भोजपुरी स्टार्स ने मनाई दिवाली, मोनालिसा की कोजी फोटोज से रवि किशन के दीयों संग पोज तक छाया जलवा
Bhojpuri Stars on Diwali: भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारों ने दिवाली धूमधाम से मनाई। रानी चटर्जी ग्रीन अनारकली सूट में नजर आईं, जबकि अक्षरा सिंह ने ब्लू साड़ी में मां संग दीयों के साथ तस्वीरें शेयर कीं।
- Written By: सोनाली झा
भोजपुरी स्टार्स ने मनाई दिवाली
Bhojpuri Stars Celebrated Diwali: पूरे देश की तरह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री ने भी इस बार दिवाली का त्योहार पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया। सोशल मीडिया पर भोजपुरी स्टार्स के दीवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। किसी ने रंगोली बनाई, तो किसी ने दीयों की रौशनी में परिवार संग तस्वीरें साझा कीं।
भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अदाकारा रानी चटर्जी इस बार दिवाली पर अपने पारंपरिक अंदाज में नजर आईं। उन्होंने ग्रीन अनारकली सूट पहना और फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। रानी का यह एथनिक लुक सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया। वहीं, अक्षरा सिंह ने दिवाली अपने माता-पिता के साथ मनाई। एक्ट्रेस ब्लू साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने मां के साथ दीयों के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं। अक्षरा ने लिखा कि मां के साथ दिवाली मनाने का सुख सबसे बड़ा है।
रवि किशन ने दीयों संग दिए पोज
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन ने अपने घर को दीयों और लाइटों से सजाया। ट्रेडिशनल कुर्ते में सजे एक्टर ने दीयों की रोशनी में पोज देते हुए दिवाली की तस्वीरें शेयर कीं। उनके घर की सादगी और पारंपरिक माहौल को देखकर फैंस ने खूब तारीफ की। आम्रपाली दुबे ने भी अपने घर को रंगोली और लाइट्स से सजाया। पर्पल साड़ी में सजी आम्रपाली ने अपनी खूबसूरत रंगोली के सामने बैठकर कई पोज दिए। उनके फैंस ने कमेंट करते हुए लिखा कि आम्रपाली दी की दिवाली पर भी चांद फीका लगे।
सम्बंधित ख़बरें
The Odyssey Day 12: भारत में दूसरे हफ्ते भी कायम है जलवा, जानिए 12वें दिन की कमाई
Lock Upp 2: मामा की करतूत का जिक्र करते ही छलक पड़े शिवांगी जोशी के आंसू, फैंस भी हुए भावुक
‘डर के मारे सोने का नाटक करता रहा’, ‘लॉक अप-2’ में हर्षद चोपड़ा का चौंकाने वाला खुलासा
Anup Jalota Birthday: 37 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा नाम, भजन से बनाई पहचान, विवादों ने भी बटोरी सुर्खियां
ये भी पढ़ें- किरण राव का बड़ा बयान, बोलीं- हमारी कहानियां अलग हैं, इसलिए ऑस्कर तक पहुंचना कठिन
मोनालिसा और विक्रांत की केमिस्ट्री पर फैंस फिदा
वहीं, ग्लैमरस अदाकारा मोनालिसा ने अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ दिवाली का जश्न मनाया। उन्होंने पिंक डीपनेक सूट में अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर छा गई। फैंस ने कहा कि ये दोनों हर फेस्टिवल पर कपल गोल्स देते हैं। इसके अलावा खेसारी लाल यादव ने भी बेहद सादगी के साथ अपनी फैमिली के साथ दिवाली मनाई। एक्टर ने घर में पत्नी संग दीये जलाए और भगवान लक्ष्मी-गणेश की पूजा की। भोजपुरी सिनेमा के ये सितारे भले स्क्रीन पर अलग-अलग किरदार निभाते हों, लेकिन त्योहार के मौके पर इनकी सादगी और अपनापन फैंस के दिल को छू गया।
