांसफॉर्मेशन यूनिट तय करेगी विकास का नया रोडमैप
Jul 24, 2026 | 11:11 PMIndia Romania Relations: राष्ट्रपति मुर्मु की रोमानिया यात्रा, व्यापार और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति
Jul 24, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

अब सरकार की खैर नहीं! हरियाणा के ताऊ ने मोदी सरकार को दे दिया सीधा अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 10:00 PM
संसद में हिम्मत है तो बोलिए! NEET पेपर लीक पर खड़गे का पीएम मोदी पर सबसे तीखा हमला, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 09:35 PM
कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM














