-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Bhool Bhulaiya 3 Anees Bazmee Shares Experience Of Madhuri Dixit Vidya Balan Dancing Shoot
माधुरी और विद्या बालन का डांस देखने के चक्कर में क्रू मेंबर्स भूल जाते थे अपना काम: अनीस बज्मी
- Written By: अनिल सिंह
'भूल भुलैया 3' में माधुरी दीक्षित और विद्या बालन के डांस को लेकर फिल्म निर्देशक अनीस बज्मी ने बड़ा खुलासा किया है और बताया है कि उनका डांस देखने के चक्कर में क्रू मेंबर्स अपना काम ही भूल जाते थे।

मुंबई: फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ का गाना ‘आमी जे तुमार 3.0’ जारी किया जा चुका है। गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में माधुरी दीक्षित और विद्या बालन के डांस सीक्वेंस को दिखाया गया है। लोग इस डांस को मास्टर पीस बता रहे हैं। सॉन्ग लॉन्च के दौरान फिल्म निर्देशक अनीस बज्मी ने डांस की शूटिंग के वक्त के अनुभव को साझा किया और बताया कि जब डांस सीक्वेंस शूट किया जा रहा था, तब डांस देखने के चक्कर में क्रू मेंबर्स अपना काम भूल जाते थे। 5 दिन तक डांस सीक्वेंस को शूट किया गया और यह पूरी टीम के लिए एक यादगार अनुभव रहा।
‘भूल भुलैया 3’ के निर्देशक अनीस बज्मी ने फिल्म की शूटिंग के समय हुए अनुभव को याद किया है और बताया है कि माधुरी दीक्षित और विद्या बालन का डांस देखने के लिए क्रू मेंबर्स में होड़ मची रहती थी। उन्होंने बताया कि जब यह डांस सीक्वेंस शूट किया जा रहा था, तो कट बोलना भी बड़ा कठिन था, क्योंकि जब यह दोनों एक्ट्रेस डांस शुरू करती थी तो उनके डांस का जादू देखने में सभी लीन हो जाया करते थे और दृश्य पूरा होने के बाद भी कट बोलने का मन नहीं करता था।
ये भी पढ़ें- ‘आमी जे तुमार 3.0’ पब्लिक रिव्यू: डांस को मास्टर पीस बता रहे हैं लोग…
सम्बंधित ख़बरें
समाज के दोहरे मापदंडों पर माधुरी दीक्षित का बयान, कहा- महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग हैं नियम
‘बहुत मार खाई है’, Triptii Dimri ने सुनाए बचपन के मजेदार किस्से, ‘मां बहन’ के प्रमोशन में किया खुलासा
Maa Behen Movie Review: रोमांच और सस्पेंस से भरी है माधुरी दीक्षित-तृप्ति डिमरी स्टारर ‘मां बहन’
‘मैं सिर्फ एक मां और पत्नी थी’, डेनवर में बिताए सादगी भरे दिनों को याद कर भावुक हुईं Madhuri Dixit
अनीस बज्मी ने बताया कि ‘भूल भुलैया 3’ के इस गाने की शूटिंग करीब 5 दिन तक सेट पर चलती रही और उस दौरान यही माहौल था, क्रू मेंबर्स अपना काम भूल रहे थे। विद्या बालन और माधुरी दीक्षित का डांस देखने के लिए लोग टकटकी लगा कर बैठ जाते थे। भव्य सेट और इस तरह का मौका देने के लिए अनीस बज्मी ने भूषण कुमार को धन्यवाद कहा। फिल्म भूल भुलैया 3 की अगर बात करें तो यह 1 नवंबर को रिलीज होने वाली है। आमी जे तुमार 3.0 गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में गाने के कुछ हिस्से को ही दिखाया गया है। पूरा गाना देखने की बेताबी भी दर्शकों के मन में बढ़ गई है और वह बेसब्री से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।
Bhool bhulaiya 3 anees bazmee shares experience of madhuri dixit vidya balan dancing shoot
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
YouTube ने लॉन्च किया Gifts फीचर, अब Live Stream से होगी ज्यादा कमाई, जानिए कैसे काम करेगा नया सिस्टम
Jul 09, 2026 | 04:07 AMAaj Ka Rashifal 09 July 2026: गुरुवार को मेष, सिंह और मकर को सफलता के योग, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 09, 2026 | 12:15 AMगौरव खन्ना को सामने देखकर इमोशनल हुईं आकांक्षा चमोला, अलगाव के खुलासे के बाद पहली बार हुए आमने-सामने
Jul 08, 2026 | 11:52 PMबुरहानपुर के इस गांव में ‘बेटी पढ़ाओ’ का नारा फेल! इस डर से नहीं जा रहीं बेटियां हाईस्कूल; जानें पूरा मामला
Jul 08, 2026 | 11:38 PMहेमा मालिनी ने फीस को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- उस दौर में बहुत कम पैसे मिलते थे, लेकिन काम ही सबसे बड़ी कमाई था
Jul 08, 2026 | 11:20 PMअल नीनो की चुनौती पर सरकार अलर्ट; शिवराज सिंह चौहान हर हफ्ते कर रहे हाई-लेवल मॉनिटरिंग
Jul 08, 2026 | 11:18 PMRam Mandir Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
Jul 08, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM














